एक सीडी में आप पार्टी के पूर्व विधायक संदीप कुमार के साथ आपत्तिजनक अवस्था में दिखने वाली महिला ने आप के इस पूर्व नेता के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पीड़ित महिला सितम्बर 3 को सुल्तानपुरी पुलिस थाने पहुंची और संदीप कुमार के खिलाफ रेप का आरोप लगाया। महिला की तरफ से शिकायत दर्ज कराए जाने के कुछ घंटे बाद संदीप कुमार ने रोहिणी डीएसपी ऑफिस में सरेंडर कर दिया। संदीप कुमार ने डीसीपी के सामने सरेंडर किया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पीड़िता महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि संदीप कुमार ने उसे राशन कार्ड बनवाने के लिए अपने पास बुलाया था। महिला के मुताबिक, 'संदीप कुमार ने कहा कि राशन कार्ड के लिए पहले उसे मिलना पड़ेगा। जब मैं उनसे मिलने पहुंची तो उन्होंने कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दिया। कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिला हुआ था जिसे पीकर मैं बेहोश हो गई।'
वहीं, आप पार्टी ने संदीप कुमार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि केजरीवाल को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
दिल्ली पुलिस ने संदीप कुमार के खिलाफ रेप के आरोप में धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के संदीप कुमार पर आरोप लगाने के बाद दिल्ली के मुख्यंमत्री अरविंद केजरीवाल की भी प्रतिक्रिया आई है। केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा- अगर महिला द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं, तो संदीप कुमार को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।
इससे पहले केजरीवाल ने वीडियो संदेश जारी कर सफाई पेश की थी और कहा था कि किसी के माथे पर नहीं लिखा होता कि वो कैसा है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली के बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के 'सीडी कांड' की जांच का काम सितम्बर 2 को ही शुरू कर दिया था। क्राइम ब्रांच के जॉइंट सीपी रवींद्र यादव ने इस केस की जांच का जिम्मा एक विशेष टीम को दिया है। इस टीम का नेतृत्व एक डीसीपी कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट करके संदीप कुमार की सीडी सामने आने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि उन्हें ‘संदीप कुमार से जुड़ी एक ‘आपत्तिजनक’ सीडी मिली है। आम आदमी पार्टी सार्वजनिक जीवन में शुचिता में यकीन रखती है। इससे समझौता नहीं किया जा सकता है। उन्हें कैबिनेट से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।’ संदीप दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री थे।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सीडी में एक महिला के साथ ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में नजर आने वाले मंत्री संदीप कुमार को निलंबित कर दिया। उन्हें महिला एवं बाल विकास मंत्री पद से पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।पार्टी उच्च स्तरीय बैठक जिसमें वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे, उसके चार दिन बाद 36 वर्षीय नेता को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करने का फैसला लिया गया है।
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा, ‘पार्टी यह कदम उठा रही है। संदीप ने जो भी किया वह गलत है और उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। अनुशासन समिति को रिपार्ट सौंप दी गई है और उनका जो भी निणर्य होगा, पार्टी उसका पालन करेगी।
आम आदमी पार्टी द्धारा स्वच्छ राजनीति का अवलोकन करने पर एक बात स्पष्ट रूप से निकल कर आती है कि कोई भी घटना हो उसमे पीड़ित पार्टी से ही जुडी नज़र आती है। जो अब तक लिखे गए इस पार्टी के विरोध में लेखों की पुष्टि करता है कि वास्तव में इस पार्टी में असामाजिक तत्वो का समायोजन है। जो मात्र चर्चा में रहने के लिए इस तरह के घिनौने एवं महिलाओं को अपमानित करने के लिए ऐसे हड़कंडों को अंजाम दिया जा रहा हैं।
देश में कार्यरत जितने भी एनजीओस एवं महिला संगठन है, उन्हें गंभीरता से इस मुद्दे पर विचार-विमर्श कर गंभीरता से ऐसे ओछी हरकतों पर लगाम लगवाएं। नारी केवल भोग के लिए नहीं, समाज में सम्मानित है। जिस समाज में अपनी महत्वकांशा के लिए महिलाओं का प्रयोग किया जा रहा है, ऐसे तत्वों --चाहे वह पुरुष हो अथवा महिला-- का सामाजिक बहिष्कार करने के लिये कृतसंकल्प हो। जिस देश में नारी का या नारी अपने स्वार्थ के लिए ऐसे अपमानित घिनौने काम में लिप्त किया जा रहा हो, उसका पतन निश्चित है।
लाख केजरीवाल या पार्टी यह कहे कि "किसी के माथे पर नहीं लिखा होता", मात्र जनता को गुमराह करने का बहाना हैं। पार्टी से निकाले गए योगेन्द्र यादव और शान्ति भूषण आज भी अपने उन आपत्तियों पर कायम है। लेकिन केजरीवाल ने अपनी हठधर्मी के आगे उनको पार्टी से निकालना मंजूर कर लिया, लेकिन उनके विरोधों पर लेशमात्र भी ध्यान देने का प्रयत्न नहीं किया और यही हठ पार्टी के पतन का कारण बनेगी। यह निश्चित है। बल्कि पार्टी में जितनी भी महिलायेँ हैं, कार्यकर्ता से लेकर मंत्री तक अब उन पर भी यह भार है कि केजरीवाल पर ऐसे तत्वों को बाहर का रास्ता दिखाकर पार्टी की मर्यादा को बनाने में गम्भीर हों।
एक शेर है :-
पहने थे हार, गला अपना सजाने को ,
वही बन गए हैं साँप आज हमें डस जाने को।

यानि यह शेर आम आदमी पार्टी पर शत-प्रतिशत चरितार्थ हो रहा है। जिस स्टिंग का केजरीवाल ने आव्हान किया था, आज वही स्टिंग इसी पार्टी के लिए नासूर बन पतन की ओर धकेल दिया है। जनता में केजरीवाल और इनकी पार्टी कहती है कि "हम तुरन्त कार्यवाही करते हैं", परन्तु मीडिया में आने से पूर्व वही केजरीवाल "पीड़ित पर समझौते के लिए दबाव बनाते हैं।" इसको स्वच्छ राजनीति नहीं, समाज को कलंकित करने की राजनीति कहते हैं।
पार्टी की समस्त महिलाओं और देश के समस्त महिला संगठनों को एकजुट होकर गंभीरता से उठाना चाहिए।केजरीवाल से प्रश्न करें कि "महिलाओं को अपमानित कर कौन-सी राजनीति खेल रहे हो? समाज में महिला सम्मानित वर्ग है, इसका "भोगी नामकरण" मत करो।" आदि आदि। जब बलात्कार केस दर्ज करवाने वाली पार्टी कार्यकर्ता है, निर्णय दीवारों पर लिखा है। पढ़ सकते हो तो पढ़ सकते हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, "वास्तव में पार्टी में महिलाओं का एक वर्ग, इन घटिया और छिछोरी हरकतों के कारण समाज में अपमानित हो रही हैं। केजरीवाल किसी की सुनता नहीं, जब योगेन्द्र यादव तक को ठोकर मार दी, किसी और की क्या ताकत ? हो सकता है, यह केजरीवाल को ज़मीन पर लाने के लिए, समाज में सम्मान से जीने वाली महिलायों ने ही स्टिंग करवाया हो। क्योंकि इस परिपेक्ष में वास्तविक नाम किसी का नहीं आया है।पार्टी में महिला वर्ग पार्टी कार्यों में लिप्त ऐसी लड़कियों से बहुत परेशान हैं। इस बात को पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेता भलीभांति जानते हैं। पार्टी को 67 सीटें इन सम्मानित महिलाओं के ही कारण मिली है, जबकि यह महिलाएँ अपना स्वार्थ सिद्ध कर रही थीं। जब केस दर्ज हो गया है, तो पुलिस और सरकार को महिलाओं और संदीप के बैंक खातों की भी जाँच करनी चाहिए। तभी सच्चाई सार्वजानिक हो पायेगी।केजरीवाल जी ने कहा था....कोई भी गलत काम हो तो.....मना मत करना.....विडियो बना लेना...बस फिर क्या था विडियो क्या पूरी फिल्म बन गयी. जो चित्र सामने आ रहे है, कौन बोलेगा की लड़की का बलात्कार हो रहा है। हँसते-हँसते कोई बलात्कार होता है ? "
इन महिलाओं ने गोपनीयता बनाये रखने पर जिन समस्याओं का उल्लेख किया, वास्तव में चिन्ता का विषय है। और इन सूत्रों ने पार्टी के विषय में मेरी स्वयं की सोंच को भी एक नया आयाम दिया है।
दिल्ली सरकार को प्राप्त जिन अधिकारों से दिल्ली के अभी तक के मुख्यमंत्रियों का गुजारा होता चला आ रहा था । केंद्र में अटलजी की सरकार रहने के बाद भी शीला दीक्षित जी को कोई समस्या नहीं हुई और उन्होंने निरंतर विकास किये दिल्ली की जनता उनकी कार्यशैली से संतुष्ट न होती तो उन्हें क्यों देती इतना लंबा कार्यकाल !कुलमिलाकर सभी मुख्यमंत्रियों ने अभी तक शांति पूर्वक दिल्ली का विकास किया किसी की न तो PM से लड़ाई रही और न ही LG से ,पुलिस को अपने अंडर में लेने के लिए भी कोई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह इतना पागल कभी नहीं हुआ जितना की केजरीवाल।
केजरीवाल जी !यदि आप अपनी पार्टी और सरकार में चल रही सेक्स स्कैंडल जैसी और भी तमाम प्रकार की असामाजिक और अनैतिक गतिविधियों से डरते नहीं हैं पुलिस को अपने अंडर में लेने की इतनी हड़बड़ी क्यों है ?

हिन्दुस्तान में हमने देश आजाद करवाने के लिए अंग्रेजो छोडो आंदोलन किया था । अब दुष्कर्म करने वाले आम पार्टी के विधायकों और केजरीवाल दिल्ली छोडोे देश छोडो हमें झूठे वायदे और महिलाओं की अस्मिता से खिलवाड़ करने वाली केजरीवाल सरकार नहीं चाहिए भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार केजरीवाल नशे को बढावा देने वाली दिल्ली में अराजकता का माहौल बनाने वाली पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले केजरीवाल से दिल्लीवासियों को मुक्ति चाहिए जो दिल्ली का ना हो सका वो पंजाब का क्या होगा और क्या भला करेगा युवाओं घरों से निकल आओ और केजरीवाल और इनके निकम्मे विधायकों को देश निकाला देने का समय आ गया है एकजुट हो जाओ हम महिलाओं का शोषण नहीं सहेंगे नहीं सहेंगे।

महिला का आरोप है कि यह सीडी संदीप कुमार के मंत्री बनने के बाद की है। 
Comments