अब भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय परिषद सदस्य जीतेंद्रनाथ के रालोसपा में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि अब संगठन को और मजबूती मिलेगी। रालोसपा महिला अध्यक्ष ने कहा कि देश में 18 राज्यों में एनडीए की सरकार है, ऐसे में सिर्फ भाजपा ही नहीं, इसके घटक दलों का जनाधार भी बढ़ रहा है।
महिलाओं की रालोसपा में भागीदारी को लेकर पार्टी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष ने कहा कि पंचायत स्तर पर महिला समता के विस्तार को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे जमीनी और बूथ स्तरीय कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को रालोसपा से जोड़ने में जुटे हुए है। हमारी पार्टी में महिलाओं के सम्मान और समुचित राजनीतिक भागीदारी में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता, इसलिए महिलाओं का स्वाभाविक रुझान भी हमारे संगठन की ओर बढ़ रहा है।
रालोसपा को कम्युनिस्टों की आती बाढ़ पर अंकुश लगाना पड़ेगा। क्योकि इस पार्टी और कांग्रेस के ही कारण देश में अनेकों समस्याएँ खड़ी हुई हैं, जिनसे देश आजतक झूझ रहा है।
Comments