दिल्ली के बाद अब कर्नाटक से आया बलात्कार का समाचार। जब नेता स्वयं इन घिनौने कार्यों में लिप्त होंगे तो असामाजिक तत्वो को बलात्कार करने से कौन रोकेगा। जब इन घिनौने काम में लिप्त नेताओं का क्या जनता सामाजिक बहिष्कार करेगी? वास्तव में जब तक ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार नहीं होगा, तब तक समाज से ये कुरीतियाँ समाप्त नहीं होंगी।
कर्नाटक के मांड्या में जेडीएस नेता की शर्मनाक हरकत सामने आई है। जेडीएस नेता और पंचायत प्रमुख चंद्रेश ने 32 साल की एक महिला के साथ छेड़खानी करने और बलात्कार की कोशिश करने का आरोप है। आरोपी नेता की यह घटिया हरकत CCTV कैमरे में कैद हो गई जिसे सबूत के तौर पर पेश किया गया है। शाम को 6 बजे जब सभी लोग दफ्तर से चले गए तो जेडीएस नेता ने महिला को अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में साफ देखा जा सकता है कि इस बेशर्मी को अंजाम देने में जेडीएस नेता कितना बेखौफ दिख रहा है।

Comments