Skip to main content

आतंकवाद का इस्लाम से वास्ता बताने के लिए मीम साहेब का शुक्रिया


congress-leader-meem-afzal-said-terrorists-burning-hurt-feelings-of-Muslims60 के दशक में देव आनन्द की फिल्म "असली नकली"का एक गीत "लाख छुपाओ, छुप न सकेगा,, राज ये इतना गहरा" आज भी चर्चित है। जिसे कांग्रेस प्रवक्ता मीम अफ़ज़ल ने चरितार्थ कर दिया। कांग्रेस नेता मीम अफजल ने ऐसा खतरनाक बयान दे दिया है जिसकी वजह से पूरे देश में उनकी आलोचना हो रही है साथ ही लोग यह भी कह रहे हैं कि हम कितना भी कहें कि आतंकवादी को कोई धर्म नहीं होता लेकिन कांग्रेस नेता मीम अफजल की बातों से लग रहा है कि आतंकवादियों का एक धर्म होता है। 
आतंकवाद का धर्म नही मजहब होता है 
सोनिया गाँधी बटला हाउस एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादियों पर आंसू बहाती हैं, दिग्विजय "श्री ओसामा जी" कहते हैं।  यदा-कदा कांग्रेस के अन्य नेता भी कुछ न कुछ बता कर जनता का ज्ञान बढ़ाते रहते हैं। लेकिन जनाब मीम साहब ने तो सिद्ध ही कर दिया कि आतंकवाद का मजहब यानि इस्लाम होता है। समस्त आतंकवाद विरोधियों को आतंकवादियों का धर्म नहीं मजहब बताने के लिए मीम साहेब का शुक्रिया अदा करना चाहिए। मीम साहेब की अपनी निजी राय हो सकती है, लेकिन राय देने से ही कोई निष्कर्ष निकलता है। 

बात दरअसल यह थी कि जी न्यूज के 'ताल ठोंक के' प्रोग्राम में आतंकियों के अंतिम सस्कार पर बहस चल रही थी, मुद्दा यह था कि आतंकी को दफनाना चाहिए या उन्हें कचरे के साथ जला देना चाहिए ताकि उन्हें जन्नत नसीब ना हो, ज्यादातर लोगों की राय थी कि आतंकियों की लाश को जला देना चाहिए, मीम अफजल उस वक्त पैनल में मौजूद नहीं थे इसके बावजूद भी उन्होंने फोन पर अपनी राय रखी। 
उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर चर्चा का विषय है, इसपर जल्दबाजी से फैसला होने पर देशवासियों की भावनाएं आहत हो सकती हैं, उन्होंने कहा कि इस्लाम में माना जाता है कि आदमी को दफनाने के बाद पापी के भी पाप ख़त्म हो जाते हैं और उन्हें जन्नत नसीब होती है, मीम अफजल का मतलब यह था कि आतंकवादी अगर किसी की जान लेता है तो उसे पाप मिलता है, उसे पाप की सजा भी देनी चाहिए लेकिन उसके पाप को ख़त्म करने और उसे जन्नत में भेजने के लिए उसे दफनाना जरूरी है, भले ही वह आतंकी है। 
उनका कहना था कि अगर आतंकियों को जला दिया गया तो इससे इस्लाम के साथ साथ भारत के मुस्लिमों की भी भावनाएं आहत हो सकती हैं। 
मीम साहेब जो आतंकवादी बेगुनाहों को मार किसी पत्नी से उसका पति, किसी माँ-बाप की आंख का तारा, बच्चों के सिर से बाप का साया, भाई/बहन से उनका भाई छीन रहा हो, उसके साथ किस बात की हमदर्दी? बल्कि ऐसे ज़ालिमों को अग्नि के सुपुर्द करना अग्नि देवता का अपमान है। ऐसे दरिंदो को तो अग्नि के सुपुर्द करने की बजाए चील, कौए और गिदों के आगे डाल देना चाहिए।  

इसी पैनेल में पाकिस्तान के मशहूर विद्वान् तारिक फ़तेह ने बताया कि इस्लाम की आड़ में आतंक फैलाने वालों को जन्नत और हूरें मिलने की बात कह कर बरगलाया जाता है, इसलिए वो रास्ता ही बंद कर देना चाहिए, ऐसे आतंकवादियों को जला दिया जाना चाहिए, तारिक फ़तेह तो इससे भी एक कदम आगे जा कर इज़रायल की सोच पर चलने की सलाह दी, जहां आतंकवादियों के शवों पर सुअर की चर्बी का तेल डाल कर आग लगाई जाती है। 

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को लगता है कि आतंकवादियों के शवों को चौराहे पर जला दिया जाना चाहिए। 

अगर कांग्रेस नेता के अनुसार आतंकवादियों को जलाने से एक धर्म के लोगों की भावनाएं आहात होंगी तो हमारा देश आतंक के साथ कैसे लड़ पाएगा, अगर आतंकी दफनायें जाएंगे, उनकी मौत पर फतीह पढ़ा जाएगा, अगर उनकी कब्र पर लोग जाकर फूल चढ़ाएंगे यही नही हमारे देश के लोगों को मारने वाले आतंकियों की हमारे देश में कब्र बनायी जाएगी, उन्हें जमीन दी जाएगी तो हम आतंकवाद से कैसे लड़ पाएंगे। हमें पाकिस्तान से भी अधिक हमारे देश के कुछ लोगों से ज्यादा खतरा है। 
जब 1965 में इंडो-पाक लड़ाई में मुस्लिम क्षेत्र में ब्लैकआउट के समय टॉर्च से रौशनी की जाती थी। ऐसी कोई बात नहीं। देश तब भी इन जैसों से निपटा था अब भी निपटेगा। पुलिस बहुत साहसी और शक्तिशाली है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...