प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम सैयद मोहम्मद नुरूर रहमान बरकती का फतवा
फतवा जारी करते हुए कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम सैयद मोहम्मद नुरूर रहमान बरकती ने कहा, ‘रोजाना लोग परेशान हो रहे हैं और समस्या का सामना कर रहे हैं। मोदी समाज और निर्दोष लोगों को नोटबंदी के जरिए ठग रहे हैं और कोई भी नहीं चाहता कि वह प्रधानमंत्री पद पर बने रहें। पीएम मोदी का सिर और दाढ़ी मूंडने वाले को 25 लाख रुपए दिए जाएंगे।’ साथ ही मौलवी ने बोला का कि लोग ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं।
भाजपा ने इमाम की गिरफ्तारी की मांग की है। ‘फतवा’ करार देते हुए भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, ‘‘हमारी मांग है कि ममता बनर्जी तत्काल उन्हें गिरफ्तार करने का आदेश दें। हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ फतवा बहुत निंदनीय है। जब उन्होंने फतवा जारी किया तो तृणमूल कांग्रेस के सांसद इदरीस अली उनके बगल में बैठे थे।’
यहां देखें वीडियो-
टीपू सुल्तान मस्जिद के शाही इमाम सैयद मोहम्मद नुरूर रहमान बरकती को टीएमसी पार्टी का नजदीकी बताया जाता है। बता दें, टीएमसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोटबंदी के फैसले का विरोध कर रही है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी इस विरोध को नेतृत्व कर रही है। ममता ने कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किए हैं। इस दौरान ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर कई बार निशाना भी साधा है।
https://www.facebook.com/ZeeNewsHindi/videos/1411635508901005/
अभी(जनवरी 9) ज़ी न्यूज़ पर "ताल ठोक के" कार्यक्रम में इसी इमाम ने तारिक फ़तेह को ही धमकी दे दी। जो इमाम टीवी पर धमकी दे सकता है, वह क्या नहीं कर सकता?

Comments