Skip to main content

नोटबंदी का विरोध करने वाले कालेधन और भ्रष्टाचार समर्थक -- अमित शाह

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने नवम्बर 22 को  उत्तराखंड में परिवर्तन रैली करके कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार चाहे दिल्ली में चले या उत्तराखंड में चले, उसकी संस्कृति ही भ्रष्ट हो गयी, 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार दिल्ली में चली और 10 साल के अन्दर 12 लाख करोड़ का घोटाला किया, अगर इन्होने 12 लाख करोड़ का घोटाला ना किया होता तो आज हम देश के हर घर में 24 घंटे बिजली पहुंचा चुके होते, इन कांग्रेसियों ने बहुत रूपया खाया था। 
अमित शाह ने कहा कि अभी नरेन्द्र भाई ने नोटबंदी कर दी, आपको मालूम होगा, इससे गरीब जनता को थोड़ी तकलीफ होगी ये हम भी मानते हैं लेकिन आप से भी 3000 गुना अधिक तकलीफ उन धन्ना सेठों और भ्रष्टाचारियों को हो रही है जिनके करोड़ों-अरबों रुपये रद्दी हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि इन कांग्रेसियों ने घोटाले करके जो पैसे कमाकर देहरादून के बंगले के तहखाने में छुपाया था मोदी ने 8 सितम्बर की रात 8 बजे उसे रद्दी में तब्दील कर दिया। इनके माध्यम से देश में आतंकवाद चलता था, इनके माध्यम से नक्सलवादी आन्दोलन चलता था, इसके माध्यम से ड्रग माफिया काम करते थे, इसके माध्यम से जाली नोटों का कारोबार करने वाले हमारे देश को खोखला करते थे, मोदीजी ने इन पैसों को एक ही मिनट में एक ही कलम से रद्दी कर दिया।

अमित शाह ने कहा कि जिसके घर में कालाधन नहीं है उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है, हमारे किसी भी नेता के चेहरे पर कोई परेशानी नहीं है लेकिन राहुल बाबा के मुंह पर परेशानी दिखाई पड़ती है, मुलायम, मायावती, केजरीवाल सबके सब परेशान हैं, ये लोग 7 तारीख को कहते थे कि मोदीजी, आपने कालेधन के लिए क्या किया, अब ये कह रहे हैं कि मोदीजी आपने कालेधन के लिए ऐसा क्यों किया? एक ही दिन में क्या से क्यों हो गया।

अमित शाह ने कहा कि चिंता उन्हें होती है जिसके बंगलों में अरबों खरबों रुपये का कालाधन उनके बंगले में मौजूद है।

अमित शाह ने कहा कि जब कोई आदमी बीमार पड़ता है और उसे कोई रोग हो जाता है तो उसका ऑपरेशन किया जाता है, उस वक्त थोडा परेशानी होती है और काटना पीटना पड़ता है, कुछ दिन पट्टी भी लगी रहती है लेकिन उसके बाद स्वास्थय बढ़िया रहता है, नोटबंदी के बाद भी थोड़ी परेशानी होगी लेकिन इस देश की अर्थव्यवस्था दौड़ने लगेगी।

अमित शाह ने कहा कि जो लोग नोटबंदी का विरोध कर रहे हैं वे लोग कालेधन वालों के साथ खड़े हैं। 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...