Skip to main content

पाकिस्तान भी सर्जिकल स्ट्राइक करने को तत्पर

भारतीय फौज द्धारा सर्जिकल स्ट्राइक किये जाने से पाकिस्तान में जो घबराहट एवं डर घर कर गया है, उसका बदला लेने की पाकिस्तान योजना को अंतिम रूप देने में व्यस्त है। प्राप्त समाचारों को यदि सत्य माने तो ज़ख़्मी पाकिस्तान कभी भी भारत के किसी भी भाग में सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है। 
पाकिस्तान के एनएसए नासिर जनुंजा ने पिछले हफ्ते अजीत डोभाल से दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के बारे में बात की थी। 
सैनिकों पर हमला कर सकता है पाकिस्तान
भारत सरकार के टॉप लेवल पर यह आशंका है कि पाकिस्तान भारतीय सेना द्वारा पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक का बदला जरूर लेगा।
ऐसी आशंका जताई जा रही है किसी भी में पाकिस्तान भारत में कोई बड़ा आतंकी हमला कर सकता है। या पाकिस्तान भी सर्जिकल स्ट्राइक कर सैनिकों पर हमला कर सकता है।समय है भारतीय जनता को सतर्क एवं तत्पर रहने की। जरुरत है भारतीय तीनो सेनाओं और सरकार के साथ कन्धा मिलाकर चलने की। न कि भारत में सर्जिकल स्ट्राइक पर भारतीय फौज और सरकार के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करने वालों के विरुद्ध कोई कार्यवाही करने की, उसे सरकार पर छोड़ जनता में किसी भय एवं उपद्रव की शंका को दूर करने का प्रयास करें। किसी भी तरह की अफवाह फ़ैलाने पर नज़र रखें। यदि किसी भी स्थान पर कोई संधिक दिखे निकटतम पुलिस को सूचित करें। यह कार्य भारत सरकार और फौज का मनोबल ऊँचा करेगा।  
राहील के कार्यकाल पर भारत की नजर
भारत की नजर फिलहाल दो बातों पर है। पहली, यह देखना कि पाकिस्तान उड़ी जैसा ही कोई बड़ा हमला करता है या लगातार छोटे-छोटे हमले जारी रखता है।
Image result for pakistan army
जैसा कि पिछले कुछ दिनों में बारामूला, हंदवाड़ा और शोपियां में हुआ है। दूसरा, भारत पाकिस्तान के आर्मी चीफ राहील शरीफ नवंबर के बाद रिटायर होते हैं या पद पर बने रहते हैं। अगर राहील शरीफ का कार्यकाल बढ़ाया जाता है तो शायद इसका मतलब यह होगा कि पाकिस्तान के साथ लंबी लड़ाई की तैयारी में है। 
एलओसी क्रॉस करना भारत के लिए बड़ी बात नहीं
इंडियन आर्मी द्वारा पीओके में 29 सितंबर की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एक बात तो साफ है कि एलओसी क्रॉस करना भारत के लिए कोई बड़ी बात नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक करके पीओके में आतंकियों के लॉन्च पैड्स नष्ट करने का तत्कालिक मकसद था पाकिस्तानी सेना के कंफर्ट को तोड़ना।
भारत तैयार
अब अगर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया जाता है या आतंकियों द्वारा किसी भी तरह का हमला होता है तो भारत भी उसका मुंहतोड़ देने के लिए तैयार है। तीसरी बात यह कि अगर अब भारत पर हमला होता है तो वह एलओसी की परवाह नहीं करेगा।
उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान को भारत की ओर जवाबी कार्रवाई की आशंका तो थी। इसीलिए उसने अपनी चौकियों पर सुरक्षा बढ़ा दी थी लेकिन भारत ने उसके अनुमान से आगे जाकर पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दे दिया।
पिछले कुछ साल से बेबस था भारत
पिछले कुछ साल से पाकिस्तान हर चीज पर कंट्रोल कर रहा था। फिर चाहे वे छोटे-छोटे हमले कराना हो या मुंबई में बड़े आतंकी हमले कराना। इनके जवाब में भारत अपनी नाराजगी तो जाहिर करता था लेकिन कभी कूटनीतिक कार्रवाई से आगे नहीं जाता था।
भारत और पाकिस्तान दोनों को इस चलन की आदत पड़ गई थी और भारत की बेबसी बढ़ती जा रही थी। पाकिस्तान की ओर से आतंकी हमले तो होते ही थे, घुसपैठ की न जाने कितनी कोशिशें भी होती थीं।
पाकिस्तान में सिविलियन स्टैबलिशमेंट और मिलिटरी-आईएसआई में मतभेद बढ़ रहे हैं। अब भारत ने भी कूटनीतिक वार्ता से आगे जाकर मिलिटरी कार्रवाई के जरिए पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे दिया है। इसलिए आने वाले वक्त में दोनों देशों के बीच चीजें काफी बदलने वाली हैं। फिलहाल भारत सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के मंसूबों को भांपकर चौकन्ना है। बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और सेना को अलर्ट मोड में रखा गया है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...