Skip to main content

सड़क पर दूध और सब्ज़ी बर्बाद करने वाले किसानों की जाँच हो

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में किसानों के हिंसक आन्दोलन में फायरिंग हुई जिसमें 5 किसानों की जान चली गयी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी सरकार किसानों के खिलाफ युद्ध लड़ रही है, New India में अपना हक मांगने वाले अन्नदाताओं को गोली मारी जा रही है, राहुल गाँधी ने फायरिंग के तुरंत बाद ट्वीट किया, ऐसा लगता है कि वे इस घटना का इन्तजार कर रहे हों, उनका ट्वीट देखकर ही शक होता है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस कुछ ना कुछ खिचड़ी जरूर पका रही है। 
Image result for farmer strike in jantar mantar
ये चूहे खाने की राजनीति का पर्दाफाश कौन करेगा?
कुछ देर बाद कांग्रेस की खिचड़ी का खुद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने खुलासा कर दिया। उन्होने कहा कि किसान हिंसक आन्दोलन कर ही नहीं सकते, दरअसल इस हिंसक आन्दोलन के पीछे कांग्रेस की साजिश है, किसानों के बीच में असामाजिक तत्त्व शामिल कर दिए गए हैं, यही लोग किसानों के नाम पर प्रदेश में हिंसा कर रहे हैं, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे है। 
शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मंशा शुरू से ही इस आन्दोलन को राजनीतिक रंग देने की रही, कांग्रेस ने ही आन्दोलन को हिंसक बनाया है। 

काँग्रेस की मंशा शुरू से ही इस आंदोलन को राजनीतिक रंग देने की रही। काँग्रेस ने आंदोलन को हिंसक बना दिया है।

Image result for farmer strike in jantar mantar
दिल्ली चुनाव होते ही क्या इन किसानों को
मालपुए मिलने लगे? 
शिवराज सिंह ने कहा कि मेरी सरकार किसानों की सरकार है। हमारी सरकार ने सदैव किसानों के हित में आगे बढ़कर कार्य किये हैं। मंदसौर की आज की दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने घटना के न्यायिक जाँच के आदेश दिये हैं। किसान भाइयों की सभी वाजिब मांगें मान ली गई हैं एवं इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिये गये हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मंदसौर घटना के मृतकों के परिजनों को रु. 10 लाख, गंभीर घायलों को 1 लाख सहायता राशि देंगे। घायलों के इलाज की ज़िम्मेदारी प्रदेश सरकार उठायेगी। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा - 
Image result for farmer strike in jantar mantar
किसी ने इन किसानो से पूछा कि
ये कंगाल कहाँ से आए?
किसान भाइयों से अपील करता हूँ कि वे धैर्य रखें। किसी के बहकावे में न आयें। सरकार आपके साथ खड़ी है। हम मिल-बैठकर हर समस्या का हल निकाल लेंगे।
किसान आन्दोलन थमने का नाम नहीं ले रहा. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने 'इतिहास के सबसे बड़े ऋण माफ़ी' का ऐलान किया तो भी आन्दोलन चल ही रहा हैं. अब तो पड़ोस के मध्य प्रदेश में भी यह आग सुलग गयी हैं. शरद पावर ने तो प्रधानमंत्री को हस्तक्षेप करने की विनती की हैं. कुल मिलकर यह भाजपा शासित राज्यों के खिलाफ विपक्षी पार्टियों का षड्यंत्र हो सकता हैं ऐसा विश्वास होने लगा हैं. सरकार को चाहिए की पता लगायें की कोई असामाजिक तत्व इस आन्दोलन में घुसपैठ कर हिंसा फ़ैलाने पर उतारू तो नहीं हैं? उनके साथ कठोरतासे पेश आना होगा. अन्यथा सरकार के लिए 'अच्छे दिन' बहोत दूर हो सकते हैं.
सड़क पर दूध और सब्ज़ी बर्बाद करने वाले किसानों की जाँच हो 
केन्द्र में मोदी सरकार आने के बाद से ऐसा आभास होता है कि आज विपक्ष के पास सरकार का विरोध करने के लिया कोई मुद्दा नहीं रहा है। जब भी देश में किसी भी राज्य में चुनाव होने होते है, विपक्ष को कुछ और नहीं किसानों का मुद्दा लाकर धरना आदि करवा देती है, और चुनाव संपन्न होते ही धरना एवं प्रदर्शन समाप्त हो जाते हैं। 
Image result for farmer strike in jantar mantar
किसके इशारे पर सब्ज़ियाँ बर्बाद की गयीं ?
Image result for farmer strike in jantar mantar
किसके इशारे पर दूध को सड़क पर बर्बाद किया गया? क्या यह जन-विरोधी नहीं?
Image result for farmer strike in jantar mantarआज राष्ट्र जानना चाहता है, जो किसान क़र्ज़ में होने के कारण आत्महत्या कर रहा हो, धरने पर बैठ चूहे खाने को विवश हो, जैसा कि जन्तर मन्तर पर धरने पर बैठे तमिल नाडू के किसानों द्वारा किये जाने को मीडिया पर खूब प्रसारित किया गया था, लेकिन दिल्ली नगर निगम चुनाव होते ही धरना समाप्त यानि धरना राजनीति से प्रेरित था। किसी भूखे या गरीबी से झूझ रहे व्यक्ति को रोटी को बर्बाद करते देखा है क्या? यहाँ किसान द्वारा सब्ज़ियाँ और दूध को सड़क पर बर्बाद  करना इस बात का संकेत देता है, कि इस काम को करवाने के पीछे कितनी घिनौनी राजनीति खेली जा रही है। सरकार को चाहिए ऐसा करने वाले किसानों की गंभीरता से जाँच की जाए। और इनके साथ सख्ती से पेश आया जाए। उनसे पूछा जाए कि "किसके  कहने पर जनता को परेशान करने की साज़िश की गयी है? क्या इन सबको बर्बाद करने की कीमत मिल गयी थी, यदि नहीं, फिर कंगाली में किसके बहकावे में आकर आटा गीला किया? 
Image may contain: 1 person, standing and outdoor
एक तरफ कहते हो "भूखे मर रहे हैं, कर्ज़े में डूबे हुए है" दूसरी तरफ इस तरह की बर्बादी करना क्या किसी साज़िश का स्पष्ट प्रमाण नहीं? क्या देश की राजनीति का स्तर इतना ज्यादा नीचे गिर चूका है, कि देश की जनता का परेशान कर अपनी राजनीति खेलो ?
किसानों का ये आंदोलन सिर्फ बीजेपी शासित राज्यों में ही क्यों ? क्योकि यह कांग्रेस प्रायोजित हैं और जो सड़को पर किसान दिख रहे हैं वो किसान नही बल्कि कांग्रेस सदस्य हैं । जब हर मोर्चे पर कांग्रेस मोदी सरकार को घेरने में विफल हो गयी हैं, जब उनका गाय काटने जैसा कुकर्म जनता के सामने आ गया, जब उनका अलगाववादियों से प्रेम सामने आ गया, जब उनका देशद्रोहियों के समर्थन में साथ खड़ा होना जनता ने देख लिया तो वो अब किसान के नाम पर देश को गुमराह कर जनता की सहानुभूति बटोरना चाहती है । लेकिन कांग्रेस को यह ध्यान रखना होगा कि यह 60 का दशक नही बल्कि 21 वी सदी हैं और इसमें जनता तुम लोगो को किसानों के नाम पर गंदी राजनीति नही करने देगी ।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...