Skip to main content

क्या पूर्व सैनिक द्धारा आत्महत्या किसी षड्यंत्र के पूर्व नियोजित थी?

क्या आप जानते है कि One Rank One Pension (OROP) कब का लागू हो चुका है और सैनिको को बढ़ी हुई पेंशन पहले ही मिलनी शुरू हो चुकी है।
ज्ञात हो कि सेना में 15 साल से कम की नौकरी (except disabled on duty) करने वालो को और हर राज्य/ केंद्र सरकारो में काम करने Civilians को 20 साल से कम की नौकरी पर (अपवादों को छोड़ कर) पेंशन नही मिलती। ये नियम शुरू से और पुराना है जो कांग्रेस राज़ में ही लागू हुआ था और सही भी है।
ऐसा कैसे संभव है कि कोई एक दिन भी नौकरी करे और उसे पेंशन मिलनी चाहिए। बस यहीबेकार का विवाद केजरीवाल-राहुल गांधी अपने राजनैतिक फायदे के लिए पैदा कर, देश-सेना को गुमराह कर रहे है जिससे सेना और देश की सिर्फ बदनामी हो रही है। इन जैसे नेता सिर्फ सत्ता पाने के लिए देश को बर्बाद करने की कुटिल चाल चल रहे है।
जो काम कांग्रेस 40 साल में नही कर सकी वो मोदी सरकार ने करीब डेढ़ साल में कर दिखाया और OROP लागू कर दिया।
जनता को राहुल गांधी से सवाल पूछना चाहिए कि उन्होंने 40 साल से इस मामले को अपने राज़ में क्यों नही लागू किया वरन् इंदिरा गांधी ने तो OROP को पूरी तरह नकार कर रद्द कर दिया था।
जनता को केजरीवाल ; राहुल गांधी की शर्मनाक और देश विरोधी चालो को समझना चाहिए और देशभक्त मोदी जी के साथ रहना चाहिए।
पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के परिजनों से मिलने पर अड़े दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने देर रात रिहा कर दिया। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उसके सामने शर्त रखी थी कि रिहा होने के बाद केजरीवाल ग्रेवाल के परिजनों से न मिलें। इसके विरोध में केजरीवाल आरकेपुरम थाने में ही रुक गए। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी थाने पहुंच गए। देर रात थाने से रिहा होते ही उन्होंने फिर मोदी सरकार पर हमला बोला। इस बीच दिल्ली पुलिस ने दिनभर के हंगामे की पूरी रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है।
kejriwal-doing-conspiracy-against-modi-sarkar-anti-indian-army
दिल्ली की राजनीति एक बाद फिर से गर्म हो गयी है, पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल की आत्महत्या ने आम आदमी पार्टी को मोदी सरकार के खिलाफ एक बड़ा मुद्दा मिल गया है, राम किशन ग्रेवाल ने आज  जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान आत्महत्या खाकर अपनी जान दे दी, कुछ लोग कह रहे हैं कि आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ही उन्हें जबरजस्ती जहर खिलवाया ताकि वे मोदी सरकार को फ़ौज विरोधी साबित कर सकें, आज ऐसा हुआ भी, जैसे ही राम किशन ग्रेवाल की मौत हुई, केजरीवाल ने मोदी के विरोध में ट्वीट करना शुरू कर दिया। अगर इसके लिए किसी पूर्व सैनिक का बलिदान भी करना पड़े तो केजरीवाल कर सकते हैं.. साजिश करके ही सही...
समस्त मोदी सरकार विरोधी दल सर्जिकल स्ट्राइक से जनता में सरकार की होती वाह-वाही से परेशान हो चुके हैं। इसलिए आभास होता है कि उस मुद्दे से जनता का ध्यान परिवर्तित करने के लिए किसी की जान गंवाकर षड्यंत्र खेल गया हो? प्रदेशों में होने वाले चुनावों में मोदी को नीचा दिखाने विरोधी साम, धाम, दण्ड, भेद अपनाने में कोई दल पीछे नहीं रहना चाहेगा।    
Image result for manohar parrikar
आम आदमी पार्टी पूरे देश में ओआरओपी और रामकिशन की शहादत को न्याय दिलाने के लिए, सैनिकों के सम्मान के लिए आन्दोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जय जवान, जय किसान को इस सरकार ने मर जवान मर किसान में तब्दील कर दिया है। 
आइबीएन की रिपोर्ट के मुताबिक, कुमार विश्वास ने कहा कि वर्दी में किसी भी जवान के शहीद होने पर सबसे ज्यादा मुआवजा देने वाले सीएम और उपमुख्यमंत्री को जेल में बंद किया गया। दिल्ली की सड़कों पर घुमाया गया। ये गुजरात जैसी स्थिति है। जो करके गुजरात में ये सफल हो गए, वो यहां नहीं चलेगा। यहां लोकतंत्र की जड़ें काफी मजबूत हैं।
हरियाणा के भिवानी के रहने वाले रक्षा सुरक्षा कोर (डीएससी) के जवान सूबेदार रामकिशन ग्रेवाल द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले पर रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसे छठे वेतन आयोग के हिसाब से पेंशन और वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) का लाभ मिल रहा था। इसके अलावा जहां तक सातवें वेतन आयोग के आधार पर वेतन बढ़ोतरी न मिलने का मुद्दा है, तो इस पर मंत्रालय यह स्पष्ट करना चाहता है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने को लेकर अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिए जाने की वजह से इसका लाभ सशस्त्र सेनाओं को नहीं मिल पा रहा है। डीएसी भी सशस्त्र सेनाओं का ही हिस्सा है। 
मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिलने के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने मंत्रालय के आला अधिकारियों से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी, जो उन्हें दे दी गई है। गौरतलब है कि मंगलवार को पर्रिकर और सेनाप्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर गए हुए थे। बीते सप्ताह के अंत में ओआरओपी को लेकर पूर्व सैनिकों द्वारा जो कमियां बतायी गई थीं, उनके लिए गठित जस्टिस एल.नरसिंम्हा रेड्डी आयोग ने अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी है। मंत्रालय में इसका अध्ययन चल रहा है।   
आत्महत्या से पहले 70 वर्षीय रामकिशन यहां राजधानी के 10 अकबर रोड़ स्थित रक्षा मंत्री के आवास पर उनसे मिलने भी गए थे। लेकिन सुरक्षा गार्ड्स ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इसके बाद ही जवाहर भवन के लॉन में रामकिशन ने आत्महत्या की। इस तथ्य को नकारते हुए रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रिकॉर्ड के अनुसार जवान द्वारा रक्षा मंत्री से मिलने का कोई अनुरोध नहीं किया गया था। ग्रेवाल को छठे वेतन आयोग और ओआरओपी का लाभ डीएसी में नौकरी के आधार पर दिया जा रहा है। जबकि सेना में उनकी नौकरी की शुरूआत परंपरागत सेना (टीए) की 105 इंफेंट्री बटालियन (राज-राइफल ग्रूप) में हुई थी। 
इस दृश्य पर मनीष, केजरीवाल और संजय क्या "शोले" फिल्म का आनन्द ले रहे हैं?  
यहां 6 साल 11 दिन नौकरी करने के बाद उन्होंने डीएसी जाइन कर ली थी। दोनों की सेवा मिलाकर 30 साल 9 महीने 26 दिन होते हैं। यहां बता दें कि सेना के किसी भी भाग में तैनाती के बाद 15 साल तक नौकरी करने के बाद ही पेंशन सुविधा का लाभ मिलता है। चूंकि रामकिशन ने टीए में 6 साल और 11 दिन सर्विस की थी। इसलिए उसे डीएसी से पेंशन और ओआरओपी का लाभ मिल रहा था। ओआरओपी देने की घोषणा रक्षा मंत्रालय ने बीते वर्ष 5 सितंबर को की थी। लेकिन इस बाबत अधिसूचना 7 नवंबर को जारी की गई थी।
‘वन रैंक वन पेंशन’ की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरणा दे रहे पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल के आत्महत्या करने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा चुका है। किसी को भी मृत सैनिक के परिवार वालों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। सबसे पहले दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया पीड़ित के परिवार वालों से मिलने के लिए राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया।
इसके बाद ये मामला यहीं शांत नहीं हुआ। पुलिस ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भी अस्पताल में जाने से रोका गया। इससे वो भड़क गए। उन्होंने केंद्र सरकार पर अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगाते हुए कहा, 'यह कैसा देश है?... कैसा हिंदुस्तान बनाया जा रहा है?' बाद में राहुल गांधी अस्पताल के बाहर ही डट गए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक के परिजन उनसे मिलने के लिए बाहर आ रहे हैं। वह अस्पताल के बाहर उनसे मुलाकात करेंगे। हालांकि, जब परिजन बाहर नहीं आए तो राहुल लौट गए। 
AAP का मोदी पर निशाना 
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा, 'एक पूर्व सैनिक केंद्र सरकार की हरकतों की वजह से आत्महत्या कर लेता है और उसके परिवार से बात करने पर मुझे हिरासत में ले लिया जाता है। हद है!' उन्होंने ट्विटर पर यह भी कहा, 'सैनिक की बहादुरी पर सीना ठोककर अपनी वाहवाही में लगे प्रधानमंत्री जी! आज एक पूर्व सैनिक ने आत्महत्या कर ली है। इसकी जवाबदेही किसकी है?' बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पूर्व सैनिक की मौत के लिए मोदी सरकार को कोसा था। उन्होंने पहले ट्वीट और फिर विडियो मेसेज जारी कर मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया था।

Image result for mamta banerjee
बंगाल में जेहादियों द्धारा हिन्दुओं पर होते अत्याचार पर खामोश ममता को भी अब बोलना आ गया 
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली में कथित रूप से आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक के परिवार से मिलने के लिए अस्पताल में जाने से रोकने के कदम की आलोचना की। वहीं दूसरी ओर पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को हटाने की मांग की।
ममता ने ट्वीट कर कहा कि एक तरफ हमारे जवान सूइसाइड कर रहे हैं वहीं दूसरी और राहुल गांधी और मनीष सिसोदिया को मृतक के परिवार वालों से मिलने से रोका जा रहा है। ममता ने यह ट्वीट सिसोदिया और राहुल को पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने के बाद किए। 
ममता ने लगातार ट्वीट कर इस मामले में अपनी बात कही। ममता ने कहा कि दिल्ली पुलिस को उन्हें मिलने की अनुमति देनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, 'यह सब क्या हो रहा है? अपनी ही स्टेट में एक सीएम को हिरासत में लिया जा रहा है। ‌उन्हें आजादी से घूमने भी नहीं दिया जा रहा। यह बिलकुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।'
इस पूरे मामले को लेकर चल रही राजनीतिक गहमागहमी के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य नेताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने पर सवाल खड़ा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को हटाने की मांग की है। 
एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने एक ट्वीट में कहा, 'गृह मंत्री को दिल्ली पुलिस आयुक्त को हटा देना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं कर सकते है तो उन्हें स्वयं इस्तीफा दे देना चाहिए।'
गौरतलब है कि रामकिशन नामक एक पूर्व सैनिक ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) योजना के मुद्दे पर दिल्ली में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद राहुल तथा सिसोदिया अस्पताल पहुंचे जहां उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया गया।
लाशों पर खेलते राजनीति 
Image result for vksinghकांग्रेस और आम आदमी पार्टी नें दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक पूर्व सैनिक की आत्महत्या को लेकर भाजपा को घेरने की कोशिश की थी। इस पर अब भाजपा की तरफ से पलट वार किया गया, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह नें कहा कि किसी पूर्व सैनिक की मौत पर राजनीति करना ठीक नहीं।
वीके सिंह नें राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारें 40 साल तक वन रैंक वन पेंशन को टालती रही। उन्ही के कारण ये मामला इतना उलझ गया। और अब राहुल गांधी इस मुद्दे पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल को तो इस मुद्दे पर बोलने का कोई हक़ ही नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि राहुल गांधी और केजरीवाल मौत पर राजनीति करते हैं। उन्होने राहुल गांधी के लिए कहा कि राहुल पार्ट टाइम राजनीति करते हैं। जब 40 सालों तक कांग्रेस की सरकार ने वन रैंक वन पेंशन लागू नहीं किया तब तो राहुल गांधी ने कुछ भी नहीं कहा।
अरविन्द केजरीवाल के लिए बीजेपी नेता बोले कि दिल्ली के मुख्यमंत्री के पास तो दुनिया की सारी समस्याओं का हल है, बस उनसे उनके विधायक ही नहीं संभल रहे। इस मुद्दे पर राजनीति गरमाई हुई है। राहुल गांधी पुलिस की हिरासत में हैं।
अब आपकी बारी
क्या आपको लगता है कि मौत पर सियासत करने वाले ऐसे नेताओं को पहचान कर जनता को इनका बहिष्कार कर देना चाहिए? 

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...