कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने अपने ट्वीट में लिखा- “ऐसा लगता है, बीजेपी हमारी स्कीम ही नहीं, मैनिफेस्टो भी चुराती है। 20 रुपए में मनपा थाली का वादा हमारा था मुंबई में। हम हार गए। आइडिया हिट हो गया।” बता दें कि बीएमसी चुनाव में कांग्रेस ने 20 रुपए में हर व्यक्ति को मनपा थाली उपलब्ध करवाने का वादा किया था। इस वादे के जरिए कांग्रेस की योजना गरीबों और झुग्गी-झोपड़ी वालों को अपने पाले में लाने का था। तमिलनाडु समेत कई राज्यों में इस तरह की योजनाएं पहले चल रही है। हालांकि बीएमसी चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था। बीएमसी चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए संजय निरुपम ने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
गौरतलब है कि एमसीडी चुनावों को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है। बीजेपी को राज्य की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) से कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। आप इन चुनावों के लिए 40 स्टार प्रचारकों को उतारने जा रही है। इनमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं के नाम शामिल है। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी ने 2015 का विधानसभा चुनाव हारे हुए प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। बीजेपी का कहना है कि वे अपने चुनाव क्षेत्र की अच्छी समझ रखते हैं, इसलिए उन्हें प्रचार के लिए मैदान में उतारा जाएगा। यही नही बीजेपी टिकट बंटवारे में किसी भी वर्तमान पार्षद को टिकट नहीं दिया। इसके अलावा कुछ मुस्लिमों को भी पार्टी ने टिकट दिया है।
भाजपा ने घोषणा पत्र कांग्रेस का चोरी किया या अपना, लेकिन प्रश्न यह है कि घोषणा पत्र में जो 10 रूपए की थाली देने की बात कही है, गले नहीं उतर रही। क्योंकि जब दिल्ली सरकार सफाई कर्मचारियों का वेतन समय से नहीं देती, इस योजना को किर्याविन्त करने में क्या दिल्ली सरकार समय से फण्ड देगी?
भाजपा ने घोषणा पत्र कांग्रेस का चोरी किया या अपना, लेकिन प्रश्न यह है कि घोषणा पत्र में जो 10 रूपए की थाली देने की बात कही है, गले नहीं उतर रही। क्योंकि जब दिल्ली सरकार सफाई कर्मचारियों का वेतन समय से नहीं देती, इस योजना को किर्याविन्त करने में क्या दिल्ली सरकार समय से फण्ड देगी?

Comments