Skip to main content

बैंक खुद ब्लैक मनी को वाइट कर रहे हैं

banks are helping to convert black money in whiter after 500, 1000 note banपूरा देश नए नोटों के लिए प्रतिबद्ध है, इसलिए कतारबद्ध है. खबरें बता रही हैं कि बैंकवालों को खुद अपने नोट बदलवाने का समय नहीं मिल पा रहा है. लोग उन्हें सपोर्ट नहीं कर रहे हैं. लग रहा है बैंक कर्मचारियों की हालत बहुत खराब है. लेकिन, एक की हालत सब पर लागू नहीं कर सकते. लॉजिक में इसे लॉजिकल फैलसी कहते हैं.
तो हर बैंक कर्मचारी की हालत एक जैसी नहीं है. लाइन में लगे लोगों को उम्मीद है कि नोटबंदी से काला धन खत्म हो जाएगा, लेकिन चोट्टों ने अपने काले धन को ठिकाने लगाने और उसे सफ़ेद करने के ढेर सारे तरीके खोज लिए हैं. थोड़ा-बहुत काला धन बैंकवालों के पास भी है. वो इसे सरकार को नहीं दे रहे हैं, बल्कि मौका देखते ही सफेद किए ले रहे हैं. हम बात कर रहे हैं पटना के एक बैंक की.
पटना के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बैंक कर्मचारी ब्लैक मनी को वाइट करने वाले एक भरे-पूरे रैकेट का हिस्सा हैं. इस मामले को उजागर किया है सिद्धि एंटरप्राइजेज के मालिक मुकेश कुमार हिशारिया ने. इस बैंक के ब्रांच मैनेजर को लिखे पत्र में मुकेश ने कहा कि उन्होंने अपने पास जितने भी पांच सौ और हजार के नोट थे, उन्हें बिड़ला मंदिर शाखा में 10 नवम्बर को जमा कराए थे. इसके बाद उन्होंने कई दिनों तक कोई काम नहीं किया.

उन्होंने आगे लिखा कि जब फिर से काम शुरू हुआ, तो पांच सौ और हजार के अलावा नए नोट आए. उन्होंने उन्हें भी जमा करा दिया. 16 नवम्बर को ढाई लाख रूपए, 17 नवम्बर को सत्तर हजार रूपए, 18 नवम्बर को पचास हजार रूपए अपने बैंक अकाउंट में जमा किए. इन दिनों में जो भी नोट जमा हुए, वो सौ-सौ के थे. लेकिन, यहां के बैंककर्मी ने सौ की जगह पांच सौ-हजार की स्लिप बनाई. कॉलम में सौ रुपए की जगह पांच सौ और हजार भरकर भरपाई की जाती थी. यानी दूसरे के या खुद के काले पैसों को इन रुपयों की आड़ में बैंक में शामिल किया जा रहा था.
राजधानी पटना के एक बैंक में चल रहा था, सफ़ेद धन को काला धन करने का धंधा, ग्राहक से बैंक के कैशियर लेते थे 100-100 के नोट लेकिन बैंक के चालान में हेराफेरी कर उस नोट को 500 और 1000 के नोट लिखे जाते थे। लेकिन जब एक ग्राहक को शक हुआ तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।
हिशारिया का कहना है ये पूरा मामला मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट के तहत आता है. जब सौ के नोट जमा करवाए जा रहे हैं, तो उन्हें सौ के कॉलम में न भरकर पांच सौ के कॉलम में क्यों भरा जा रहा है. इससे साफ पता चलता है कि बैंक वाले भी इस गोरखधंधे में शामिल हैं.
इस मामले में बैंक के कैशियर रमाकांत सिंह का भी नाम आया है. इसकी जानकारी होने पर बैंक के सीनियर अधिकारी पहुंचे. फिलहाल कैशियर को सस्पेंड कर दिया गया है. पुलिस भी पहुंची. पीरबहोर थाना के दरोगा धीरेन्द्र कुमार ने पूछताछ शुरू की तो एक अधिकारी ने फ़ोन पर उनकी बात सीनियर पुलिस ऑफिसर से करवाई.
धीरेन्द्र कुमार से उनका बैच नंबर और नाम पूछा गया. यहां के मैनेजर सुजीत कुमार बार-बार अपने बयान बदल रहे हैं. अभी जांच चल रही है, लेकिन अब तक पता नहीं कितना पैसा किनारे लगाया जा चुका है. इतने बड़े स्तर पर ये सब हो रहा था, तो जाहिर है बड़े मगरमच्छ भी इसमें शामिल होंगे.
पूरे मामले में फिलहाल कैशियर रमाकांत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है और सेंट्रल बैंक के अधिकारी और पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अब जाँच के बाद ही खुलासा हो पाएगा की इस बैंक में अब तक कितने काले धन को सफ़ेद किया गया है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...