प्रधानमंत्री मोदी ने आज(जनवरी 2) उत्तर प्रदेश में बाप मेटे मुलायम और अखिलेश के साथ साथ बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती को बुरी तरह से धो डाला। मोदी ने कहा कि आप लोगों ने देखा होगा, दोनों पार्टियों के बीच आप लड़ाई देखते होंगे लेकिन एक बात पर दोनों एक हैं, मै कहता हूँ कि भ्रष्टाचार हटाओ तो ये दोनों कहते हैं मोदी को हटाओ, मै कहता हूँ कि कालेधन की समस्या हटाओ तो ये दोनों कहते हैं कि मोदी को हटाओ।मोदी ने कहा पूछा 'इस देश से कालाधन और भ्रष्टाचार जाना चाहिए या नहीं जाना चाहिए', लोगों ने कहा 'जाना चाहिए', मोदी ने कहा - देश देख रहा है, मै भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ रहे हैं लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस मेरे खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, मै भ्रष्टाचार और कालाधन हटाना चाहता हूँ तो सपा, बसपा और कांग्रेस वाले मोदी को ही हटा देना चाहते हैं। ये कहते हैं की मोदी को हटाओ, मोदी को बदलो क्योंकि मोदी कह रहा है कि नोट बदलकर कालाधन हटा दो। अब हमें तय करना है कि कौन सही है और कौन गलत है।
मोदी ने कहा कि हमें तो भीम पार्क में आकर गर्व होता है, भीम नाम पर गर्व होता है, अभी मैंने रुपयों के लेन-देन के लिए Bhim नाम से एक एप लांच किया, बाबा भीम राव अंबेडकर ने ही हमें संविधान दिया था और रुपये के बारे में पहना चिंतन किया था, उस पर भी बसपा को आपत्ति है, ये लोग राजनीति में इतना गिर सकते हैं कोई सोच भी नहीं सकता।मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और परिवर्तन निश्चित है, इस चुनाव कई कई दलों का अता पता नहीं है, एक दल है तो 15 वर्ष से अपने बेटे को स्थापित करने का प्रयत्न कर रही है लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकट है, दूसरा दल अपने पैसों को बचाने में लगा हुआ है और तीसरा दल अपने परिवार को बचाने में लगा हुआ है, किसी को पैसा बचाना है, किसी को परिवार बचाना है, एकमात्र भारतीय जनता पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो उत्तर प्रदेश को बचाने के लिए आयी है।
मोदी ने उत्तर प्रदेश वालों से कहा कि आधा अधूरा फैसला मत करना, पूरे बहुमत से बीजेपी की सरकार बनाना क्योंकि आपने देख रहे होंगे कि 30 साल एक बाद देश में ऐसी सरकार बनी है जिसे किसी के घर के आगे जाकर सिर नहीं झुकाना पड़ रहा है, हम जनता के लिए अपने मन से फैसला कर सकते हैं, किसी आगे झुकने नहीं, जनता ही हमारी हाई कमान है, अगर उत्तर प्रदेश में बीजेपी पूरी ताकत से आएगी तो दिल्ली की ताकत आपके साथ होगी।
अब तक मैंने किसी भी रैली में इतनी भीड़ नहीं देखी -- मोदी
यह रैली बीजेपी की अब तक की सबसे बड़ी रैली मानी जा रही है क्योंकि इस रैली में राज्य भर से करीब 12 लाख लोग आये हैं और लगभग सभी बूथों से 10-10 लोग आये हैं।
मोदी जब रैली को संबोधित करने के लिए खड़े हुए तो खुश हो गए, उन्होंने कहा कि अब तक मैंने किसी भी रैली में इतनी भीड़ नहीं देखी, आप लोगों ने तो कमाल कर दिया, अगर ये भीड़ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी टीवी में देख रहे होंगे तो खुश हो रहे हैं, यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के वर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह भी टीवी में यह रैली देख रहे होंगे तो खुश हो रहे होंगे और हमें आशीर्वाद दे रहे होंगे।
मोदी ने कहा कि कुछ राजनीतक विश्लेषक उत्तर प्रदेश चुनावों की एनालिसिस कर रहे हैं, अगर वे लोग यह भीड़ देख लेंगे तो समझ जाएंगे कि हवा का रूख किस तरफ है, उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
मोदी ने कहा कि यहाँ के लोगों ने लोकसभा में मेरा भरपूर साथ दिया और मुझे प्रधानमंत्री बनाया लेकिन यहाँ की सरकार मेरे साथ नहीं चलती इसलिए मै चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता, यहाँ की सरकार ना हमारे सांसदों की सुनती है और ना ही मेरी सुनती है, यहाँ पर केवल पार्टी देखकर काम किया जाता है।
मोदी ने कहा कि राज्य में किसानों का बुरा हाल है, उनकी फसलों का उचित दाम नहीं दिया जा रहा है, हमारी सरकार मदद करने के लिए तैयार है लेकिन राज्य सरकार कोई भी सहयोग करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन आने के बाद ही ये सही समस्याएँ सुधरेंगी।
मोदी ने कहा कि यहाँ के लोगों ने लोकसभा में मेरा भरपूर साथ दिया और मुझे प्रधानमंत्री बनाया लेकिन यहाँ की सरकार मेरे साथ नहीं चलती इसलिए मै चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता, यहाँ की सरकार ना हमारे सांसदों की सुनती है और ना ही मेरी सुनती है, यहाँ पर केवल पार्टी देखकर काम किया जाता है।मोदी ने कहा कि राज्य में किसानों का बुरा हाल है, उनकी फसलों का उचित दाम नहीं दिया जा रहा है, हमारी सरकार मदद करने के लिए तैयार है लेकिन राज्य सरकार कोई भी सहयोग करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन आने के बाद ही ये सही समस्याएँ सुधरेंगी।

Comments