Skip to main content

वित्त मंत्रालय ने किए बड़े ऐलान


500 और 1000 के नोट बंद किए जाने के बाद गुरुवार को हुई समीक्षा बैठक में सरकार ने कई बड़े ऐलान किए हैं । आज से बैंकों में 500 और 1000 के पुराने नोट नहीं बदले जाएंगे।
वहीं अस्पतालों, पेट्रोल पंपों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर अब 15 दिसबंर तक केवल 500 के पुराने नोट लिए जाएंगे।1000 के नोट केवल बैंकों में जमा कराए जा सकेंगे।
जरूरी सेवाओं के लिए छूट
हालांकि, राहत देते हुए सरकार ने कई जरूरी सेवाओं में सिर्फ 500 रुपये के पुराने नोटों के उपयोग की अवधि 15 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है। इनमें वे सेवाएं हैं, जिनके बारे में पिछली बार घोषणा की गई थी। साथ ही कुछ नई सेवाओं को भी जोड़ा गया है। पहले से घोषित सेवाओं में बिजली और पानी के बिलों का भुगतान, पेट्रोल पंप और दवा दुकानों पर इनका इस्‍तेमाल आदि शामिल हैं।
  • 1. जरूरी सेवाओं में अब केवल 500 के पुराने नोट लिए जाएंगे, यानी अब 1000 के नोट जरूरी सेवाओं में मिली छूट की जगह भी इस्तेमाल नहीं होगा।
  • 2. 1000 के नोट अब केवल बैंक खाते में जमा होंगे।
  • 3. बैंकों में अब शुक्रवार से पुराने 500 और हजार के नोट नहीं बदले जाएंगे। 
  • 4. अब लोग बैंकों में पुराने नोट केवल खाते में जमा कर पाएंगे।
  • 5. अस्पताल, पेट्रोल पंप, मेट्रो और सरकारी ट्रांसपोर्ट में अब 15 दिसंबर तक केवल 500 के पुराने नोट लिए जाएंगे।
  • 6. सरकारी स्कूलों में एक छात्र के फीस के तौर पर 2000 रुपये तक का भुगतान 500 के पुराने नोटों से किया जा सकेगा। 
  • 7. सेंट्रल और राज्य सरकार के कॉलेजों में भी फीस के तौर पर पुराने 500 के नोट 15 दिसंबर तक लिए जाएंगे।
  • 8. प्री-पेड मोबाइल के 500 रुपये तक के टॉप-अप में पुराने 500 के नोट इस्तेमाल किए जाएंगे।
  • 9. केंद्रीय भंडार से अब 5000 तक की ही खरीदारी पुराने नोटों से की जा सकेगी। 
  • 10. केवल बिजली और पानी के बिल अब 500 के पुराने नोटों से भरे जा सकेंगे।
  • 11. 2 दिसंबर रात 12 बजे तक तभी टोल फ्री रहेंगे, लेकिन 3 से 15 दिसंबर तक 500 के पुराने नोटों से टोल टैक्स चुकाए जा सकेगा।
  • 12. भारत आने वाली सैलानी अब हर हफ्ते 5000 रुपये तक करेंसी एक्सचेंज करा पाएंगे. हालांकि इसके लिए उन्हें जानकारी पासपोर्ट के साथ दर्ज करानी होगी. RBI इसके बारे में निर्देश जारी करेगा।
या इस तरह जानें नए फैसले
 क्या है सरकार का गुरुवार का फैसला?
500 के पुराने नोटों के इस्तेमाल करने की डेडलाइन 15 दिसंबर तक बढ़ाई गई। 500 के पुराने नोट से पेट्रोल पंप, मेडिकल स्टोर, प्री-पेड मोबाइल रिचार्ज करा सकेंगे।
 क्या 500 का नोट को-ऑपरेटिव स्टोर्स पर चलेगा?
500 रुपए के पुराने नोट से कंज्यूमर काे-ऑपरेटिव स्टोर्स से आप खरीदारी कर सकते हैं। एक बार में 5000 रुपए तक की खरीदारी की जा सकती है।
 क्या 500 के पुराने नोट से बिल जमा नहीं कर सकेंगे?
500 के पुराने नोट से बिजली और पानी के मौजूदा और बकाया बिल जमा किए जा सकेंगे। यह फैसेलिटी सिर्फ निजी और घरेलू कंज्यूमर्स के लिए रहेगी।
 पहले क्या थी आखिरी तारीख?
इससे पहले 500-1000 रुपए के पुराने नोट 24 नवंबर की आधी रात तक चुनिंदा जगहों पर इस्तेमाल कर सकते थे।
1000 के पुराने नोट को लेकर क्या फैसला हुआ?
 इसे अब कहीं भी नहीं चलाया जा सकेगा। सिर्फ बैंक अकाउंट में जमा करा सकेंगे।
 क्या बैंकों में मेरे पुराने नोट एक्सचेंज होंगे?
नहीं। बैंकों में 25 नवंबर से पुराने नोट अब एक्सचेंज नहीं होंगे। सिर्फ अकाउंट में जमा होंगे।
फॉरेन टूरिस्ट्स के लिए क्या फैसिलिटी होगी?
एक हफ्ते में 5 हजार रुपए की करंसी एक्सचेंज करा सकेंगे।
हाईवे पर टोल में कब तक छूट है? कब से कौन सा नोट देना होगा?
2 दिसंबर तक हाईवे पर टोल टैक्स में छूट है। 3 से 15 दिसंबर तक टोल पर 500 रुपए का पुराना नोट चला सकते हैं।
बच्चे की स्कूल फीस में कौन सा नोट दे सकता हूं?
अगर आपका बच्चा/बच्ची सेंट्रल, स्टेट बोर्ड, म्यूनिसिपल या लोकल बॉडी के स्कूल या कॉलेज में पढ़ता है तो आप उसकी 2000 रुपए तक की फीस में 500 रुपए के पुराने नोट दे सकते हैं।
अब 1 दिसंबर तक नेशनल हाइवे पर टोल फ्री 
नोटंबदी के बाद लोगों की परेशानी देखते हुए सरकार ने आम लोगों और व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। अब 1 दिसंबर तक देशभर में सभी टोल नाकों पर टैक्स नहीं वसूला जाएगा, यानी टोल नाकों पर 1 दिसंबर को वाहनों की आवाजाही बिल्कुल मुफ्त होगी। इससे पहले सरकार ने 24 नवंबर तक टोल टैक्स नहीं लगने का ऐलान किया था, जो मियाद गुरुवार रात को खत्म हो रही थी, लेकिन हालात को देखते हुए सरकार ने इसे फिर से बढ़ाने का ऐलान किया है।
कैश निकालने की सुविधा दे रहा बिग बाजार 
फ्यूचर रिटेल की कंपनी बिग बाजार ने इस नई सुविधा का ऐलान मंगलवार को किया. फ्यूचर ग्रुप के संस्थापक किशोर बियानी ने ट्वीट कर भी बताया कि 'गुरुवार से कोई भी बिग बाजार में डेबिट कार्ड का प्रयोग करके 2000 रुपये निकाल सकता है. बिग बाजार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है।
ई-वॉलेट से हटा स्विचिंग चार्ज
ई-वॉलेट से भी सरकार स्विचिंग चार्ज हटा चुकी है और 31 दिसंबर तक ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग पर भी सर्विस चार्ज हटाया जा चुका है। दास ने ये भी बताया किसानों तक फंड पहुंचाने के लिए नाबार्ड जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों को 21 हजार करोड़ रुपये जारी कर चुका है और नाबार्ड के जरिए किसानों को पैसा दिया जाएगा।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...