
पाकिस्तान वायुसेना ने अपने स्कर्दू के सीमावर्ती इलाके में लड़ाकू विमान उड़ाया है। पाकिस्तान का ये मिराज विमान है। जिसे खुद पाकिस्तान वायु सेना अध्यक्ष उड़ा रहे थे। इसे पाकिस्तान की तरफ से उकसाने वाली कार्रवाई बताई जा रही है। हलांकि भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया है कि सियाचीन में किसी तरह का वायु सीमा का उल्लंघन नहीं किया गया है।
जिस इलाके में पाकिस्तान ने ये विमान उड़ाया है उसे स्कर्दू के नाम से जाना जाता है। पाकिस्तान वायु सेनाध्यक्ष सोहेल आमेन ने खुद इस विमान को उड़ाया। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी वायुसेना ने अपने सभी एयरबेस को एक्टिवेट कर दिया है। और सभी को लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा गया है। आमेन ने वहां कई अफसरों से भी बात की।
Comments