Skip to main content

अधर में उत्तर प्रदेश में चुनावी गठबंधन

Image result for mulayam singh yadav
Related imageRelated imageसमाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव के इनकार के बाद बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू), पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रभाव रखने वाले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और दलित जनाधार वाले बीएस-फोर ने 21 नवंबर को गठबंधन करते हुए राज्य विधानसभा के आगामी चुनाव साथ लड़ने का एलान किया। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित सिंह ने जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव, महासचिव के. सी. त्यागी तथा बीएसफोर के नेता बचान सिंह यादव के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में इसका एलान करते हुए कहा कि यह गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल इस गठबंधन का कोई नाम नहीं है लेकिन यह ईमानदार गठबंधन होगा। फिलहाल यह तीन पार्टियों का गठजोड़ है, मगर कई अन्य छोटे दलों से बातचीत की जा रही है। सभी घटक दलों के अगुवा इस गठबंधन के नेता होंगे। सिंह ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ सभी लोहियावादियों और चरणसिंहवादियों को एकजुट करने की कोशिश के तहत बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन के बाकी सभी दल खुद को सपा में विलीन करने को तैयार हो गये थे, लेकिन तब सपा ने ही इनकार कर दिया था। अब सपा के साथ गठबंधन की बात हो रही थी, तब मुलायम विलय की बात कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्या कारण है कि मुलायम साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ कोई गठबंधन नहीं बनने देना चाहते। जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव ने इस मौके पर कहा कि हम लोग लम्बे समय से व्यापक एकता को लेकर कोशिश कर रहे थे। इसके लिये मुलायम को नेता के रूप में खड़ा किया गया था लेकिन बात नहीं बनी।
मुलायम के कहने पर वह अपनी पार्टी का सपा में विलय जरूर करते, मगर अब इसके लिये वक्त नहीं है। यादव ने कहा कि सपा मुखिया के बुलावे पर वह, रालोद अध्यक्ष अजित सिंह, राजद अध्यक्ष लालू यादव और जनता दल सेक्युलर के प्रमुख एच. डी. देवेगौड़ा गत पांच नवम्बर को सपा के रजत जयन्ती समारोह में गये थे। उस वक्त ऐसा लगा कि गठबंधन का सिलसिला शुरू हुआ है लेकिन बात फिर नहीं बनी। उन्होंने कहा कि वह जनता से अपील करते हैं कि नया गठबंधन उत्तर प्रदेश की राजनीति को सही रास्ते पर लाना चाहता है, लिहाजा वह इसका सहयोग करे। जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. त्यागी ने इस अवसर पर कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन में शामिल दलों ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की हर बात मानी थी, लेकिन इसके बावजूद वह गठजोड़ से अलग हो गए। उन्होंने कहा कि अब नये सिलसिले के तहत मुलायम ने अजित और शरद से सीटों के बंटवारे को लेकर बात की लेकिन फिर विलय की बातें करने लगे। नवगठित गठबंधन में कांग्रेस को भी शामिल किये जाने की सम्भावना के बारे में पूछे जाने पर अजित ने कहा कि अभी इस बारे में कांग्रेस से कोई बात नहीं हुई है। मालूम हो कि गत पांच नवम्बर को सपा के रजत जयन्ती समारोह में पार्टी मुखिया मुलायम के बुलावे पर रालोद अध्यक्ष अजित सिंह, जदयू नेता शरद यादव, राजद अध्यक्ष लालू यादव और जनता दल सेक्युलर के प्रमुख एच. डी. देवेगौड़ा ने शिरकत की थी। उस वक्त ऐसा लगा था कि विधानसभा चुनाव से पहले सपा की अगुवाई में महागठबंधन बनेगा। मुलायम की अजित और शरद यादव के साथ बातचीत से उम्मीदें परवान चढ़ते देखी गयीं, लेकिन सपा मुखिया ने गत 10 नवम्बर को मीडिया से साफ कहा कि सपा किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। अगर कोई पार्टी सपा में विलय करना चाहती है तो वह तैयार हैं।
हकीकत यह है कि कोई भी मुख्य दल अपना अस्तित्व दांव पर नहीं लगाना चाहता। उन्हें डर है कि विलय होने से छोटी-छोटी पार्टियां अपनी पहचान बनाकर आने वाले समय में इन्हीं के भावी एवम प्रभावी नेताओं के भविष्य को ही अंधकारमय न कर दे। यही कारण है कि समाजवादी एवं बहुजन समाजवादी गढ़बंधन को तैयार तो है,लेकिन विलय को नहीं।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...