Skip to main content

मौलवी के चैलेंज को सोनू निगम ने किया स्वीकार

sonu nigamसोनू निगम ने सोशल मीडिया पर अज़ान को लेकर एक ट्वीट किया तो हर कोई ज्ञानी बनकर सोशल मीडिया पर ज्ञान देने लगा l सभी लोग कहने लगे कि सोनू निगम इस्लाम के खिलाफ बोल रहे हैं और भारत के मुस्लिमों को टारगेट कर रहे हैं, लेकिन आपको बता दें कि सोनू निगम ने अज़ान पर नही बल्कि लाउडस्पीकर से आने वाली तेज आवाजों पर ट्वीट किया था l जब इस मामले ने तूल पकड़ा तो बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखीl जिसमें अभिनेता से लेकर संगीतकार भी शामिल रहे। 
संगीतकार जोड़ी साजिद-वाजिद ने सोनू निगम के अज़ान वाले ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी और साजिद ने कहा कि “कोकीन के नशे में कोई भी आवाज अच्छी नही लगतीl” इतना ही नही साजिद के जोड़ीदार वाजिद ने सोनू के उस ट्वीट पर अफ़सोस जताते हुए कहा कि “सोनू से इस तरीके की उम्मीद नही थी कि वो इस तरीके से अज़ान को लेकर कहेंगे, हम तो सभी धर्म का सम्मान करते हैं, और सभी को करना चाहिएl” गौरतलब है कि सोनू निगम ने सोमवार की सुबह के करीब 5:30 बजे इस्लाम धर्म के खिलाफ कई ट्वीट किए थे। उन्होंने लिखा था कि, “भगवान सभी पर कृपा करें। मैं मुस्लमान नहीं हूं और मुझे सुबह अजान की आवाज से जागना पड़ता है। भारत में जबरदस्ती की धार्मिकता का अंत कब होगा।” उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट्स करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया था।
आपको बता दें कि सलमान खान जिनके बारे में फेमस है कि उन्होंने कई लोगों की मदद की है जिनमें खुद साजिद-वाजिद भी हैं l वाजिद का मानना है कि सलमान खान जैसा सितारा हर त्यौहार में शामिल होता है वो चाहे हिन्दुओं का हो या फिर मुसलमानों का l इस बात को लेकर वाजिद ने सलमान खान का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जो सोनू निगम को जवाब बताया जा रहा है l वाजिद ने इस वीडियो को शेयर करके ये बताने की कोशिश की है कि सलमान खान एक मुस्लिम होते हुए भी सभी धर्मों को मानते हैं और उनका सम्मान करते हैं l

देखें वीडियो:


वाजिद के बाद अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी सोनू निगम के लिए अपनी नाराजगी जताते हुए लिखा, “मैं हर सुबह अपने बांद्रा स्थित घर में चर्च की घंटियो और अज़ान की आवाज से उठती हूं। मैं उठकर अगरबत्ती जलाती हूं और भारतीयता को सलाम करती हूं।” आपको बता दें कि सोनू निगम के ट्वीट के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है और हालत तो ये है कि सोनू निगम के ऊपर फतवा भी जारी हो गया है l अब देखना ये है कि ये विवाद किस मोड़ पर समाप्त होता है l
बॉलीवुड के गायक सोनू निगम के एक ट्वीट पर इनदिनों देश में बहस छिड़ी हुई है. जिसको लेकर हर कोई अपने-अपने विचार सामने रख रहा है. लाउडस्पीकर से तेज आवाज में अजान करने से लोगों की सुबह-सुबह नींद खराब होती है. देखते ही देखते ये इतना बड़ा मुद्दा बन गया कि आज हर कोई इस पर विचार विमर्श कर रहा है. इस मुद्दे पर अब फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने लाउडस्पीकर की आवाज कम करने की अपील मस्जिद के लोगो से की है. उन्होंने कहा कि इस्लाम में पड़ोसी को सबसे ऊपर बताया गया है अगर लाउडस्पीकर की आवाज से आपके पड़ोसियों को परेशानी हो रही है तो आप लाउडस्पीकर की आवाज जितनी कम हो सके कर ले. हालांकि डॉ. मुफ्ती मुकर्रम ने सोनू निगम पर निशाना साधते हुए ये कहा कि सोनू निगम लोकप्रिय है उन्होंने ये इसलिए किया कि उनको कुछ लोगों का समर्थन मिल सके. वहीं उन्होंने सोनू निगम को बर्दाश्त करने की नसीहत दे डाली. अगर किसी की धार्मिक व्यवस्था से थोड़ा कष्ट होता है तो उसे बर्दाश्त करना चाहिए.
आज सोनू निगम ने पश्चिम बंगाल के एक मौलवी के बयान पर करारा जवाब दे दिया है. उन्होंने अपने बाल मुंडवाने का फैसला कर लिया है और मौलवी से 10 लाख के इनामी रकम की भी मांग की है. सोनू निगम ने ट्वीट करते हुए कहा है, ‘ आज दोपहर 2 बजे आलिम आएगा और मेरा सिर मुंडेगा. अपने 10 लाख रुपये तैयार रखो मौलवी’. सोनू ने इसके साथ ही अपने अगले ट्वीट में प्रैस को भी इसके लिए निमंत्रण दे दिया है. हुआ यह कि डीएनए में छपी एक खबर में पश्चिम बंगाल अल्‍पसंख्‍यक युनाइटेड काउंसिल के एक वरिष्‍ठ सदस्‍य का बयान आया कि ‘यदि कोई उनका सिर मुंडवा कर, उनके गले में जूते की माला डालकर देश में घुमाएगा तो मैं खुद उस शख्‍स के लिए 10 लाख रुपये के पुरस्‍कार का एलान करता हूं.’
वहीं इस बढ़ते विवाद को लेकर मुंबई में सोनू निगम के बंगले के बाहर मुंबई पुलिस ने सुरक्षा काफी बढ़ा दी है. टाइम्‍स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सोनू निगम के वर्सोवा स्थि‍त बंगले नम: के बाहर पुसिल ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था बढ़ा दी है.


Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...