पीएम मोदी ने अखिलेश यादव सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार की मंशा जनता को समझ में आती है उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को पुरखों के नाम का सहारा लेना पड़ रहा है। राहुल गांधी और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने 27 साल यूपी बेहाल का नारा दिया। उन्होंने गांव-गांव जाकर पाया कि कुछ हो नहीं पा रहा है। भारी प्रचार करने वालों को भी लगा पांच साल बीत गए जनता का विश्वास टूट गया। ऐसे में दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा ताकि डूबने से बच जाएं।
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हर सामान्य आदमी कहता है कि अगर सरदार बल्लभ भाई पटेल देश के प्रधानमंत्री होते तो स्थिति कुछ और होतीं। भले 70 साल बीत गए लेकिन अब भी हम सबने कठोर परिश्रम करके सही नीतियां बनाकर, ईमानदारी व नियत के साथ उन्हें लागू किया तो सरदार साहब के सपने को पूरा कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि अभी तो तीसरा चरण पूरा नहीं हुआ और हौसले पस्त हो गए। पीएम मोदी ने कहा कि जनता से धोखा देश बर्दाश्त नहीं करता है। इससे पहले उन्होंने भाषण देने से पहले मंच पर जिले के सभी प्रत्याशियों को एक कतार में खड़ा कर लोगों से उनका परिचय कराया।
Comments