अरविंद केजरीवाल द्वारा इस पूरे मामले में पीएम मोदी को निशाना बनाए जाने पर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। सोशल मीडिया पर एक्टिव एक मशहूर हैंडल ने पूछा, ”सर भाजपा के कार्यकर्ता की छोडिये आप स्वयं खालिस्तान ऑपरेटिव गुरविंदर सिंह के घर रात बिता आये, ऐसा क्यों सर जी?” प्रमिला नाम की यूजर ने लिखा, ”फिर भी पाकिस्तानी ट्रेंड करते हैं #PakStandWithKejriwal, शॉकिंग’
हालांकि कई यूजर्स ने बीजेपी पर लगे आरोपों पर केजरीवाल का समर्थन किया। जैसे संजय मोर ने गुजराती अखबारों की कटिंग शेयर करते हुए कहा, ‘सर महिला पर अत्याचार करने के मामले में भी बीजेपी के नेता सबसे आगे हैं गुजरात में महिलाओं को गुलाम समझते हैं बीजेपी के नेता।’
इससे पहले, आईएसआई संदिग्धों के बीजेपी कनेक्शन पर जगद्गगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद जी महाराज ने भाजपा और संघ को आड़े हाथों लिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बात के लिए गुनहगार नहीं है कि उससे जुड़े लोग इस रैकेट में शामिल हैं बल्कि इसलिए जिम्मेदार है क्योंकि भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों में ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे के लोग ऐसा काम करने से डरें।














Comments