Skip to main content

'यूपी मेरा माई-बाप है, मैं गोद लिया इसका बेटा हूं' -- मोदी

सपा और कांग्रेस गठबंधन आपके सपनों को कर देगा चकनाचूर : PM मोदी
यूपी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सियासी जुमलों की बौछार जारी है। हरदोई की सभा में  प्रधानमंत्री मोदी ने नया जुमला उछाला। बोले कि यूपी मेरा माई-बाप है, मै गोद लिया इसका बेटा हूं। 2014 में मैं हरदोई आया था, तब यहां इससे एक चौथाई लोग भी नहीं थे। आज ऐसा लग रहा है क‌ि केसरिया समंदर है। दो चरण के मतदान में ही दिख गया कि यूपी में भाजपा का घोड़ा तेजी से दौड़ रहा है।  मोदी ने इस दौरान सपा-बसपा पर चुन-चुनकर निशाना साधा। 
थाने बन गए सपा के दफ्तर
मोदी ने यूपी में थानों के समाजवादी सरकार के प्रभाव में होने की बात कही। कहा कि थाने मानो सपा के कार्यालय हो गए हों। यहां पुलिस वाले कोई केस बनाने और कार्रवाई से पहले कार्यकर्ताओं से पूछते हैं। मोदी ने कहा कि उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई छेड़ रखी है। क्या ये लुटेरे मुझे जीने देंगे क्या? कहा, मैं इनसे डरने वाला नहीं हूं। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने गरीबी को जिया है। हम गरीबों का ध्यान रखकर काम करते हैं। एलईडी बल्ब कोई मोदी ने आकर नहीं खोजा। उन्होंने कहा, मैंने एलईडी का दाम सस्ता करवा दिया। लुटेरे इसमें लूट मचा रहे थे। 
किसानों का कर्ज होगा माफ 
मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में काम करेगी। कर्ज से जूझ रहे किसानों का पैसा माफ होगा। पहली कैबिनेट मीटिंग में ही कर्जमाफी का फैसला होगा। मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सिर्फ 14 फीसदी किसानों को ही बीमा योजना का लाभ मिला। 98 फीसदी पैसा सरकार दिल्ली से देती है, लेकिन अखिलेशजी को ये काम काम नहीं लगता। यूपी मेरा माई-बाप है, मैं गोद लिया बेटा होने के बावजूद इसकी सेवा करूंगा।
मोदी ने up सरकार की कमियां गिनायी।
रैली में केसरिया समंदर दिखा
up से गरीबी खत्म तो देश से खत्म। तरक्की की सम्भावनाये काफी है।
up के आशीर्वाद से मैं प्रधानमंत्री बना, up ने मुझे गोद लिया है।
थाने को सपा कार्यालय बताया। गुनाह को रजिस्टर करने से पहले फोन कर नेता जी पूछना पड़ता है करू या नही। शांति चाहिए तो कानून का पालन हो।
up में सबसे ज्यादा गैंगरेप होता है। सपा आँखों से पानी निकालने वाले ब्यान देती है।
up में कट्टे का राज चलता है।
आर्म्स एक्ट के केस 50 फीसदी up में।
दलितों के अत्याचार के मामले में अव्वल ।
up में महिलाएं सुरक्षित नही है।
up के हरदोई में गैर खनन का कार्य सबसे ज्यादा होता है।
पत्रकार खनन की खबर लिखे तो जान से मारा जाता है या तो धमकिया दी जाती है।
योजनाओ के लिए बोर्ड का गठन होगा।
छोटे कामगारों को आर्थिक मदद मिलेगी।
निर्यात को केंद्र से बढ़ावा दिया।
किसानों के कर्ज माफी की जिम्मेदारी मेरी होगी।
11 मार्च के बाद सबसे पहले कर्ज माफ होगा।
मुलायम सिंह पर हमला करवाने वालों का बेटे अखिलेश का समझौता 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज में चुनाव रैली में फरवरी 15  को कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन आपके सपनों को चकनाचूर कर देगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने पिछले तीन महीनों में विमुद्रीकरण और लक्षित हमलों जैसे मुद्दों को उठाकर हर तरह का खेल खेला। केंद्रीय सहायता से मिलने वाला अनाज गरीबों तक नहीं पहुंच रहा क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार इसे स्वीकार करने में रचि नहीं ले रही, सपा सरकार गरीब विरोधी है। मोदी ने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह किस तरह का समाजवाद है, यह और कुछ नहीं बल्कि गरीबों को धोखा देना है, उत्तर प्रदेश में तो अनाथ आश्रमों में भी घोटाले हो रहे हैं। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा के साथ भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आज कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कुर्सी के मोह में अपने पिता मुलायम सिंह यादव की हत्या की कोशिश करने वाली कांग्रेस से गठबंधन की शर्मनाक हरकत की है।मोदी ने यहां परिवर्तन संकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, ‘उत्तर प्रदेश में राजनीति के मंच पर एक नयी फिल्म चल रही है। इंटरवल से पहले दोनों (सपा और कांग्रेस) लड़ रहे थे। (कांग्रेस) 27 साल यूपी बेहाल के नारे लगाकर यात्रा निकाल रहे थे, मगर इंटरवल के बाद दोनों एकजुट हो गये।’ उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस गठबंधन की घोषणा के बाद हुई पहली पत्रकार वार्ता में अखिलेश ने तो मायावती के खिलाफ बयान दिया लेकिन कांग्रेस (उपाध्यक्ष राहुल गांधी) से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें मायावती के खिलाफ कुछ नहीं कहना है।
मोदी ने कहा, ‘अखिलेश को अभी कम अनुभव है। वह नहीं जानते कि कांग्रेस के लोग कितने चतुर हैं। इस चुनाव में तीन पैर वाली दौड़ चल रही है, एक पैर सपा का है, सपा का दूसरा पैर कांग्रेस के एक पैर से बंधा है और कांग्रेस का दूसरा पैर बसपा के पैर से बंधा है। अखिलेश आप अपने पिता मुलायम सिंह जी की बात से भले ही सहमत नहीं हैं, लेकिन लिख लो कि कांग्रेस ने एक पैर बसपा से जोड़कर रखा है।’ उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन के औचित्य पर सवाल करते हुए कहा कि मुलायम वर्ष 1984 में जब विधान परिषद में विपक्ष के नेता थे, तब उनके द्वारा कड़े विरोध से तंग आकर कांग्रेस ने चार मार्च 1984 को मुलायम पर गोलियां चलवायी थीं मगर वह बच गये थे। मैं अखिलेश से कहना चाहता हूं कि वह कांग्रेस की गोद में बैठने से पहले चार मार्च 1984 की घटना को याद कर लेते।
मोदी ने कहा, ‘कोई ऐसा भी बेटा होता है जो कुर्सी के मोह में अपने बाप पर हमला कराने वाले लोगों की गोद में बैठकर राजनीति करे। इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है। ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं किया जा सकता।’वर्ष 1984 में इटावा से लखनऊ आ रहे मुलायम की कार पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलायी थीं। इस घटना में तत्कालीन कांग्रेस नेता बलराम सिंह यादव का नाम सामने आया था।
समाजवादी पार्टी के गढ़ कन्नौज में परिवर्तन संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इतना प्यार लोकसभा चुनाव 2014 में दे दिया होता तो कितना अच्छा होता। मैं आपसे वादा करता हूं अबकी बार आपके प्यार को विकास के रूप में ब्याज समेत लौटाऊंगा। हिन्दुस्तान के हर कोनों में सुंगध फैलाने वाले कन्नौज से अपनी खुशी बांटने आया हूं। सवा सौ करोड़ देश वासियों से खुशी बांटना चाहता हूं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...