आज अप्रैल 9 को सीता राम बाजार वार्ड 87 की भारतीय जनता पार्टी प्रत्याक्षी सोनिया श्रीवास्तव के नगर निगम चुनाव कार्यालय का जिला चांदनी चौक अध्यक्ष अरविन्द गर्ग ने लाल दरवाज़ा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एवं राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुग,जिला महिला अध्यक्षा गीता चौहान, पहाड़ गंज के पूर्व पार्षद मोती लाल सोढ़ी आदि की उपस्थिति में उद्धघाटन किया।
उद्धघाटन उपरान्त जिला अध्यक्ष अरविन्द ने अपने भाषण में दिल्ली की तीनो नगर निगमों में भाजपा के बहुमत आने के स्पष्ट संकेत दे कर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। तो प्रत्याक्षी सोनिया ने वर्षों से वंचित जीत को सार्थक कर भारतीय जनता पार्टी की झोली में डालने का विश्वास दिया। सोनिया के हावभाव देखकर जीत के संकेत मिल रहे थे। देखना केवल यह है कि “जीत कितने हज़ार मतों से होगी।”तरुण चुग ने अरविन्द केजरीवाल पर कठोर प्रहार करते हुए कहा, “दिल्ली विधान सभा चुनाव में केजरीवाल ने जनता से जितने भी वायदे किए, उन्हें पूरा करने में पूर्णरूप से असफल रहे। कितने स्कूल, कॉलेज खोले, कितने wifi लगाए। झूठ बोलकर जनता को गुमराह किया। विधायक महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। दो सालों में शीला सरकार से ज्यादा घोटाले हुए हैं। बच्चों की कसम खाई कि कांग्रेस का समर्थन नहीं लूंगा, फिर भी ले लिया। कांग्रेस प्रचार कर रही है “हमारे पर अनुभव है”; बिलकुल ठीक अनुभव है घोटाले करने का।”
चुग ने आने भाषण में कांग्रेस और केजरीवाल सरकार पर प्रहार करते हुए कहा “दिल्ली नगर निगमों में बहुमत आने का संकेत होगा केजरीवाल सरकार के पतन का। बहुत जल्द इस घोटालेबाज़ केजरीवाल सरकार की उल्टी गिनती शुरू।”
अपने चुनाव कार्यालय उद्धघाटन उपरान्त उत्साहित सोनिया श्रीवास्तव अपने चुनाव प्रचार करने लगभग रात्रि 9 बजे तक क्षेत्र में मतदाताओं से व्यक्तिगत सम्पर्क करती रही।
अपने चुनाव कार्यालय उद्धघाटन उपरान्त उत्साहित सोनिया श्रीवास्तव अपने चुनाव प्रचार करने लगभग रात्रि 9 बजे तक क्षेत्र में मतदाताओं से व्यक्तिगत सम्पर्क करती रही।



Comments