नरेंद्र मोदी पर भड़के लोग, सोशल मीडिया पर बोले ‘मोदी भ्रष्ट जनता त्रस्त’; केजरीवाल ने लगाया रिश्वत का आरोप
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में आपात सत्र के दौरान बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला था और उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। केजरीवाल ने कहा था कि आदित्य बिरला ग्रुप के एक्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट के पास से बराबद 2012 के मैसेज से पता चला कि उसने गुजरात सीएम को पैसे दिए थे। केजरीवाल ने कहा, ‘आदित्य बिरला ग्रुप पर अक्टूबर 2013 में छापा पड़ा था। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सभी कागजात ले लिए थे। ग्रुप के एक्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट शुभेंन्दु अमिताभ के लेपटॉप, ब्लैकबेरी को भी लिया गया था। उसमें एक एंट्री में लिखा था गुजरात सीएम 25 करोड़। गुजरात के सीएम के आगे 25 करोड़ और ब्रेकिट में 12 दिए और बाकी ? लिखा था। गुजरात सीएम कौन थे उस वक्त….नरेंद्र मोदी जी 2012 में। ‘
केजरीवाल ने विधान सभा में आगे कहा था कि पहली बार कुर्सी पर बैठे किसी प्रधानमंत्री का नाम काले धन के किसी घोटाले में आया है। केजरीवाल ने यह भी कहा था कि ‘पनामा घोटाले में मोदी जी के कितने दोस्तों के नाम थे, मगर कोई एक्शन नहीं लिया गया। 648 लोगों के स्विस बैंक अकाउंट नंबर तक लिखे हुए थे, मगर कार्रवाई इसलिए नहीं हुई क्योंकि इस लिस्ट के अंदर प्रधानमंत्री मोदी जी के दोस्त हैं।’ दस्तावेज सामने रखते हुए सीएम ने कहा था, ‘आज मैं सबूत लेकर आया हूं। आयकर विभाग ने 15 अक्टूबर 2013 को आदित्य बिरला ग्रुप पर छापेमारी हुई। वापस आने के बाद इनकम टैक्स की अप्रेजल रिपोर्ट में बिरला ग्रुप के अकाउंटेंट ने कहा कि मैं हवाला का पैसा लेकर आता हूं। मेरे बॉस का नाम शुभेन्दु अमिताभ हैं। वे बिरला ग्रुप के एक्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट थे।’
#मोदी_भ्रष्ट_जनता_त्रस्त पर ऐसे-ऐसे ट्वीट आ रहे हैं-




Comments