पीएम मोदी के दौरे सीएम योगी ने बताया साहसिक
उनकी इस यात्रा के बारे में अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात रखी है.उन्होंने पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर कहा कि ये पीएम मोदी का एक साहसिक फैसला था. पीएम मोदी के इस इजराइल यात्रा की तारीफ़ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 70 साल से भारत का कोई भी प्रधानमंत्री इजराइल नहीं गया इसके पीछे राजनीतिक कारण थे. उन्होंने आगे ये भी कहा कि वोट बैंक गंवाने के डर से किसी भी प्रधानमंत्री ने इजराइल जाने की हिम्मत नहीं दिखाई लेकिन पीएम मोदी ने हिम्मत दिखाई और वहां गए.
70 सालों में कोई भी भारतीय प्रधानमंत्री क्यों नहीं गया इजराइल ?
आपको बतादें कि पीएम मोदी के इजराइल दौरे ने पूरी दुनिया का ध्यान उनके दौरे की ओर खींच दिया था. आजतक भारत का कोई भी प्रधानमंत्री इजराइल दौरे पर नहीं गया था क्योंकि अरब देशों से इजराइल के रिश्ते अच्छे नहीं हैं जबकि भारत के रिश्ते अरब के देशों के साथ अच्छे रहे हैं. वहीँ एक वजह ये भी रही कि भारत में मुस्लिम जनसँख्या अधिक है और वो लोग भी इजराइल को लेकर अच्छे विचार नहीं रखते और इसी कारण किसी भी नेता की हिम्मत नहीं हुई कि वो इजराइल जाए क्योंकि ऐसा करने से भारत का मुसलमान उनसे रूठ सकता था और उनका वोट बैंक टूट सकता था.इजराइल के पड़ोसी देश फिलिस्तीन के साथ भी भारत के अच्छे संबंध रहे हैं जबकि इजराइल और फिलिस्तीन के रिश्ते वैसे ही हैं जैसे भारत और पाकिस्तान के इस वजह से भी पिछले प्रधानमंत्रियों ने इजराइल का दौरा करने से परहेज किया क्योंकि वो फिलिस्तीन से रिश्ते बिगाड़ना नहीं चाहते थे.
क्यों इजराइलियों को पसंद नहीं करते अरब
इसी लिए कई देशों द्वारा इजराइल के नागरिकों को बैन भी किया गया है जिसका एक कारण धर्म से सम्बन्धित भी है और कुछ देश दूसरे विश्वयुद्ध के होने के बाद परिस्थितियों के बदलने के कारण भी यहूदियों को अपना दुश्मन समझने लगे हैं. ख़ैर आज इजराइल इतना आत्मनिर्भर है कि उसे किसी की भी आवश्यकता नहीं है. दुनिया के बड़े देश इजराइल का साथ देते हैं.
हालांकि क्षेत्रफल के लिहाज से इजराइल दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है जो अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी हद को पार कर सकता है और यही वजह है कि कोई भी देश उसकी तरफ आँख उठा कर नहीं देखता. इजराइल चारों ओर से दुश्मनों से घिरा हुआ है लेकिन फिर भी किसी की हिम्मत नहीं है कि वो इजराइल पर हमला कर सके.
Comments