सिद्धार्थनाथ सिंह शास्त्री को मुख्यमंत्री बना कर मा. लालबहादुर शास्त्री जी के कर्ज को अदा करे भाजपा : धीरेंद्र श्रीवास्तव
कायस्थवृन्द के मुख्य समन्वयक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने एक विज्ञप्ति जारी कर आज यह मांग की कि भारत के निर्विवाद प्रधानमंत्री आदरणीय लालबहादुर शास्त्री का कर्ज उतारने का समय आ गया है। भाजपा सिद्धार्थ नाथ सिंह शास्त्री को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर इस देश के लिए लालबहादुर शास्त्री जी द्वारा किये गए कार्यों का कर्ज उतार सकती है।
कायस्थवाणी 12 मार्च 2017/ कायस्थवाणी/ इलाहाबाद/ कायस्थवृन्द के मुख्य समन्वयक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने जिन्होंने कायस्थ मतदाता जागरूकता अभियान को लीड कर समाज को मतदान करने के लिए घरों से निकलने को प्रेरित किया उन्होंने अब भाजपा से अपील की है कि सिद्धार्थ नाथ सिंह शास्त्री जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री घोषित कर समाज का ऋण उतारे।

आदरणीय लालबहादुर शास्त्री जी एवं श्रीमती ललिता शास्त्री जी के नाती सिद्धार्धनाथ सिंह शास्त्री जी शुरू से ही कायस्थ समाज के साथ ही सर्व समाज के विकास और समस्या को ख़त्म करने का कार्य करते आये हैं। भाजपा की कद्दावर नेता श्री अशोक शास्त्री जी की पत्नी नीरा शास्त्री जी के भांजे सिद्धार्ध जी को मुख्यमंत्री बनाकर इस देश में शास्त्री जी के लिए एक सच्ची श्रद्धांजली प्रस्तुत करने का कार्य भाजपा कर सकती है।

धीरेंद्र श्रीवास्तव ने यह अपील करते हुए कहा कि आज इस चुनाव में भाजपा का यह एतिहासिक प्रदर्शन इस लिए संभव हुआ है कि कायस्थ समाज ने खुलकर भाजपा के लिए मतदान किया है। सभी कायस्थ बहुल विधानसभा से पहली बार भाजपा की जीत ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि भाजपा को इतनी अप्रत्याशित जीत कायस्थ समाज के साथ आने से ही मिली है। अब भाजपा को भी श्री शास्त्री जी का ऋण उतारकर यह साबित करना चाहिए कि देश के लिए अपना सर्वस्व त्यागने वाले सबसे मजबूत सोच रखने वाले प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी के परिवार को उत्तर प्रदेश का नेतृत्व देकर प्रमाणित करें। इतिहास गवाह है कि कायस्थ नेतृत्व सर्व समाज के विकास की सोच के साथ ही काम किया है। चाहे वह नेताजी सुभाष चन्द्र बोष हों, बाबूजी राजेन्द्र प्रसाद हों, आदरणीय लालबहादुर शास्त्री जी हों, लोकनायक जयप्रकाश जी नारायण हो या अन्य क्रन्तिकारी काययस्थ नेतृत्व हों। सबने भारत के उन्नति हेतु ही कार्य किया है। उसी कुल में जन्म लिए सिद्धार्थनाथ सिंह शास्त्री जी के अंदर यह प्रतिभा है कि वह भाजपा की सरकार को वर्षों बाद की वापसी को स्थायित्व देने में एक कार्यकुशल नेतृत्व दे सकते हैं।
Comments