दिल्ली में MCD चुनाव जीतने के लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कुछ भी करने को तैयार हैं, अगर झूठ बोलना पड़े तो वह भी बोलने को तैयार हैं और दिल्ली की जनता को भ्रमित करना पड़े तो वह भी करने को तैयार हैं लेकिन केजरीवाल को दिल्ली की जनता से झूठ बोलना मंहगा पड़ गया है क्योंकि उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है और वह भी अदालत के आदेश पर।
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने अप्रैल 15 को Karkardooma District Court में ATR यानी Action Taken Report फाइल किया, केजरीवाल पर आरोप है कि उन्होंने एक सरकारी विज्ञापन देकर कहा कि MCD दिल्ली सरकार के अंडर नहीं आती जो कि पूरी तरह से झूठ है क्योंकि MCD पूरी तरह से दिल्ली सरकार के अंडर आती है और MCD को फंड जारी करना और कामकाज देखना सब दिल्ली सरकार की जिम्मेदारी है।
कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की तारीख 25 मई 2017 को तय की है।
शिकायतकर्ता ब्रिजेश शुक्ला ने एक दस्तावेज जमा किया है जिसके मुताबिक आप सरकार ने इस विज्ञापन पर 42 लाख रुपये खर्च किये हैं जो भ्रमित करने वाला है। कोर्ट ने उनकी शिकायत के आधार पर ही दिल्ली पुलिस को केजरीवाल पर केस दर्ज करने का आदेश दिया था।
जनता को 18 रूपए में मिलने वाले खाने की गाड़ियाँ मात्र एक दिखावा बन जगह-जगह बंद पड़ी है। जब दिल्ली सरकार अपनी ज़िम्मेदारियों का ढंग से निर्वाह नहीं कर सकती, फिर भ्रमित करने वाले विज्ञापनों पर खर्च कर दिल्ली मुख्यमन्त्री अरविन्द केजरीवाल क्या सिद्ध करना चाहते हैं?

Comments