Skip to main content

सभी बोले भारत माता की जय


उड़ी हमले के 10 दिन बाद इंडियन आर्मी ने गुरुवार को बड़ा खुलासा किया। पहली बार लाइन ऑफ कंट्रोल पार की और पाक के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर आतंकियों के लॉन्च पैड्स को तबाह कर दिया। आर्मी ने तो आंकड़े नहीं बताए, लेकिन माना जा रहा है कि सर्जिकल कमांडो स्ट्राइक में कुल 38 अातंकी मारे गए। पीओके के 2 किमी अंदर 7 आतंकी कैम्प्स तबाह कर दिए। इस दौरान क्रॉस फायरिंग में पाक आर्मी के भी 2 सैनिक मारे गए। भारत के इस एलान के बाद पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने कहा कि हम अमन चाहते हैं। भारत इसे हमारी कमजोरी न समझे। बता दें कि 45 साल में छठी बार ऐसा हुआ है कि हमारी सेना ने सीमाओं से परे जाकर ऐसी साहसिक कार्रवाई की है। डीजीएमओ ने क्या किया खुलासा...
- डीजीएमओ रणवीर सिंह ने कहा, ''कल बहुत ही भरोसेमंद और पक्की जानकारी मिली थी कि कुछ आतंकी एलओसी के साथ लॉन्च पैड्स के अंदर इकट्ठा हुए हैं। वे इस इरादे के साथ इकट्ठा हुए थे कि घुसपैठ कर सीमा के इस तरफ जम्मू-कश्मीर के अंदर या भारत के अहम शहरों में आतंकी हमले कर सकें।’’
- ‘‘यह खबर मिलने के बाद भारतीय सेना ने कल रात आतंकियों के लॉन्च पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक किए। इसका मकसद आतंकियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करना था जो हमारे देश के लोगों को नुकसान पहुंचाना चाहते थे।’’
- ‘‘हमारे सर्जिकल स्ट्राइक में कई आतंकी मारे गए। एलओसी पार उन्हें भारी नुकसान पहुंचा। यह ऑपरेशन अभी खत्म हो गया है। इसका मकसद आतंकियों से निपटना था। हमारा तुरंत ऐसा कोई ऑपरेशन दोबारा चलाने का इरादा नहीं है। लेकिन भारतीय आर्म्ड फोर्सेस किसी भी आपात स्थिति का जवाब देने को पूरी तरह तैयार है।’’
- ‘‘मैंने पाक के डीजीएमओ से बात कर उन्हें कल रात के ऑपरेशन की जानकारी दी। हम किसी भी सूरत में आतंकियों को एलओसी के पार बेझिझक हरकत नहीं करने दे सकते। हमें यह गवारा नहीं होगा कि आतंकी हमारे देश के अंदर किसी भी नागरिक को नुकसान पहुंचा सकें।’’
- ‘‘पाक ने जनवरी 2004 में भराेसा दिलाया था कि वे अपनी सरजमीं का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए नहीं होने देंगे। हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान अपने वादे पर कायम रहेगा और कोऑपरेट करेगा।’’
एलओसी के पार जाकर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की खबर जैसे ही देश ने सुनी ट्विटर, फेसबुक 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज उठा। सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से लेकर कांग्रेस सचिन पायलट तक ने 'भारत माता की जय' कहा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, 'भारत माता की जय। पूरा देश भारतीय सेना के साथ है।' केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट किया और लिखा कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर पनप रहे आतंक पर कई बार कहने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहा था जिसके बाद यह सर्जिकल स्ट्राइक की गई।


केजरीवाल से लेकर पायलट तक- सबने कहा
फाइल फोटोः Getty Images


यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने इस पर कहा कि हमें कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। सेना जो भी करती है, पूरा देश उनके साथ है। ऑल पार्टी मीटिंग 4 बजे हो रही है। फौज के फैसले पर राजनीति नहीं करनी है। फौज के फैसले के साथ पूरा देश है।

भारत माता की जय। पूरा देश भारतीय सेना के साथ है
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सर्जिकल स्ट्राइकल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को बधाई दी। शाह ने ट्विटर पर लिखा कि भारतीय सेना ने बिना किसी नुकसान के आतंकियों को भारी क्षति पहुंचाई। यह राष्ट्र के प्रति उसके समर्पण और साहस को दिखाता है।  
I congratulate Prime Minister Shri @narendramodi and Indian Army for surgical strikes on terror launch pads in Pakistan Occupied Kashmir.
समाचार चैनलों पर डीजीएमओ रणजीत सिंह की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद ट्विटर पर #ModiPunishesPak कीवर्ड टॉप ट्रेंड बन गया। @mihiranjaria ने ट्वीट किया कि भगत सिंह के जन्मदिन पर उन्हें इससे बेहतर श्रद्धांजलि नहीं दी जा सकती थी। @prabhatkumar76 ने लिखा, मुझे उम्मीद है कि अब संदेश और साफ और तेज आवाज में पहुंचेगा। पाकिस्तान सावधान रहो।


केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भारत सुरक्षित हाथों में है। भारत का स्वाभिमान हमारे लिए प्राथमिकता है। आतंकवाद का शैतानी चेहरा पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हुआ। पाकिस्तान पीस की बात कर रहा है।
पाकिस्तान को घर में घुसकर ठोका
सेना ने आज(सितम्बर 29) प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि भारत ने पाकिस्तान के साथ औपचारिक रूप से युद्ध की शुरुआत कर दी है। कल रात पाकिस्तानी ...
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM

सेना ने आज(सितम्बर 29) प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि भारत ने पाकिस्तान के साथ औपचारिक रूप से युद्ध की शुरुआत कर दी है। कल रात पाकिस्तानी ...
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...