Skip to main content

पूर्व पार्षदों की नाकामी पर मोदी छवि ने पर्दा डाला

दिल्ली के तीन नगर निगमों के लिए अप्रैल 23 को मतदान कई जगहों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में गड़बड़ी के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की विश्वसनीयता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकप्रियता और कांग्रेस के अस्तित्व का प्रश्न बन चुके इस निकाय चुनाव में हालांकि मत प्रतिशत खास नहीं रहा। मतदान के लिए निर्धारित समय शाम 5.30 बजे तक 42 फीसदी मतदान दर्ज किया गया और राजधानी में पड़ रही तेज गर्मी के चलते मतदान प्रभावित रहा। स्थानीय निवासियों ने कई इलाकों में कम मतदान होने की सूचना दी है, हालांकि कई अन्य जगहों पर मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। मतदान शांतिपूर्ण रहा, लेकिन मतदाताओं और राजनीतिक दलों ने कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी की बात कही है। दिल्ली में रविवार को तीनों निगमों के 272 वार्डो के लिए मतदान संपन्न हुआ। नगर निगम में पिछले 10 सालों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता पर काबिज रही है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के आधार पर नगर निगम चुनावों में मतदाताओं को रिझाने में लगी थी।
पूर्वी दिल्ली के मौजपुर और उत्तरी दिल्ली के सराय पीपल वार्डो में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के निधन के चलते अप्रैल 23 को मतदान नहीं करवाया गया। मतदान के दौरान ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरी दिल्ली से ईवीएम में गड़बड़ी होने की खबरें मिली हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह भी कहा कि वोटर स्लिप होने के बावजूद अनेक मतदाताओं को मतदान करने से रोका गया। हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली अपने इलाके के मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने के चलते मतदान नहीं कर सके।
अपराह्न 3.0 बजे तक आप को ईवीएम में गड़बड़ी से संबंधित मतदताओं के 250 फोन आए। शिकायतकर्ता मतदाताओं में उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज के भी मतदाता थे। महाराष्ट्र कांग्रेस के एक नेता शहजाद पूनावाला ने इस बीच ट्वीट किया, “दिल्ली में ईवीएम को एक्सट्रीमली वलनरेबल मशीन्स कहना ठीक होगा।”
भाजपा, कांग्रेस और आप के बीच जहां मुख्य मुकाबला माना जा रहा है, वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी, जनता दल युनाइटेड, योगेंद्र यादव की नवगठित पार्टी स्वराज इंडिया चुनावी मैदान में हैं। निकाय चुनाव में मतदान करने वाले प्रमुख लोगो में दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल, केजरीवाल, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन और दिल्ली भाजपा के नेता शामिल रहे।
 पूर्व पार्षदों की नाकामी पर  मोदी छवि ने पर्दा डाला 
दिल्ली में MCD का चुनाव सम्पन्न होने उपरान्त  कई न्यूज़ एजेंसियों ने Exit Poll के नतीजे जारी किये, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली वालों के फिर से हीरो बन गए हैं जबकि केजरीवाल विलेन बन गए है। आज दिल्ली वालों ने उनके गाल पर तमाचा मारा है, इससे पहले लोकसभा चुनावों में भी दिल्ली वालों ने मोदी के नाम पर वोट दिया था और दिल्ली की सातों लोकसभा सीटें BJP की झोली में गयी थी लेकिन उसके बाद विधानसभा चुनावों में केजरीवाल ने मोदी के खिलाफ झूठा और भ्रमित करने वाला प्रचार किया, उनके 10 लाख के सूट और 15 लाख खाते में जमा कराने का मुद्दा बनाकर साथ ही बिजली पानी और वाई फाई का लालच देकर विधानसभा चुनाव जीत लिया लेकिन अब केजरीवाल की असलियत खुल गयी है। 
आज सभी Exit Poll के नतीजों में मोदी-बीजेपी की आंधी दिख रही है, बीजेपी को करीब 210-220 सीटें मिल रही हैं जबकि AAP और कांग्रेस को 20-20 सीटें ही मिल रही हैं. ऐसा लगता है कि दिल्ली में फिर से मोदी का जादू सर चढ़कर बोल रहा है। 

आज दिल्ली में MCD के चुनाव हुए, इंडिया टूडे और Axis My India के एग्जिट पोल में तीनों निगमों में बीजेपी को बहुमत दिया है, कुल 270 वार्डों में बीजेपी को 220 सीटें मिल रही हैं जबकि AAP को केवल 23-35 और कांग्रेस को 19-31 सीटें मिल रही है। असली नतीजे 25 अप्रैल यानी दो दिन बाद आएंगे। 

Exit Poll Result:

नॉर्थ MCD (103 सीट): बीजेपी (78-84), कांग्रेस को (8-12), AAP(8-12) अन्य (1-3)
साउथ MCD (104 सीट): बीजेपी (79-85), कांग्रेस को (7-11), AAP (9-13) अन्य (1-3) 
ईस्ट MCD ( 63 सीट): बीजेपी (45-51), कांग्रेस को (4-8), AAP (6-10) अन्य (0-2)

एबीपी न्यूज-सी वोटर्स एग्जिट पोल

एबीपी न्यूज-सी वोटर्स के एग्जिट पोल्स में तीनों नगर निगमों में बीजेपी को 218 सीटें, आम आदमी पार्टी को 24 सीटें, कांग्रेस को 22 सीटें और अन्य को 8 सीटें मिल सकती हैं।

AAP ने EVM को कोसना शुरू किया
सुबह से ही कहा जा रहा था कि केजरीवाल और उनके नेता शाम को ही EVM को कोसना शुरू कर देंगे, अब वैसा ही हो रहा है, AAP के सभी प्रवक्ता EVM को खराब बता रहे हैं, EVM में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे है।  केजरीवाल तो सुबह से ही EVM में गड़बड़ी का आरोप लगाना शुरू कर दिए थे। 
मतदान करने के बाद केजरीवाल ने कहा, “मेरी दिल्ली वासियों से अपील है कि वे कचरा-मुक्त दिल्ली, डेंगू-चिकनगुनिया मुक्त दिल्ली के लिए वोट करें।” केजरीवाल से जब पूछा गया कि क्या यह चुनाव दिल्ली में उनकी सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल पर जनमत संग्रह की तरह है, तो उन्होंने कहा, “चुनाव परिणाम आने के बाद हम इस पर बात करेंगे।”
भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने राजधानी में साफ-सफाई के खराब हालात के लिए केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि उनकी पार्टी दिल्ली नगर निगम में फिर से काबिज होगी। कुछ मतदाताओं ने मतदान की खराब व्यवस्था की शिकायत भी की।
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाले चितरंजन पार्क के एक मतदाता अमित बासू ने आईएएनएस से कहा, “कइयों को वोटर स्लिप ही नहीं मिल पाया। इससे अफरा-तफरी का माहौल रहा। मुझे और मेरी पत्नी को भी वोटर स्लिप नहीं मिले।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...