Skip to main content

हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा प्रताप को विजेता घोषित करने की तैयारी

राजस्थान के मध्यकालीन इतिहास का सबसे चर्चित हल्दीघाटी युद्ध मुगल सम्राट अकबर ने नहीं बल्कि महाराणा प्रताप ने जीता था.  साल 1576 में हुए इस भीषण युद्ध में अकबर को नाको चने चबाने पड़े और आखिर जीत महाराणा प्रताप की हुई. यह दावा राजस्थान सरकार की ओर से किया गया है. इसके पीछे सरकार ने इतिहासकार डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा के ताजा शोध का हवाला दिया गया है. डॉ. शर्मा ने अपने शोध सबूतों के साथ प्रताप को इस युद्ध का विजेता बताया है.  अकबर ने नहीं महाराणा प्रताप ने जीता था हल्दीघाटी युद्ध,
उल्लेखनीय है कि राजस्थान की धरा पर 441 साल पहले जो भीषण युद्ध आज तक बेनतीजा माना जाता रहा था, अब राजस्थान की भाजपा सरकार इसका परिणाम बदलने जा रही है. दरअसल, हाल ही राजस्थान विश्वविद्यालय सिंडिकेट की बैठक में भाजपा विधायक और राज्य सरकार के प्रतिनिधि मोहनलाल गुप्ता ने इस युद्ध में महाराणा प्रताप की विजय का मुद्दा उठाया है. उन्होंने एक शोध का हवाला देते हुए कॉलेज शिक्षा पाठ्यक्रम में महाराणा प्रताप की इस विजय के उल्लेख किए जाने की मांग रखी है.
उल्लेखनीय है कि विधायक के इन सुझावों को विश्वविद्यालय के कुलपति पद का अतिरिक्त कार्यभार संभालने वाले संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह ने भी गंभीरता से लिया है. सिंह ने कहा है कि वे हल्दीघाटी युद्ध को लेकर आई सिफारिशों को हिस्ट्री बोर्ड ऑफ स्टडीज के पास भेज रहे हैं. यानि बोर्ड इसकी जांच करेगा और फिर अकैडमिक काउंसिल को अप्रूवल के लिए भेजेगा. अब यदि भाजपा विधायक की सिफारिशें माल ली जाती हैं तो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम की तरह जल्द ही कॉलेज पाठ्यक्रम में बदलाव लगभग तय है. इतिहास बदलेगा और अकबर महान की जगह महराणा प्रताप को महान पढ़ाया जाने लगेगा.
राजस्थान का इतिहास गौरवांवित है, नई पीढ़ी को अवगत करा रहे हैं- राज्य शिक्षा मंत्री
इस विषय में राजस्थान के राज्य शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि राजस्थान का इतिहास गौरवांवित करने वाला है. आज की नई पीढ़ी को इससे अवगत कराया जाना जरूरी है. देवनानी कहते हैं कि इतिहास के स्कूली पाठ्यक्रम में तथ्यों के आधार पर कुछ बदलाव किए जा चुके हैं और यदि महाराणा प्रताप के शौर्य और पराक्रम को कॉलेज पाठ्यक्रम में जोड़ा जाता है तो इसमें गलत क्या है?
महाराणा प्रताप ने जीता था ‘हल्दीघाटी’ युद्ध, अब सरकार बदलेगी राजस्थान का इतिहास!
क्या है शोध, किसके पास है हल्दीघाटी युद्ध में प्रताप की जीत के सबूत?
राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में उदयपुर के मीरा कन्या महाविद्यालय के प्रोफेसर और इतिहासकार डॉक्टर चन्द्रशेखर शर्मा ने यह शोध प्रस्तुत किया है. महाराणा प्रताप के समकालीन ताम्र पत्रों को आधार बताते हुए डॉ. शर्मा ने हल्दीघाटी के युद्ध में प्रताप की जीत का दावा किया है. डॉ. शर्मा के मुताबिक 18 जून 1576 ई. को हल्दीघाटी युद्ध मेवाड़ तथा मुगलों के मध्य हुआ था. अभी तक युद्ध अनिर्णायक बताया जाता रहा है. लेकिन असल में इस युद्ध में महाराणा प्रताप ने जीत हासिल की थी. डॉ. शर्मा ने विजय को दर्शाते प्रमाण राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में जमा कराए हैं.
महाराणा प्रताप और मुगल सम्राट अकबर के बीच 18 जून 1576 में हुए हल्टीघाटी युद्व का परिणाम करीब साढ़े चार सौ साल बाद अब सामने आया है. डॉ. शर्मा ने अपने शोध में प्रताप की विजय को दर्शाते ताम्र पत्रों से जुडे़ प्रमाण जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में जमा कराए गए हैं. उनके अनुसार युद्ध के बाद अगले एक साल तक महाराणा प्रताप ने हल्दीघाटी के आस-पास के गांवों की जमीनों के पट्टे ताम्र पत्र के रूप में जारी किए थे. इन पर एकलिंगनाथ के दीवान प्रताप के हस्ताक्षर थे. उस समय जमीनों के पट्टे जारी करने का अधिकार सिर्फ राजा को ही होता था. प्रताप की जीत का दावा करने संबंधी ताम्र पत्रों से जुड़े प्रमाण जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में जमा कराए गए है.

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...