कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने सर्जिकल स्ट्राइक को बताया फर्जी
सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर आप और कांग्रेस पर बुधवार को केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने निशाना साधते हुए कहा कि हम किसी से जंग या झगड़ा नहीं चाहते हैं लेकिन अगर कोई हमें उकसाएगा तो हम उसी तरह जवाब देंगे जैसा हमारी सेना ने दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग है जिन्हें दूसरे के मामलों में टांग अड़ाना अच्छा लगता है। हम शांति ने उनसे मुकाबला करेंगे। जैसे हमारी आर्मी ने किया। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि केजरीवाल को सेना के पराक्रम पर भरोसा है या नहीं? केजरीवाल, पाकिस्तान में सुर्खियों में बने हुए हैं। बीजेपी नेता ने केजरीवाल से सवाल पूछा- “क्या दिल्ली के सीएम का भारतीय सेना पर भरोसा पाकिस्तान के दुष्प्रचार से प्रभावित हो रहा है?” बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक को नकार रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेनकाब करने की अपील भी की थी। वहीं, कांग्रेस नेता संजय निरूपम ने सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताया था।
गौरतलब है कि इससे पहले भी भोपाल की हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रामेश्वर शर्मा विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने जेएनयू विवाद के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था जिस इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने आतंकवाद का विरोध किया, राहुल गांधी उस परिवार के नहीं हो सकते। वे कांग्रेस की नाजायज औलाद हैं। यही नहीं, उन्होंने राहुल गांधी को सबसे बड़ा आतंकवादी भी करार दिया था।

Comments