उत्तर प्रदेश का चुनाव आखिरी चरण में पहुंच गया है। एक हफ्ते से भी कम समय में चुनाव के नतीजें सामने आ जाएंगे। शनिवार को बीजेपी और सपा कांग्रेस गठबंधने दोनों ने बनारस में रोड शो किया। ये ही नहीं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुछ समय के अंतराल पर बाबा विश्वनाथ के दर्शन भी किए। अखिलेश यादव जब मंदिर के अदंर पहुंचे तो उनके बैठने के तरीके पर काफी सवाल उठाया जा रहा है। ट्विटर पर शेयर किए जा रहे इस वीडियों में अखिलेश नमाज पढ़ने के ढंग में मंदिर के अंदर बैठते हैं। जब बाद में पुजारी उन्हें टोकता तो वो ठीक से बेठते हैं। उनके इस तरह बैठने के ढंग को ट्विटर पर यूजर्स तुष्टिकरण और धर्मनिरपेक्षता से जोड़ कर देख रहे हैं। राहुल गांधी और अखिलेश गांधी खुली छत की बस पर सवार थे, जबकि समर्थक का झुंड़ पैदल चल रहा था। जब इनका रोड शो चौकघाट पहुंचा तो समाजवादी समर्थकों का सामना भाजपा कार्यकर्ताओं से हो गया। भाजपा ने वहीं पास में मीडिया सेंटर बना रखा था। दोनों पार्टियों के समर्थकों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से एक दूसरे पर पत्थरबाजी भी हुई।
हालांकि, पुलिस ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। जिस समय ये दोनों रोड शो बनारस में हो रहे थे तभी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में छठे चरण के लिए 49 सीटों पर मतदान भी हो रहा था। छठे चरण में गोरखपुर और आजमगढ़ शामिल है। वहीं बनारस में सातवें चरण में आठ मार्च को वोट डाले जाएंगे। वाराणसी क्षेत्र में 80 प्रतिशत हिन्दू आबादी है और उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के लिए एक बार फिर भाजपा मोदी पर काफी हद तक निर्भर दिख रही है। 11 मार्च को पांचों राज्यों के नतीजें आने हैं।



Comments