दिल्ली सरकार के पूर्व जल मंत्री और आम आदमी पार्टी के विधायक कपिल मिश्रा ने आज अपनी पूर्व भाभी एवं अरविन्द केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी धो डाला और ट्विटर पर उन्हें करारा जवाब दिया. दरअसल सुनीता केजरीवाल भी आज अपने पति अरविन्द केजरीवाल के समर्थन में खुलकर उतर आयीं और कपिल मिश्रा के खिलाफ ट्वीट कर दिया, उन्होंने कहा कि प्रकृति का कानून कभी गलत नहीं होता, अगर विश्वासघात और झूठे आरोपों के बीज बोये जायेंगे तो कपिल मिश्रा जैसे लोग पैदा होंगे.
इस ट्वीट का अगर हिंदी में मतलब निकाला जाए तो सुनीता केजरीवाल ने कपिल मिश्रा को विश्वासघाती और झूठा बताया था लेकिन कपिल मिश्रा ने भी तुरंत ही उन्हें करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा - सुनीता केजरीवाल जी साधना में रत पत्नी हैं। उन्हें अंदाजा भी नहीं उन्ही के घर मे कैसे कैसे कुचक्र रचे जाते है। वो अपना धर्म निभा रहीं है।
वास्तव में सुनीता केजरीवाल केवल अपने पति धर्म में बोल रही हैं। आयकर विभाग में कार्यरत होने के कारण यह उनको भी मालूम है कि गलत जानकारी देना अरविन्द और पार्टी के लिए बहुत नुकसानदेय है। लेकिन मामले की नज़ाकत को देखा जाए तो इतने समय पार्टी में रहते कपिल द्वारा तथ्यों को छुपाने के लिए वह खुद भी लपेटे में आ सकते हैं।
उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा - सुनीता केजरीवाल जी सच से अनजान हैं। वो अपने पति के पतन से परेशान हैं।
उनकी हर गाली सिर माथे। उनके खिलाफ कभी कुछ नहीं कहूंगा।
इसके बाद कपिल मिश्रा को लगा कि शायद अरविन्द केजरीवाल ही अपनी पत्नी के फोन से ट्वीट कर रहे हैं क्योंकि उनकी खुलेआम तो बोलने की हिम्मत नहीं हो रही है. इसलिए कपिल मिश्रा ने कहा कि - सर अरविन्द केजरीवाल सुनीता जी का फ़ोन उन्हें वापस दे दो।


Comments