भारत के एक निजी टीवी चैनल रिपब्लिक द्वारा जारी टेप में राजद सुप्रीमो लालू यादव व बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद व राजद नेता मो. शहाबुद्दीन के संबंधों को उजागर किया गया है।जिसमें मोहम्मद शहाबुद्दीन कहते नजर आ रहे है कि “khatam hai bhai SP aapka ..hataiye na ye sab ko”.ऑडियो में शाहबुद्दीन कहता है कि रामनवमी के दिन सिवान में पुलिस तैनात नहीं होनी चाहिए थी। इतना ही नहीं शाहबुद्दीन दंगे होने की बात कहकर लालू को चेतावनी देने की भी कोशिश करता है और कहता है कि एसपी आपका एकदम खत्म है हटाइए इ सब को। चैनेल के इस खुलासे के बाद बिहार की राजनीति में उबाल आने की उम्मीद है। इस टेप को लेकर जहाँ पूरा विपक्ष लालू और नीतीश कुमार पर हमलावर हो गया है वहीं कांग्रेस अभी इस मामले पर बोलने से इंकार कर रही। है
राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने कहा कि “इसमें इतना हल्ला मचाने वाली बात क्या है अगर लालू जी शहाबुद्दीन से बात करते है तो, वह राजद के ही नेता है।”
RJD’s Jagada Nand Singh: ‘What’s the big deal if we talk to Shahabuddin? He’s part of RJD.’
भाजपा के नेता सुशील मोदी ने ट्वीट किया है कि टीवी चैनल ने लालू का पर्दाफाश कर दिया है। इसमें लालू और शहाबुद्दीन के बीच के संबंधों को भी लेकर खुलासा किया गया है। मोदी ने कहा है कि इस मामले में केंद्र सरकार को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लालू पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। राज्यपाल को भी पूरे प्रकरण में हस्तक्षेप करना चाहिए और पूरे मामले को देखना चाहिए। सुशील मोदी ने कहा कि इस मामले बिहार सरकार को तुरत एडवायजरी जारी करनी चाहिए।
पिछले वर्ष राम नवमी के दौरान सीवान जेल में बंद दुर्दान्त अपराधी मो0शाहबुद्दीन और लालू प्रसाद के टेलीफोन पर वार्ता का टेप सार्वजनिक होने के बाद प्रमाणित हो गया है अपराधियों के निर्देश पर बिहार की सरकार चल रही है. अपराधियों के निर्देश पर बिहार की सरकार चल रही है. आखिर जेल में 50 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी एवं सजायाफ्ता कैसे जेल से लालू प्रसाद के लगातार सम्पर्क में रहता था और उसके कहने पर सरकारी अधिकारियों को निर्देश दिए जाते थे।
अपराधी, राजनेता और सरकार के गठजोड़ का ही परिणाम है कि राज्य की अपराध की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है, टेप से यह भी प्रमाणित हो गया है कि शाहबुद्दीन जेल से सामानान्तर सरकार चला रहा था और बीडीओ /एसडीओ को धमकी दिया करता था. शहाबुद्दीन लालू को इंस्ट्रक्शन दे रहे है वो भी जब वह जेल में बंद थे और उनके इंस्ट्रक्शन को लालू जी पालन कर रहे है. इस दुर्दान्त अपराधी को राजद से निलंबित या बर्खास्त तो दूर की बात है उन्हे राजद की सर्वोच्च नीति निर्धारक राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मानित सदस्य बना कर रखा गया है. लालू को कुछ शर्तों पर ही चारा घोटाला के मामले में बेल पर है इसलिए बिहार सरकार से माँग करते है की वह लालू जी के बेल को रद्द करने के लिए बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट में जाना चाहिए.
लालू शहाबुद्दीन टेप प्रकरण पर जदयू ने इस मामले पर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश किया है। पार्टी नेता श्याम रजक ने कहा कि जारी टेप की सच्चाई जानने के बाद ही इस बारे में कोई टिप्पणी करेंगे अभी इस बारे में कुछ भी कहना ठीक नहीं है। हालांकि इस मुद्दे पर पार्टी के प्रवक्ता नीरज ने कहा है कि बिहार में सुशासन का राज है और रहेगा। एेसे किसी भी बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिससे बिहार में सुशासन की छवि खराब हो। जिस एसपी को खत्म कहे जाने की बात सामने आ रही है वो अभी भी वहीँ है।
राजद के वरिष्ठ नेता जगदानंद सिंह ने कहा कि “इसमें इतना हल्ला मचाने वाली बात क्या है अगर लालू जी शहाबुद्दीन से बात करते है तो, वह राजद के ही नेता है।”
RJD’s Jagada Nand Singh: ‘What’s the big deal if we talk to Shahabuddin? He’s part of RJD.’
सुशील मोदी ने कहा:
पिछले वर्ष राम नवमी के दौरान सीवान जेल में बंद दुर्दान्त अपराधी मो0शाहबुद्दीन और लालू प्रसाद के टेलीफोन पर वार्ता का टेप सार्वजनिक होने के बाद प्रमाणित हो गया है अपराधियों के निर्देश पर बिहार की सरकार चल रही है. अपराधियों के निर्देश पर बिहार की सरकार चल रही है. आखिर जेल में 50 से ज्यादा मुकदमों का आरोपी एवं सजायाफ्ता कैसे जेल से लालू प्रसाद के लगातार सम्पर्क में रहता था और उसके कहने पर सरकारी अधिकारियों को निर्देश दिए जाते थे।
अपराधी, राजनेता और सरकार के गठजोड़ का ही परिणाम है कि राज्य की अपराध की स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है, टेप से यह भी प्रमाणित हो गया है कि शाहबुद्दीन जेल से सामानान्तर सरकार चला रहा था और बीडीओ /एसडीओ को धमकी दिया करता था. शहाबुद्दीन लालू को इंस्ट्रक्शन दे रहे है वो भी जब वह जेल में बंद थे और उनके इंस्ट्रक्शन को लालू जी पालन कर रहे है. इस दुर्दान्त अपराधी को राजद से निलंबित या बर्खास्त तो दूर की बात है उन्हे राजद की सर्वोच्च नीति निर्धारक राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सम्मानित सदस्य बना कर रखा गया है. लालू को कुछ शर्तों पर ही चारा घोटाला के मामले में बेल पर है इसलिए बिहार सरकार से माँग करते है की वह लालू जी के बेल को रद्द करने के लिए बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट में जाना चाहिए.
सुशील मोदी ने कहा कि हमने राज्यपाल से मिलने का समय माँगा है अगर मिलेंगे तो उनको ज्ञापन देंगे. DGP से मिलेंगे और माँग करेंगे की उनपर एफआईआर हो. मोदी ने यह माग की है कि लालू पर अपराधियों से सांठगांठ और संरक्ष्ण का केस दर्ज हो. लालू को कुछ शर्तों पर ही चारा घोटाला के मामले में बेल पर है इसलिए बिहार सरकार से माँग करती है की वह लालू जी के बेल को रद्द करने के लिए बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट में जाना चाहिए.
जदयू ने दिया बड़ा बयान
इस मामले पर जीतन राम मांझी ने कहा:
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहा कि इससे साबित हो गया है कि प्रदेश में अपराधियों के संरक्षण में सरकार चल रही है। इस मामले में केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए। मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की भी मांग की है।

शहाबुद्दीन लालू को बताता है कि सिवान के आसपास रामनवमी के दिन पत्थरबाजी और गोलियां चली हैं लालू यादव पूरी बात सुन रहे होते हैं और अंत में ‘एसपी को फोन लगाते हैं’ कहकर फोन रख देते हैं. ऑडियो में पहले कोई और फोन उठाता है जिससे शाहबुद्दीन कहते हैं कि उनको लालू से बात करनी है फिर वह शख्स लालू को फोन देता है। इस टेप के जारी होते ही बिहार की राजनीति में सुनामी आ गया है।
मृतक पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी आशा रंजन ने कहा है कि लालू यादव और शहाबुद्दीन का रिश्ता जगजाहिर है। जब जेल से शहाबुद्दीन फोटो वायरल कर सकता है तो फोन पर बातचीत क्यों नहीं कर सकता?
लालू पर मुकदमा ?
बिहार का सियासी पारा गर्म हो गया है इसके पीछे लालू यादव के द्वारा दिया गया एक भाषण है. लालू यादव ने राजगीर में दो दिनों प्रशिक्षण शिविर के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि अपने-अपने इलाके के बूढी और दूध नहीं दे पाने वाली गायों को तलाशो। इसके बाद उसे ले जाकर भाजपा नेता के घर पर बांध दो।
उन्होंने यह भी कहा था कि हो सकता है कि ऐसा करने पर बीजेपी वाले उनकी पिटाई भी कर दें! पर उसे सहन करें और बदले की कार्रवाई नहीं करें. लालू ने यह भी कहा हम यह देखना चाहते हैं कि गाय की सेवा के लिए बीजेपी वाले सही मायने में चिंतित हैं या नहीं। जानकारी के मुताबिक़ लालू के द्वारा दिया गया निर्देश के बाद वैशाली में एक ऐसा ही घटना हुआ है जहां राजद कार्यकर्त्ता बीजेपी नेता के दरवाजे पर गाय बांधने को लेकर वबाल मच गया है। बीजेपी नेता चंदेश्वर भारती ने उनके दरवाजे पर राजद कार्यकर्ताओं द्वारा लालू के उकसावे पर बूढ़ी गाय बांधने और मारपीट कर पैसा छीनने का आरोप लगाया है और हाजीपुर न्यायालय में राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव सहित पांच अन्य पर परिवाद दायर किया है। इस घटना के बाद स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल बन गया है।
क्या लालू बिहार में साम्प्रदायिक दंगे करवाना चाहते हैं? क्या बिहार मुख्यमन्त्री नितीश कुमार लालू यादव पर लगाम लगाने का प्रयास करेंगे, ताकि राज्य की शान्ति भंग न होने पाए? राज्य में किसी भी तरह का तनाव होने से पूर्व राज्य सरकार को सतर्क रहकर, लालू प्रसाद की गतिविधियों पर पैनी नज़र रखनी होगी।

Comments