दीनानगर के घेसल गांव में मिले गुब्बारे, गुब्बारे के साथ मिले खत उर्दू में लिखे गये हैं जिन पर कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से उर्दू में एक संदेश लिखा हुआ है। पुलिस को जो संदेश मिला, वह पीले रंग के बैलून पर चिपकाये गये कागज के एक टुकड़े पर अंकित है। संदेश में लिखा गया है, मोदी जी, अयूबी की तलवारें अभी हमारे पास हैं। इस्लाम जिंदाबाद। गौरतलब हो कि सलाउद्दीन अयूबी की तलवार को दुनिया की सबसे धारदार तलवार कहा जाता है जो चट्टान को भी काट सकता था।
पाकिस्तान को यह भी नहीं भूलना चाहिए के मोहम्मद गौरी को मौत के घाट उतारने वाला सम्राट पृथ्वीराज चौंहान के शब्द भेदी बाण भारत के ही पास हैं। हंसी आती है ,पाकिस्तान की इन छिछोरी हरकतों पर। जब इतने वर्षों से भारत की धरती को लहू-लुहान किया जा रहा था, गुब्बारों के जरिये इस तरह की धमकी देने वाले को इस बात का अहसास होना चाहिए था, कि जब भारत के एक ही वार से पाकिस्तान इतना कुंठित हो रहा है, जंगे मैदान में क्या होगा?

Comments