सफ़ेद रंग के कबूतर पर देश की आंतरिक सुरक्षा में सेंध लगाने का दोष है। यह कबूतर पाकिस्तान से आया है और यहां पर एक जासूस कबूतर के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह कबूतर होशियारपुर के मुकेरिया अधीन आते गांव मोतला में नरेश कुमार नाम के एक युवक के घर आ गया, जिसे एक साधारण कबूतर समझ कर नरेश ने इसे पकड़ लिया। जब उसने इसे नज़दीक से देखा तो इस पर कॉर्ड के साथ कुछ पंखो पर उर्दू भाषा में कुछ लिखा हुआ दिखाई दिया, जिसकी सूचना उसने पुलिस को दी।
पुलिस ने मामले को देखते हुए कबूतर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह कबूतर लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।
Comments