Skip to main content

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर बादल गुट का कब्ज़ा, केजरीवाल का सुपरा साफ

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) पर एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल (बादल) का कब्जा हो गया है। कमेटी के 46 वार्डों के लिए हुए चुनावों के घोषित 37 नतीजों में से बादल गुट ने 30 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है। कमेटी के लिए 26 फरवरी को हुए चुनाव में शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) सरना गुट अभी तक केवल पांच सीटों पर विजय हासिल कर पाया है।
sirsa
चार निर्दलीय जीते हैं जबकि पंथक सेवा दल और सिख सद्भावना दल का खाता भी नहीं खुल सका है। कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके ग्रेटर कैलाश से फिर से विजयी हुए हैं। पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कमेटी के चुनावों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सिख समुदाय ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है।
उन्होंने कमेटी के चुनाव में अपने गुट की शानदार विजय पर कहा कि नतीजों ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली के सिख समुदाय ने पार्टी द्वारा राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब में किये गये कार्यों को सराहा है। अकाली दल के अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली कमेटी के प्रमुख मंजीत सिंह जीके ने शानदार काम किया और उनके कार्यों का नतीजा दिल्ली के सिख समुदाय ने जीत के रूप में दिया है।
सरना गुट के प्रमुख परमजीत सिंह सरना को पंजाबी बाग वार्ड में अकाली दल बादल के नेता मनजिन्दर सिंह सिरसा ने 382 मतों से पराजित किया, दोनों ही नेताओं की प्रतिष्ठा दाव पर लगी थी श्री सिरसा को 1849 और श्री सरना को 1467 वोट मिले। मतों की गिनती का जब काम चल रहा था अपनी होती हार देखकर परमजीत सिंह सरना छठे दौर में उठकर चले गए। जीके ने अपनी पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सिख समुदाय के लोगों के कल्याण के लिये किये गये कार्यों का नतीजा है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली की सिख संगत ने शिरोमणि अकाली दल बादल की नीतियों और कार्यों पर पिछले चार वर्षों के दौरान किये गये कार्यों पर मुहर लगायी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली के सिख समुदाय के मसलों को विभिन्न मंचों के माध्यम से सरकार के समक्ष उठाया।

tweet-1

उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाये गये झूठे आरोपों को दिल्ली की सिख संगतों ने नकार दिया। यह जीत इस बात की परिचायक है कि पंथ मामलों की हित रक्षक केवल शिरोमणि अकाली दल बादल है। जंगपुरा से कांग्रेस के पूर्व विधायक तरविन्दर सिंह मारवाह 1250 वोटों से जीते हैं, और त्रिनगर वार्ड से कमेटी के पूर्व महासचिव गुरमीत सिंह शंटी निर्दलीय तौर पर भारी मतों से जीते हैं। सिविल लाइन से बादल गुट के जसबीर सिंह जस्सी, चन्दर विहार से डा. निशान सिंह मान, कनाट प्लेस अमरजीत सिंह सिंपकी, शालीमार बाग से एमपीएस चड्डा, फतेहनगर से अमरजीत सिंह पप्पू, शाम नगर से हरजीतसिंह, विष्णुगार्डन से मंजीत सिंह औलख,गुरु हरिकिशन नगर से स्वर्ण सिंह बराड़, रविनगर से गुरमीत सिंह, तिलक नगर से दलजीत सिंह, संतगढ़ से चमन सिंह, तिलक विहार से आत्मासिंहलुबाना, कृष्णा पार्क से जगदीप सिंह काहलो, जनकपुरी से कुलतरण सिंह, शिवनगर से ओंकार सिंह थापर, सरिता विहार से मंजीत सिंह जीके के भाई स. हरजीत सिंह जीके, सफदरजंग इन्कलेव से कुलदीप सिंह साहनी और कालकाजी से हरमीत सिंह कालका, रोहिणी से विक्रम सिंह शामनगर से हरजीत सिंह पप्पा मालवीय नगर से ओंकार सिंह राजा, नवीन शाहदरा से कुलवंत सिंह बाठ, गीता कालोनी से हरिन्द्र पाल सिंह विजयी हुए हैं।
Sukhbirअकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने कहा है कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों में अकाली दल को मिली शानदार जीत से यह साफ हो गया है कि दिल्ली के सिखों ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस दोनों को पूरी तरह से नकार दिया है। बादल ने आज यहां कहा कि इन चुनावों ने साबित कर दिया है कि दिल्ली की संगत अकाली दल में भरोसा करती है।लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी और पंजाब में पार्टी की कार्यशैली पर मुहर लगाई है। चुनावों में जीत दर्ज करने वाले अकाली प्रत्याशियों को बधाई देते हुए बादल ने कहा कि यह जीत प्रत्याशियों की मेहनत और ईमानदारी का परिणाम भी है। चुनाव में विरोधियों के दुष्प्रचार के बावजूद प्रत्याशियों ने हौंसला नहीं छोड़ा और संगत की निस्वार्थ सेवा में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि आप ने अकाली दल को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन नेताओं ने अकाली दल पर बेबुनियाद आरोप लगाए लेकिन दिल्ली के सिखों ने पार्टी के समर्थन में फतवा देकर साबित कर दिया है कि सिख आप से प्रभावित नहीं हैं। यह चुनाव आने वाले चुनाव परिणामों का आईना हैं।tweet
आप को भविष्य में भी ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि दिल्ली के चुनावों में विरोधी पक्ष के उम्मीदवार परमजीत सिंह सरना ने दिल्ली की सिख संगत को मूर्ख बनाने की पूरी कोशिश की। पार्टी अपने सभी वादों को अक्षरस: लागू करेगा। डीएसजीएमसी इस बार पहले से भी अधिक जोश से सिखों की सेवा के लिए तैयार है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...