| भारतवासियों को विश्व में गर्व से जीने के लिए संघर्षरत मोदी : भारत बनेगा विश्वगुरु |
18 सितम्बर की सुबह उरी में सेना के बेस कैम्प पर किया गया आतंकी हमला पाकिस्तानी आतंकियों की एक कायराना हरकत थी और अब यह भी साफ़ होता जा रहा है कि यह हमला पाकिस्तानी सेना द्वारा जान बूझकर करवाया गया था, इस हमले का मकसद केवल हमारे सैनिकों की जान लेना नहीं था, इसका असली मकसद मोदी सरकार को कमजोर करके समय से पहले गिरा देना था लेकिन पाकिस्तान और वहां के आतंकियों का मकसद कामयाब नहीं हो पाया और मोदी सरकार के सभी दुश्मन मोदी के एक ही वार में धराशायी हो गए।
| बहुत अवसर दिए सुधरने के , लेकिन वार करने से नहीं चुके, अब अंजाम भुगतो |
पाकिस्तान को भारत और कश्मीर में अपनी मनपसंद सरकार चाहिए जो कश्मीर में जिहाद की खुली इजाजत दे, LOC पर आतंकी घुसपैठ की इजाजत दे, आतंकी भारत में आसानी से प्रवेश कर सकें और कश्मीरी युवाओं को भड़काकर जिहादी बना सकें और धीरे धीरे कश्मीर को भारत से आजाद करवाकर उस पर कब्ज़ा कर सकें। इस वक्त ना तो देश में पाकिस्तान की मनपंसद सरकार है और ना ही कश्मीर में उनकी मनपंसद सरकार है, इससे पहले देश में कांग्रेस की सरकार थी जिन्होंने बॉर्डर को सुरक्षित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाये, ना तो बाड़ लगाई गयी, ना तो लेजर बीम बिछाई गयी और ना ही बॉर्डर को पूरी तरह सील किया गया, पाकिस्तान नहीं चाहता कि भारत की कोई सरकार ऐसा करे, अगर कोई सरकार ये सब काम करेगी तो पाकिस्तान जल्द से जल्द उसे गिरवाने की कोशिश करेगा क्योंकि जब सीमा पूरी तरह से सील हो जाएगी तो पाकिस्तानी आतंकी भारत में प्रवेश करके जिहाद कैसे करेंगे, अगर जिहाद नहीं करेंगे तो कश्मीर आजाद नहीं हो पाएगा, अगर कश्मीर आजाद नहीं हो पाएगा तो वे कश्मीर पर कब्जा नहीं कर पाएंगे।
![]() |
| भूतपूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद पाक टीवी पर मोदी सरकार के विरुद्ध बोलते हुए |
कांग्रेस नेता पाकिस्तान जाकर मोदी सरकार को गिराने पाकिस्तान चैंनलों पर खूब बोल रहे थे, जो विश्व में भारत को पाकिस्तान से कहीं अधिक कमजोर और असहाय दिखाने का असफल प्रयत्न कर रहे थे। उन्हें भारत से अधिक पाकिस्तान में अधिक रूचि दिख रही थी, क्योंकि आतंकवाद की आड़ में ऐसे नेताओं को खूब मालपुए खाने को मिलते थे, जो इस वर्तमान मोदी सरकार में चिपड़ी रोटी भी नहीं मिल पा रही।
पिछली सरकार में आतंकवादियों पर सख्त कार्यवाही करने पर बलात्कार एवं मानवाधिकार हनन के आरोपों को झेलना पड़ता था, परंतु आज परिस्थितियाँ एकदम विपरीत होने से सैनिकों का मनोबल बढ़ा हुआ है। मोदी सरकार ने जिस तरह विश्व स्तर पर आतंकवाद को अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बनाने में सफलता प्राप्त कर पाकिस्तान को अलग-थलाक करने में सफलता ही नहीं मिली बल्कि इसे आतंकी देश घोषित होने के मुकाम पर लाकर अपने समस्त विरोधियों को धराशयी करने में भी सफलता अर्जित कर ली।
पाकिस्तान जिसका जीवन ही आतंकवाद पर निर्भर है वह कैसे चाहेगा कि इस देश में मोदी सरकार की पांच साल बाद वापसी हो। अगर मोदी आयेंगे तो बॉर्डर पूरी तरह से सील हो जाएगा और पाकिस्तानी आतंकी पाकिस्तान में सील हो जाएंगे। अगर कांग्रेस आएगी तो फिर से उन्हें सीमा पर आजादी मिल जाएगी और उनके आतंकी कश्मीर में आ सकेंगे। ये भी हो सकता है कि कांग्रेस सरकार उन्हें POK की तरह जम्मू और कश्मीर भी दे दे।
| मोदी के विरुद्ध एकजुट होते विरोधी |
| मान गए मोदीजी |
यही सब सोचकर मोदी को अभिमन्यू की तरह एक चक्रव्यूह में फंसाया जा रहा है, कुछ काम पाकिस्तान करता है और कुछ काम भारत की विपक्षी पार्टियाँ कर देती हैं, पाकिस्तान भी चाहता है कि मोदी सरकार बर्खास्त हो जाए और भारत की विपक्षी पार्टियाँ भी चाहती हैं कि मोदी सरकार बर्खास्त हो जाए।
आतंकी हमले और घुसपैठ बढ़ने से पाकिस्तान और हमारी विपक्षी पार्टियों दोनों को फायदा होता है, पाकिस्तान का जिहाद का कार्यक्रम आगे बढ़ता है और हमारी विपक्षी पार्टियों खासकर कांग्रेस को मुद्दा मिल जाता है, आप खुद सोचिये, राहुल गाँधी यह जानते हैं कि पाकिस्तान एक ख़ास मकसद से कश्मीर में घुसपैठ करवाता है, वे जानते हैं कि हमारी सेना सभी आतंकियों को मार दे रही है उसके बावजूद भी वे सभी रैलियों में कहते हैं कि सीमा पर घुसपैठ बढ़ गयी है, मोदी सरकार फेल हो गयी है। आपको बता दें कि सीमा पर घुसपैठ कांग्रेस के समय भी होती थी लेकिन उस वक्त ना सेना को उन्हें मारने की छूट थी और ना ही कोई रोक टोक थी इसलिए देश को पता ही नहीं चलता था कब आतंकी आये और कब चले गए, लेकिन अब ऐसा नही है।
पिछले कुछ समय से मोदी को चक्रव्यूह में फंसाने की बहुत बड़ी साजिश रची गयी थी लेकिन उन्होंने एक ही वार में इस चक्रव्यूह को तोड़ दिया, उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक के द्वारा POK में घुसकर 50 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया जिसके बाद हमारी विपक्षी पार्टियाँ जो मोदी को कायर और डरपोक बताकर उनका इस्तीफ़ा मांग रही थी, उन्होंने भी मोदी के गुण गाने शुरू कर दिए, राहुल गाँधी ने कहा कि मोदी ने अब PM वाला काम किया है, केजरीवाल भी मोदी के समर्थन में उतर आये और पाकिस्तान की भी हालत खराब हो गयी, एक ही वार में मोदी के सभी दुश्मन धराशायी हो गए।


Comments