सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘आतंकवादियों ने सुबह करीब पांच बजे कुपवाड़ा जिले के लंगाटे में सैन्य शिविर पर गोलीबारी शुरू की जिसके जवाब में सतर्क भारतीय जवानों ने भी कार्रवाई की।’ दोनों ओर से करीब 15 से 20 मिनट तक गोलीबारी हुई। अधिकारी ने कहा, ‘‘जवान सतर्क थे और हमले को नाकाम कर दिया गया।’ उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।
सेना के अधिकारी ने बताया कि जब सैन्य बल तलाश अभियान चला रहे थे तभी आतंकवादियों ने उन पर फिर से गोलीबारी की। अधिकारी ने कहा, ‘बल जब तलाश अभियान चला रहे थे, उसी दौरान सुबह करीब साढ़े छह बजे शिविर पर फिर से गोलीबारी हुई।’
साथ ही सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की तीन कोशिशें आज नाकाम कर दीं। घुसपैठ की ये कोशिशें पाकिस्तानी चौकियों की मदद से की गई थीं। सेना के एक अधिकारी ने यहां कहा, ‘सेना ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर दो अलग-अलग सेक्टरों में पांच और छह अक्तूबर की दरम्यानी रात को घुसपैठ की तीन कोशिशें नाकाम कीं। ’ उन्होंने कहा कि घुसपैठ की दो कोशिशों को नौगाम सेक्टर में और एक कोशिश को रामपुर सेक्टर में नाकाम किया गया। अधिकारी ने कहा, ‘घुसपैठ की कोशिशें पाकिस्तानी चौकियों की मदद से की गई थीं। ’
आखिर पाकिस्तान अपने भेजे आतंकवादियों को वापस क्यों नहीं बुलाता? लड़ाई लड़नी है खुलकर सामने आकर लड़ो, इस तरह आतंकवादी भेज जिहाद के नाम पर उनकी लाशों की बेइज़्ज़ती मत करवाओ। यदि भारतीय सेना उनको दफ़नाने या अग्नि के सुपुर्द करने की बजाय ऐसे ही चील, कौआ को लाशें खाने के लिए छोड़ दे , कहाँ गया जेहाद ?अपने नागरिकों की लाशों को सड़ने के लिए मत इस्तेमाल करो।
Comments