Skip to main content

क्या शीला दीक्षित की फ़ाइल खोलने के लिए नजीब जंग पर दबाव था !

गहराई से: क्या शीला दीक्षित की कोई फ़ाइल खुलवाने के लिए बीजेपी नजीब जंग पर डाल रही थी दबाव!दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के अचानक इस्तीफे से कई सवाल पैदा हो गए हैं । दिल्ली में आप सरकार बनने के बाद उपराज्यपाल नजीब जंग और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के बीच छिड़ी जंग में भी पिछले दो महीने से युद्ध विराम जैसी स्थिति थी । माना जा रहा था कि दोनो के बीच पैदा हुआ तनाव कम हो गया है और अब सब कुछ सामान्य सा है ।
दिसम्बर 22 को अचानक नजीब जंग इस्तीफा देकर सबको एक बड़ा सरप्राइज दिया। नजीब जंग के इस्तीफे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जो त्वरित टिप्पणी आयी उससे लगता है कि उन्हें भी इस्तीफा देने की पहले से कोई भनक तक नही थी ।
हालाँकि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने जंग के इस्तीफे को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और बीजेपी के बीच हुई डील करार दिया लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नजीब जंग के इस्तीफे के बारे में बुधवार(दिसम्बर 21) देर शाम फैसला लिया गया ।
सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश चुनावो से पहले अगस्ता मामले की तरह दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की भी एक फ़ाइल विवाद का कारण बनी। गौरतलब है कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट किया है । सूत्रों के अनुसार उप राज्यपाल नजीब जंग पर भाजपा से जुड़े कुछ लोगो ने शीला दीक्षित के कार्यकाल में एक योजना से जुडी फ़ाइल पर जांच की कार्यवाही का दबाव बनाया गया था ।
Image may contain: 1 person, text
सूत्रों ने बताया कि यह सम्भवतः वह फ़ाइल हो सकती है जिसके लिए सत्ता सँभालने के बाद केजरीवाल भी ऍफ़आईआर में शीला दीक्षित का नाम जोड़ने की मांग कर रहे थे। दिल्ली चुनावों में केजरीवाल और प्रशांत भूषण दीक्षित के विरुद्ध 370 सबूतों को जनता में दिखा सत्ता हथियाने में सफल तो हो गए, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं की।  गौरतलब है कि अगस्त, 2015 में हाईकोर्ट के फैसले के बाद एलजी सचिवालय ने दिल्ली सरकार से वो सभी फाइलें मंगवा ली थीं, जिन पर पिछले डेढ़ साल में फैसला लिया गया था। नजीब जंग की नियुक्ति यूपीए कार्यकाल में हुई थी । उनके गांधी परिवार से करीबी रिश्ते बताये जाते हैं । इतना ही नहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल में उनका राज्य सरकार से कोई विवाद नही हुआ ।
सूत्रों ने बताया कि इस संदर्भ में उपराज्यपाल और बीजेपी नेताओं के बीच विवाद गहराता चला गया । बुधवार को उपराज्यपाल नजीब जंग केंद्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि से भी मिलने पहुंचे थे । उसके बाद ही उन्होंने इस्तीफा देने का मन बना लिया था ।
नजीब जंग दिल्ली के 20वे उपराज्यपाल थे। उन्होंने 9 जुलाई, 2013 को पद संभाला था। इसके पहले जामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति थे। वे 1973 में मध्य प्रदेश कैडर में IAS बने। उन्होंने 1994 से 1999 तक पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्ट्री में ज्वाइंट सेक्रेट्री के तौर पर काम किया । इतना ही नहीं नजीब जंग एशियन डेवलपमेंट बैंक में सीनियर एनर्जी स्पेशलिस्ट के रूप में भी सेवाएं दीं। वे सन 2009 से 2013 के बीच जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनीवर्सिटी के 13वें वाइस चांसलर के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
हम आपको एक ऐसी ख़बर देना चाहते हैं जो उपराज्यपाल के इस्तीफ़ा देने के बाद भाजपा और मीडिया के अंदर काफ़ी चल रही है , मीडिया में आ रही ख़बरों और भाजपा के सूत्रों से जानकारी मिली है कि हो सकता है केजरीवाल की पुरानी साथी किरण बेदी को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बना दिया जाए ।
आने वाले दिनों में आपको दिल्ली के अंदर एक ऐसी बड़ी खुली जंग दिखने की संभावनाएं हैं, जो आपने भारतीय राजनीति में शायद ही देखी होगी । किरण बेदी ख़ुद ही एक बेहद कुशल प्रशासक हैं और वे केजरीवाल को बेहद अच्छी तरह जानती और समझती भी हैं क्यूँकि उन्होंने केजरीवाल के साथ काम किया हुआ है ।
केजरीवाल जो हमेशा दिल्ली में कम शक्तियों का ज़िक्र करते रहते हैं उनको भी किरण बेदी के आने पर अपनी रणनीतियाँ पूरी तरह बदलनी होंगी क्यूँकि किरण बेदी के साथ केजरीवाल की बनेगी नहीं ये बात तो सभी जानते हैं । हालाँकि केजरीवाल किसी से भी बनाकर नहीं रखते हैं और अपनी डफ़ली अपना राग ही बजाते रहते हैं ।
अगर किरण बेदी को दिल्ली की उपराज्यपाल बनाया जाता है तो भ्रष्टाचार के केसों में भी केजरीवाल के ख़िलाफ़ जाँच बेहद तेज़ हो जाएगी वैसे भी केजरीवाल के नज़दीकी राजेंद्र कुमार और स्वाति मालिवाल पर जान एजेंसियाँ काफ़ी सख़्त हो गयी है ।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...