अप्रैल 10 को सीता राम बाजार से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सोनिया श्रीवास्तव ने मुस्लिम बहुल क्षेत्रों का दौरा कर प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के मूलमन्त्र “सब का साथ, सब का विकास” नारों के साथ इन क्षेत्रों में प्रचार किया। तुर्कमान गेट की अँधेरी, संकीर्ण गलियाँ जहाँ खड़ा होना असम्भव है, वहाँ सोनिया ने लम्बा समय व्यतीत किया। जनता ने दिल खोलकर अपनी समस्याओं का पिटारा खोला। जिसे सुन यह निश्चित हो गया कि चुनाव होने उपरान्त इन गलियों की ओर रुख करने का कष्ट भी नहीं किया।
सोनिया ने जिस साहस के साथ इन क्षेत्रों का दौरा किया, वास्तव में सराहनीय है। भाजपा जिसे मुस्लिम विरोधी कहा जाता है, आज उसी पार्टी का प्रत्याशी एक-एक घर के अन्दर जाकर अपनी पार्टी के लिए वोट माँगने ही नहीं गयीं, बल्कि प्रधानमन्त्री मोदी के नारे “सबका साथ सबका विकास” को चरितार्थ करने का प्रमाण दे दिया। सीता राम बाजार के मण्डल अधिकारियों ने बताया कि “घर-घर जाकर मोदीजी के सन्देश ‘सब का साथ, सब का विकास’ को पहुँचाना है।”
प्रत्याशी सोनिया और मण्डल के इस अथक प्रयास को देख लगता है, किसी भी कीमत पर अपनी निश्चित जीत को गंवाना नहीं चाहते। पिछले चुनावों तक इन मुस्लिम क्षेत्रों में भाजपा को हुआ मतदान शून्य ही रहा, यानि भाजपा से अधिक मतदान आज़ाद उम्मीदवारों को हुआ है।

निर्वाचित नेताओं द्वारा यदि इन संकीर्ण गलियों का दौरा किया जाता, शायद इतनी दुर्दशा नहीं होती। लगता है इन गलियों की दुर्दशा में भूमि माफिओं का भी कम योगदान नहीं। तुष्टिकरण की प्रकाष्ठा का भी प्रमाण देखने को मिला। केन्द्र सरकार ज्यादा नहीं केवल 40 वर्ष पुराना नक्शा निकाल कर जिन अधिकारियों के कार्यकाल में अधिक्रमण हुआ है, सबको दण्डित करना चाहिए।
यदि भाजपा प्रत्याशी सोनिया इस क्षेत्र से निर्वाचित हो गयीं और किसी भी कारण से कोई दुर्घटना होती है, उस स्थिति में सरकार कितनो को मुआफज़ा देगी? यह सरकारी कोष पर अनावश्यक व्यय होगा। यदि इस अधिक्रमण का 20 प्रतिशत भी किसी हिन्दू बहुल क्षेत्र में हो गया होता, नगर निगम ने पुलिस की सहायता लेकर अधिक्रमण को गिरा दिया होता। कभी कोई मीडिया भी इस अधिक्रमण को उजागर करने का साहस नहीं करता।
सोनिया ने जिस साहस के साथ इन क्षेत्रों का दौरा किया, वास्तव में सराहनीय है। भाजपा जिसे मुस्लिम विरोधी कहा जाता है, आज उसी पार्टी का प्रत्याशी एक-एक घर के अन्दर जाकर अपनी पार्टी के लिए वोट माँगने ही नहीं गयीं, बल्कि प्रधानमन्त्री मोदी के नारे “सबका साथ सबका विकास” को चरितार्थ करने का प्रमाण दे दिया। सीता राम बाजार के मण्डल अधिकारियों ने बताया कि “घर-घर जाकर मोदीजी के सन्देश ‘सब का साथ, सब का विकास’ को पहुँचाना है।”
प्रत्याशी सोनिया और मण्डल के इस अथक प्रयास को देख लगता है, किसी भी कीमत पर अपनी निश्चित जीत को गंवाना नहीं चाहते। पिछले चुनावों तक इन मुस्लिम क्षेत्रों में भाजपा को हुआ मतदान शून्य ही रहा, यानि भाजपा से अधिक मतदान आज़ाद उम्मीदवारों को हुआ है।
सोनिया की पदयात्रा तुर्कमान गेट, गली अहाता मीर बुखारी से प्रारम्भ हो कर कल्याण पूरा, गली दकोटान, गंज मीर खां, कटरा छोटे लाल होती हुई होली ट्रिनिटी चर्च, डोर टू डोर कैंपेन के साथ दरगाह हज़रत शाह तुर्कमान ब्याबानी" र " आ " पर चादर पोषी और दुआ के साथ समाप्त हुई । दुआ दरगाह के सज्जादा नशीन बेग साहब ने कराई ।
समाज के सभी धर्मों के लोगों ने भाजपा प्रतियाशी को जीत का यकीन दिलाया ।
विशेष रूप से मुस्लिम बहुल क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने मुस्लिम महिलाओं ने बहुत ही उत्साह दिखाते हुए बहुत ही गरम जोशी से भाजपा प्रत्याशी सोनिया श्रीवास्तव का स्वागत किया ।
विशेष रूप से मुस्लिम बहुल क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों ने मुस्लिम महिलाओं ने बहुत ही उत्साह दिखाते हुए बहुत ही गरम जोशी से भाजपा प्रत्याशी सोनिया श्रीवास्तव का स्वागत किया ।
![]() |
| तुर्कमान गेट स्थित ईसाई कॉलोनी में सोनिया श्रीवास्तव |

Comments