Skip to main content

खुद मनमाने ढंग से हर निर्णय लेती थीं सोनिया गांधी: अल्वा

Image result for margaret alvaकांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल मार्ग्रेट अल्वा की आत्मकथा में कुछ खुलासे पार्टी हाईकमान के लिए असहज स्थिति बना सकते हैं। अल्वा ने अपनी किताब में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए हैं। किताब में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के साथ अपने रिश्तों और वीवीआईपी चॉपर घोटाले में नाम आए बिचौलिए के पिता के साथ संजय गांधी के रिश्तों का खुलासा किया है। अल्वा की किताब अभी बाजार में नहीं आई है, लेकिन उसमें प्रकाशित कुछ हिस्सों के बाहर आ जाने से कांग्रेस के लिए नया विवाद शुरू हो गया है।
अल्वा ने आरोप लगाया कि जब केंद्र मनमोहन सिंह की सरकार थी तो मनमोहन सिंह ने उन्हें अपने कैबिनेट में शामिल करना चाहते थे, लेकिन सोनिया गांधी ने मनमोहन सिंह को ऐसा करने से रोक दिया। हर फैसले को खुद मनमाने ढंग से सोनिया गांधी लेती थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग हैं जो अपनी मनमानी करते हैं और दूसरे की बात तक नहीं सुनते।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मारग्रेट अल्वा ने किताब में लिखा है कि राजीव गांधी से जुडे बोफोर्स मामले को खारिज करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ तत्कालीन नरसिंह राव सरकार के अपील करने के फैसले ने राव को लेकर सोनिया गांधी के मन में संदेह बढ़ा दिया था जिससे दोनों के बीच दूरियां बढ़ी। अपने राजनीतिक सफर को कलमबद्ध करने वाली किताब ‘‘करेज एंड कमिटमेंट” के विमोचन के पहले अल्वा ने कहा कि फैसले के बाद आग बबूला सोनिया ने उनसे पूछा कि क्या राव उन्हें जेल भेजना चाहते हैं।
Sonia Manmohanकांग्रेस में विभिन्न पदों पर रह चुकीं अल्वा को कर्नाटक विधानसभा चुनावों में पार्टी टिकट ‘बेचे’ जाने के आरोपों के बाद उन्हें 2008 में इस्तीफा देने के लिए कहा गया। उनके आरोपों को पार्टी में ‘‘केंद्रीकृत फैसला लेने” के कांग्रेस नेतृत्व की आलोचना समझा गया। उन्होंने इंदिरा गांधी की सरकार में मंत्री रहे सीपीएन सिंह और अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर सौदे में नाम आए मध्यस्थ क्रिस्टियन माइकल के पिता वोल्फगेंग मिशेल के साथ संबंधों पर भी कहा। अल्वा ने 1980 में दक्षिण अफ्रीका को टैंकों की आपूर्ति के बारे में कहा है तथा उस समय लंदन में रहने वाले वोल्फगेंग मिशेल किस तरह प्रभावशाली थे और शायद संजय गांधी के साथ जुड़ाव था।
सोनिया और नरसिंह राव के बीच संबंधों में खटास 
Narsimha Rao And Sonia
सोनिया और राव के बीच तल्ख संबंधों को याद करते हुए अल्वा ने कहा कि बोफोर्स मामले पर बिना उनकी जानकारी के सीबीआई से सीधे निपटने के पीएमओ के फैसले ने राव के प्रति सोनिया का संदेह गहरा कर दिया। उन्होंने इंडिया टूडे टीवी के करण थापर से कहा, ‘‘मैं सीबीआई की प्रभारी मंत्री थी और उन्होंने मुझसे वह कहा, फैसला मेरी जानकारी के बिना लिया गया। फाइल पर पीएमओ ने सीधे कार्रवाई की।’
अल्वा ने राव के निधन पर सम्मान नहीं जताने के लिए पार्टी नेतृत्व से असहमति जताई। उन्होंने कहा, ‘‘उनका पार्थिव शरीर एआईसीसी परिसर भी नहीं लाया गया। तोप ढोने की गाड़ी गेट के बाहर फुटपाथ पर पार्क की गयी।’ उन्होंने कहा, ‘‘चाहे जो भी मतभेद रहा हो, वह प्रधानमंत्री थे, वह कांग्रेस अध्यक्ष रहे थे, वह मुख्यमंत्री थे, वह पार्टी के महासचिव थे। जब एक व्यक्ति की मौत होती है आप उस तरह का व्यवहार नहीं करते।
74 वर्षीय अल्वा ने कहा कि राव के निधन पर जिस तरह उनके साथ व्यवहार हुआ उससे उनको चोट पहुंची। साथ ही कहा, ‘‘किसी दिवंगत नेता के साथ इस तरह व्यवहार नहीं किया जाना चाहिये।” 2008 में कर्नाटक विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी की अपनी आलोचना के बाद पार्टी महासचिव के पद से इस्तीफे के बारे में बात करते हुए अल्वा ने कहा, ‘‘टिकट बेचने के बारे में कहकर मुझे नतीजा भुगतना पड़ा।” अल्वा ने कहा कि चुनावों के पहले पार्टी के खिलाफ बोलने के लिए सोनिया ने उन्हें फटकार लगाई। चुनावों में भाजपा की जीत हुई।
एके एंटनी मुझे निलंबित करवाना चाहते थे
ak antonyउन्होंने यह भी दावा किया कि वरिष्ठ नेता एके एंटनी उन्हें पार्टी से निलंबित करवाना चाहते थे। लेकिन सोनिया ने उन सुझावों को खारिज कर दिया। अल्वा ने कहा कि उनके और दो अन्य नेताओं वाली कांग्रेस के तीन सदस्यीय पैनल ने 2004 में एंटनी को केरल के मुख्यमंत्री पद से हटाने और उनकी जगह ओमान चांडी को लाने का फैसला किया और इसी वजह से एंटनी ‘‘मेरे खिलाफ” थे।
अल्वा ने कहा, ‘‘उन्हें लगा कि मैंने यह (केरल के मुख्यमंत्री के रूप में एंटनी को हटाने का) करवाया। लेकिन मैंने उनसे अच्छा बर्ताव किया। लोगों ने मुझसे कहा कि दरअसल, उन्होंने मेरी बर्खास्तगी की सिफारिश की, लेकिन गांधी ने कहा- नहीं।’ उन्होंने यह भी दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अक्सर कहते थे कि वह अपने मंत्रिमंडल में उन्हें लेना चाहते हैं।
राव और सोनिया के बीच खटास भरे संबंधों पर और प्रकाश डालते हुए अल्वा ने कहा, ‘‘राव रविवार की शाम कभी-कभार मुझे कॉल करते थे और बस इतना पूछते थे कि महिला क्या चाहती हैं। मैं कुछ नहीं कह पाती थी।” उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वह जानना चाहते थे कि 10 जनपथ का मूड क्या है। वह चिंतित थे। वह सोनिया के साथ कोई झगड़ा या परेशानी नही चाहते थे। और जब मैं सोनियाजी से बात करती थी तो उन्हें हमेशा लगता था कि किसी न किसी वजह से राव चीजों से उस तरह निपटने के लिए तैयार नहीं थे जैसा कि उन्हें करना चाहिए।”

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...