Skip to main content

जब खून ही बना खून का दुश्मन; ऐसा सौतेलापन भी किस काम का?


Inline image
उत्तर भारत राजनीति के सबसे दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव का घर बिखरता हुआ दिख रहा है. मुलायम सिंह यादव इतने बेबस कभी नहींं दिखे, जितने अब परिवार में मचे घमासान को लेकर दिख रहे हैं. अखिलेश और उनके अपने चाचा शिवपाल के बीच तकरार अब खुल कर सामने आ चुका है. पार्टी की उठापटक के बीच में खबरें आ रही हैं कि इन सब के पीछे अखिलेश की सौतेली मां और मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना का हाथ है. आइए जानते हैं, आखिर कैसे साधना बनी मुलायम की दूसरी पत्नी और अखिलेश की सौतेली माँ। 
पहली पत्नी का नाम है मालती
मुलायम सिंह की पहली पत्नी मालती ने अखिलेश यादव को 1973 में जन्म दिया. 2003 में अखिलेश की मां मालती देवी की बीमारी से निधन हो गया. कहा जाता है कि मुलायम ने साधना से तभी शादी की, जब वो पहले से शादीशुदा थे. हालांकि उनके परिवार को इस रिश्ते की खबर थी, लेकिन उन्होंने कभी खुलकर इस रिश्ते को नहीं स्वीकारा.
कौन है साधना यादव?
साधना गुप्ता समाजवादी पार्टी में एक छोटी कार्यकर्ता थी. साधना पहले से शादीशुदा थी और उनके पति फर्रुखाबाद जिले में व्यापारी का काम करते थे. लेकिन बाद में वह उनसे अलग हो गई. 1980 के दौरान वह पार्टी से जुड़ी थी। 
Image result for साधना गुप्ता यादवकब शुरू हुई प्रेम कहानी
1982 में जब मुलायम लोकदल के अध्यक्ष बने, उस वक्त साधना पार्टी में एक छोटी कार्यकर्ता थींं. मुलायम जब राजनीति के शिखर पर थे, उस वक्त उनकी जिंदगी में साधना गुप्ता का आगमन हुआ. पहली ही मुलाकात में नेताजी अपने से 20 साल छोटी साधना को अपना दिल दे बैठे और यहीं से इन दोनों का प्यार शुरू हुआ। वास्तव में सुश्री साधना बहुत ही हसीन और इतनी ख़ूबसूरत थी कि देखते ही इनसे निगाह हटाने को "दिल है की  मानता नहीं"। अपने समय के जाने-माने मुलायम पहलवान की सारी पहलवानी साधना जी ने ऐसी मुलायम की, कि उनकी ज़ुल्फ़ों में ही क़ैद होकर रह गए।    
साधना ने दिया पुत्र को जन्म
साधना और मुलायम की प्रेम कहानी भले ही चोरी छिपे चल रही थी, लेकिन मुलायम की मां और उनकी पत्नी मालती को इस रिश्ते की खबर लग चुकी थी. कहते हैं मुलायम पर परिवार का दबाव था, जिस वजह से उन्होंने इस रिश्ते को कभी भी नहीं स्वीकारा. मुलायम सिंह ने हमेशा इस रिश्ते को छिपा कर रखा. 1988 से पहले कोई नहींं जानता था कि मुलायम सिंह का एक और पुत्र प्रतीक भी है। जिसका अभी भी स्पष्ट नहीं कि प्रतीक वास्तव में किससे है, पहले पति से या मुलायम सिंह से?
साधना की गलती 
Image result for साधना गुप्ता यादव बरहाल, जब साधना गुप्ता मुलायम की अर्धांगिनी बन ही गयी, समस्त सन्देह समाप्त हो जाने चाहिए। लेकिन जब साधना जी को हर प्रकार की सुख-सुविधा मिल रही थी, उस स्थिति में अखिलेश को सफलता की सीढ़ी चढ़ते देख सीढ़ी को ताकत से पकड़नी थी, न की नीचे से खींचनी थी। अखिलेश सौतेला ही सही अब असली माँ के देहान्त उपरान्त माँ आप ही हो। सौतेला सही, है तो बेटा ही।  
Image result for साधना गुप्ता यादव
अमर सिंह ने दिलवाया दूसरी पत्नी का दर्जा
2003 में मुलायम की पत्नी के मौत के बाद अमर सिंह ने साधना और मुलायम के रिश्ते को एक बार फिर हवा दी. साल 2007 में मुलायम सिंह यादव ने आय से अधिक सम्पति के मामले में सीबीआई की जांच से बचने के लिए यह स्वीकार किया कि साधना गुप्ता उनकी दूसरी पत्नी हैं और उनका एक पुत्र प्रतीक भी है. इसी के बाद पूरे देश को पता चला कि मुलायम की एक और पत्नी और उनसे एक बेटा है.
अखिलेश आज भी हैं पिता से नाराज
अखिलेश ने साधना गुप्ता के अपने परिवार में कभी जगह नहीं दी. वह मानते हैं कि साधना गुप्ता और अमर सिंह के चलते उनके पिताजी ने उनकी मां के साथ न्याय नहीं किया. अखिलेश नहीं चाहते थे कि मुलायम इस रिश्ते को स्वीकार करेंं.
uttar-pradesh-580x39_102616124730.jpgअपने बेटे को बनाना चाहती हैं उत्तराधिकारी
कहा जा रहा है कि साधना सपा के मुखिया मुलायम पर दबाव ड़ाल रही हैं कि अखिलेश को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर उनके बेटे प्रतीक को दें. यही नहीं मुलायम के अगले उत्तराधिकारी के रूप में भी साधना अपने बेटे प्रतीक को देख रही हैं…
वास्तव में आज त्रेता नहीं कलयुग है। जहाँ सगे-सौतेले की ममता में परिवार की प्रतिष्ठा को ही दाँव पर लगा दिया। क्या भविष्य में प्रतीक और अखिलेश एक थाली में खा पाएंगे? सगे बेटे की ख़ुशी में जिस परिवार ने इतना मान-सम्मान दिया, उसे ही धरातल पर पटक दिया। साधना ने यह कौन सी राजनीति खेली है। यदि अखिलेश कोई गलत काम करता, एक माँ होने के नाते समझाने का कर्तव्य साधना का ही था। बरहाल यही कहा जा सकता है:--
             दिल के फफोले जल उठे, सीने की आग से,
         इस घर को आग लग गयी ,घर के चिराग से। ..   

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...