Skip to main content

क्यों मुस्लिम महिलाओं ने दिया बीजेपी को वोट?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जब भारतीय जनता पार्टी को शानदार सफलता मिली| इधर भाजपा को भारी मत से जीत मिली तो उधर सभी ने बिना वक़्त जाया किये इस जीत का कारण  भी ढूंढना शुरू कर दिया| इस कारण ढूँढने की प्रक्रिया  में एक बात जो सबसे ज्यादा उभर कर सामने आई वो थी जीत के पीछे जातीय और धार्मिक समीकरण, लेकिन इन दो बड़े मुद्दों के अलावा एक मुख्य तर्क यह भी दिया गया कि तीन तलाक का विरोध करने वाली मुस्लिम महिलाओं ने बड़ी संख्या में BJP को वोट दिया।जबकि मुस्लिम पुरुष वर्ग का कहना कि "इस चुनाव में मुसलमान ने भी भाजपा को वोट दिया है, वरना इतनी सीटें नहीं आती। " यह वर्ग यह भूल गया कि वोट पुरुष वर्ग की बजाए महिला वर्ग ने खुलकर वोट दिया। 

हालाँकि सिर्फ पक्ष-विपक्ष ही नहीं बल्कि खुद BJP की ओर से भी कहा गया है कि तीन तलाक पर उसके रुख को देखते हुए बड़ी तादाद में मुस्लिम महिलाओं ने उसके पक्ष में मतदान किया है। अब तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वालीं सहारनपुर की आतिया साबरी ने खुलकर BJP को वोट देने की बात कही है। मालूम हो कि BJP ने अपने चुनावी घोषणापत्र में भी तीन तलाक का मुद्दा उठाया था।

पहली बार कैमरे के सामने आई आतिया 

तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर जंग लड़ने वाली सहारनपुर की आतिया साबरी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा को मतदान करने की बात कहकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुस्लिम महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ उनकी पार्टी के एजेंडे को याद दिलाया है| स्थानीय मीडिया से बात करते हुए तीन तलाक के खिलाफ जंग लड़ने वाली इस महिला ने कहा है कि तीन तलाक का विरोध करने के कारण ही उन्होंने और उनके परिवार के लोगों ने भाजपा को अपना बहुमूल्य मत दिया है|

आतिया ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि भाजपा के एजेंडे में शामिल तीन तलाक पर रोक लगाने के मसले पर अमल करना चाहिए| आतिया की ओर दायर याचिका पर आगामी 30 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है| हम यहाँ आपको बता दें कि आतिया के पति ने कागज पर तीन तलाक लिखकर उनके साथ अपना रिश्ता तोड़ लिया था। आतिया इस तलाक का विरोध करते हुए सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई भी लड़ रही हैं।

आतिया की शादी साल 2012 में हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। उनका आरोप है कि लगातार दो बेटियों के जन्म से उनके पति और ससुराल वाले नाराज थे और इसीलिए उन्हें घर से निकालना चाहते थे। आतिया का आरोप है कि ससुराल वालों ने पहले तो उन्हें जहर खिलाकर मारने की कोशिश की। फिर 2016 में आतिया के पति ने एक कागज पर तीन तलाक लिखकर उनसे तलाक ले लिया। इस विवाद में दारुल उलूम देवबंद का नाम भी शामिल है। आतिया का आरोप है कि दारुल उलूम ने उनके पति द्वारा कागज पर तीन बार लिखकर भेजे गए तलाक को जायज बताया था।

देखिये वीडियो: 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...