Skip to main content

अनिल बैजल ने दिल्ली के उपराज्यपाल की शपथ ली

anil baijal, delhi, lgदिल्ली के पूर्व एलजी नजीब जंग के अपने पद से इस्तीफ़ा देने के बाद अब अनिल बैजल को दिल्ली का नया उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है. बैजल अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार दौरान साल 2004 में होम सेक्रटरी बनाए गए लेकिन उनको यह पद जल्द ही छोड़ना पड़ा क्योकि मई 2004 में कांग्रेस सरकार ने बजल से पदभार ले लिया था।
दिल्ली के पूर्व उप राज्यपाल नजीब जंग और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच कई बार मतभेद की खबरे आती रही हैं. ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा की नव निर्वाचित उप राज्यपाल बैजल से दिल्ली के मख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कैसे तालमेल बनायेंगे.
बैजल की उम्र 70 वर्ष है. अब उम्मीद की जा रही है की बैजल गंभीरता से अपने पद पर कार्य करेंगे और सही फैसले लेंगे. नए एलजी अनिल बैजल ने साल 1969 में यूटी कैडर से आईएएस के रूप में सेवाए देना शुरू किया था।
सेवा निवृत्त होने के बाद अनिल बैजल विवेकानंद इंटरनैशल फाउंडेशन के थिंक टैंक मेम्बर रह चुके हैं. जब अनिल बैजल का नाम राष्ट्रपति के पास पहुचा था तभी से उनको एलजी के पद के लिए सबसे काबिल इन्सान समझा जा रहा था. अब सभी की नज़र नये एलजी के ऊपर है।
पूर्व केंद्रीय गृह सचिव अनिल बैजल ने शनिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल पद की शपथ ली। दिल्ली उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी.रोहिणी ने उपराज्यपाल कार्यालय में बैजल को शपथ दिलाई।
बैजल 1969 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं। उन्होंने नजीब जंग की जगह पद्भार संभाला है। जंग ने पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
बैजल ने पदभार ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और राष्टपति प्रणव मुख़र्जी को बधाई देते हुए कहा कि मै दोनों नेताओं को तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूँ जो उन्होंने मुझे इस पद के लिए चुना, उन्होंने कहा कि वे दिल्ली की बेहतरी के लिए काम करेंगे और महिलाओं की सुरक्षा के साथ साथ लॉ एंड आर्डर पर विशेष ध्यान देंगे, हालाँकि उन्होंने दिल्ली सरकार के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वे सबको साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। 
बैजल अपने 37 वर्षो के लंबे करियर में केंद्रीय गृह सचिव, भारतीय एयरलाइंस के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव तथा सचिव सहित कई उच्च पदों पर रहे।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...