Skip to main content

अमेरिका पाकिस्तान में चल रहे आतंकी शिविरों पर कब बम बरसाएगा?

पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र द्वारा सूचीबद्ध आतंकवादी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने का कड़ा संदेश देते हुए व्हाइट हाउस ने भारत एवं पाकिस्तान के बीच तनाव कम किए जाने की अपील की।
व्हाहट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मैं आपको यह बता सकता हूं कि हमने क्षेत्र से मिली कुछ रिपोर्ट देखी हैं। इन रिपोर्ट में यह रिपोर्ट भी शामिल है कि भारत एवं पाकिस्तान की सेनाएं एक दूसरे के संपर्क में हैं और हम तनाव कम करने के लिए भारत एवं पाकिस्तान के बीच जारी वार्ता को प्रोत्साहित करते हैं।’ अर्नेस्ट ने कहा कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सुसान राइस ने कल अपने भारतीय समकक्ष अजित डोभाल से बात की और कहा कि अमेरिका चाहता है कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकी घोषित किए गए लश्कर ए तैयबा एवं जैश ए मोहम्मद समेत आतंकवादी संगठनों से निपटे और उनकी वैधता खत्म करे।
उन्होंने कहा, ‘राजदूत सुसान ने यह स्पष्ट किया कि अमेरिका क्षेत्र में सीमा पार से आतंकवाद के खतरे को लेकर चिंतित है। अमेरिका पूरी उम्मीद करता है कि पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र द्वारा सूचीबद्ध आतंकवादियों एवं आतंकवादी संगठनों से निपटने एवं उन्हें अवैध घोषित करने के लिए प्रभावशाली कार्रवाई करेगा।’
अमेरिका द्धारा भारत-पाकिस्तान के बीच शान्ति की अपील करने से पूर्व अमेरिका यह भी बताए कि जब उसके देश पर आतंकी हमला हुआ था, उस स्थिति में उसने क्या किया था? क्यों इराक पर हमला किया था? क्यों सद्दाम हुसैन को मार कर ही दम लिया? क्या अमेरिका पर आतंकी हमला हमला है और इतने वर्षों से भारत पाकिस्तान के आतंक से लहू-लुहान हो रहा है, वह नहीं दिखता? क्या अमेरिका को पाकिस्तान में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण शिविर नहीं दिखते? क्या इन आतंकी शिविरों को अमेरिका का संरक्षण प्राप्त है? एक तरफ विश्व से आतंकवाद समाप्त करने को कहा जाता है और दूसरी तरफ भारत द्धारा भी आतंकवाद के गढ़ को ही समाप्त करने का श्रीगणेश करने पर भारत के साथ खड़े होने की बजाय शान्ति की अपील करने को क्या नाम दिया जाए?आखिर अमेरिका इस तरह की दोगली नीति क्यों अपना रहा है? इतिहास गवाह है, जब-जब भारत ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाने का साहस किया है, अमेरिका पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा हुआ है। 
कारगिल युद्ध के दौरान तत्कालीन प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी को युद्ध विराम करने के क्यों कहा?  विश्व जनता है कि दोनों ही देश --भारत और पाकिस्तान -- परमाणु युक्त हैं। कारगिल युद्ध के दौरान भी पाकिस्तान के पास परमाणु था। तब भी पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री यही नवाज़ शरीफ थे, कोई और नहीं था। और आज भी वही व्यक्ति पाकिस्तान का प्रधानमन्त्री है। वाजपेयी को दी धमकी का जवाब सुन क्यों साँप सूंघ गया था? हिम्मत थी तो बोलते पाकिस्तान को कर परमाणु का इस्तेमाल। मैं सरकारी प्रवक्ता नहीं, फिर भी एक आम नागरिक होते हुए इतना जानता हूँ, भारत की तरफ से परमाणु की पहल नहीं होगी, और जब पाकिस्तान की तरफ से पहल होने पर दुनिया के नक़्शे से भारत पाकिस्तान का नाम ही मिटा देगा। इतना अपनी भारत सरकार पर विश्वास है, उस समय देश का प्रधानमन्त्री कोई भी हो। भारतीयों का खून खून ही होता है, कोई पानी नहीं। 





Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

बिस्तर पर इंदिरा किसी मर्द से कम न थी:--M.O MATHAI

आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार  जब हम पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की बात करते हैं, तो कई कांग्रेसी कहते हैं कि वह भारत की आयरन लेडी हैं; उसने पाकिस्तान को दो भागों में विभाजित किया और कई और अधिक लेकिन क्या वे उनके अंधेरे रहस्यों के बारे में बात करेंगे? देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़े कुछ रहस्‍यों का खुलासा एक नई किताब में किया गया है। वरिष्‍ठ टीवी पत्रकार सागरिका घोष की लिखी किताब Indira: India’s Most Powerful Prime Minister में इंदिरा और फीरोज गांधी के रिश्‍तों पर नई रोशनी डाली गई है। किताब के अनुसार, ‘फीरोज ने 1955 में जब जीवन बीमा का राष्‍ट्रीयकरण किया, प्रेस का संसदीय कार्यवाही की रिपोर्ट‍िंग की आजादी दिलाई, हालांकि बाद में इस कानून को इंदिरा ने ही इमरजेंसी के दौरान कुचल दिया। सागरिका की किताब के अनुसार, दिल्‍ली में फीरोज को नेहरू की मौजूदगी से घुटन होती थी और तीन मूर्ति भवन में रहना उनके लिए असहनीय हो गया था। फीरोज की आशिक-मिजाजी के किस्‍से दिल्‍ली के गलियारों में सुनाई देने लगे थे। वह अक्‍सर तारकेश्‍वरी सिन्‍हा, महमूना सुल्‍तान और सुभद...

कायस्थ कौन हैं ?

सर्वप्रथम तो ये जान लें आप सब कि ना तो मै जातिवादी हुँ और ना ही मुझे जातिवादी बनने का शौक है और ना ही कायस्थ समाज को जागृत करने मे मेरा कोई स्वार्थ छिपा है। मै कल भी एक कट्टर सनातनी था आज भी एक कट्टर सनातनी हुँ और विश्वास दिलाता हुँ सनातन धर्म के प्रति मेरी ये कट्टरता भविष्य मे भी बनी रहेगी। इन शब्दों के बावजूद भी हमे कोई जातिवादी कहे तो मै बस इतना ही कहुँगा कि कुत्तो के भौकने से हाथी रास्ता नही बदला करते। मै ‘कायस्थ समाज’ से संबंध रखता हूँ । जो मेरे मित्र इस से सर्वथा अपरिचित हैं, उनकी जानकारी के लिए बता दुँ कि उत्तर भारत के बहुलांश क्षेत्रों मे कायस्थों की जबर उपस्थिति मौजूद है, हालांकि यह समाज देश के अन्य हिस्सों मे भी विद्यमान है । इनकी जनसंख्या काफी सीमित है परंतु इस वर्ग से संबन्धित सम्मानित महापुरुषों , विद्वानो, राजनेताओ , समाज सेवियों की एक लंबी फेहरिस्त मिलेगी जिन्होंने अपनी विद्वता, कर्मठता और प्रतिभा का लोहा पूरे विश्व मे मनवाया है । सम्राट अकबर के नवरत्न बीरबल से लेकर आधुनिक समय मे स्वामी विवेकानंद , राजा राम मोहन रॉय , महर्षि अरविंद ,श्रीमंत शंकर देव ,महर्षि महेश...

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...