Skip to main content

समाजवादी पार्टी को दिखने लगे चुनाव में हार के संकेत !

Image result for mulayam singh yadavयूपी चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी की कलह और जंग फिर से शुरू हो गई है। जानकारों की मानें तो ये जंग संकेत दे रही है कि चुनाव में पार्टी की क्या हालत होने वाली है।

Image result for mulayam singh yadav

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आहट लगातार पास आती जा रही है। जानकारी के मुताबिक मार्च में चुनाव हो सकते हैं। लेकिन चुनाव से पहले सत्ताधारी समाजवादी पार्टी की कलह मुलायम सिंह के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। वर्चस्व की जंग जो शिवपाल और अखिलेश यादव के बीच शुरू हुई थी वो भले ही अब परदों के भीतर है। लेकिन थमी नहीं है। इस जग का अगला पड़ाव टिकट बंटवारा दिख रहा है। चाचा और भतीजा दोनों ही टिकट को लेकर अपने अधिकारों की बात कर रहे हैं। बरेली में हाल में हुई रैली के दौरान अखिलेश और शिवपाल की दूरी एक बार फिर से दिखाई दी। जब शिवपाल ने अखिलेश को एकदम नजरअंदाज कर दिया था। उसी समय ये साफ हो गया था कि जैसे -जैसे चुनाव नजदीक आएंगे ये दूरी पार्टी के लिए नुकसान का कारण बनेगी।
Image result for mulayam singh yadav
चाचा-भताजे की जंग में अब रामगोपाल यादव भी कूद पड़े हैं। रामगोपाल ने इशारों में साफ कर दिया है कि टिकट बंटवारे में उनकी मर्जी चलेगी। इस से ये त्रिकोणीय जंग बन गई है। जिसके केंद्र में समाजवादी पार्टी है। वर्चस्व की ये जंग यूपी चुनाव में पार्टी की हार का कारण बन सकती है। जिस तरह से सभी खेमे अपने मोर्चे खोल के बैटे हैं उस से समाजवादी पार्टी की चुनावी तैयारियां प्रभावित होती दिख रही हैं। पार्टी में जारी कलह अब परदे के पीछे जारी है। नोटबंदी के शोर में सपा का कलह कुछ दब सा गया था। लेकिन अब फिर से ये खुलकर सामने आ रहा है। मुलायम सिंह लाख कोशिश कहें कि अब सब ठीक है लेकिन ऐसा है नहीं है। टिकट बंटवारे के लिए मौजूदा विधायकों और पिछले चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे उम्मीदवारों को लेकर तल्खी बढ़ती जा रही है।
Image result for mulayam singh yadav
समाजवादी पार्टी में टिकट वितरण का अपना नियम है। अभी तक पार्टी के एमएलसी सर्वे करके पार्टी आलाकमान को दे देते थे। उसी के हिसाब से टिकट बांटा जाता था। लेकिन अखिलेश यादव को पटखनी देने के लिए शिवपाल यादव ने नई चाल चली है। शिवपाल ने टिकट बंटवारे के लिए दूसरे सर्वे की भूमिका तैयार की है। जाहिर है कि शिवपाल नए सर्वे के तहत ज्यादा से ज्यादा अपने समर्थकों को टिकट देने की योजना बना रहे हैं। मुलायम सिंह शिवपाल पर भरोसा करते हैं। वहीं शिवपाल भी लगातार मुलायम के गुण गाए जा रहे हैं। वो मुलायम सिंह को समाजवादी पार्टी का सर्वोच्च नेता बताते हुए कहते हैं कि नेताजी के कारण ही पार्टी यहां तक पहुंची है। शिवपाल की नजर में अखिलेश की अहमियत केवल पार्टी के चेहरे तक ही है। इन सबके बीच अखिलेश अपनी अलग गोटियां सेट कर रहे हैं।

Image result for mulayam singh yadav
चाचा भतीजे की जंग में अब रामगोपाल यादव भी तीसरा मोर्चा बनाते हुए दिख रहे हैं। सपा में उनकी वापसी तो संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होते ही हो गई थी। लेकिन अब वो अपना असर दिखा रहे हैं। वापसी के बाद से रामगोपाल कुछ ज्यादा ही रणनीतिक चालें चल रहे हैं। पार्टी के लोगों को संदेश देने की कोशिस कर रहे हैं कि उनका रुतबा कम नहीं हुआ है। टिकट बंटवारे को लेकर रामगोपाल यादव ने कहा था कि चुनाव के लिए बांटे जा रहे टिकटों पर उनकी मुहर जरूरी होगी। अगर उनकी मंजूरी नहीं ली गई तो टिकट पक्का नहीं माना जाएगा। साफ है कि रामगोपाल भी चुनाव से ठीक पहले अपना कद बढ़ाना चाह रहे हैं। इसी के साथ पुराने सारे मामले एक बार फिर से सतह पर आ जाएंगे। अगर ऐसा होता है तो ये समाजवादी सत्ता के लिए खतरनाक होगा। जानकार मान रहे हैं कि ये संकेत पार्टी की हार की तरफ इशारा कर रहे हैं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...