शालिनी ठाकरे का कहना है कि शाहरुख़ की फिल्म 'रईस' और करन जौहर की 'ये दिल है मुश्किल' दोनों फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों ने काम किया है, इसलिए इन्हें किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं होने देंगे। हालांकि इस बारे में अभी तक शाहरुख और करण जौहर की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
वहीं एमएनएस नेता अमेय खोपकर ने धमकी देते हुए कहा है, 'पाकिस्तानी कलाकार तो मार खाएंगे ही, साथ में जो यहां प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं, उनको भी पीटेंगे।' एमएनएस के नेता से जब पूछा गया कि आप क्यों हिंसा का सहारा लेंगे तो उन्होंने कहा कि यही वह चीज है जिसे वे समझते हैं।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) से जुड़े एक संगठन ने पाकिस्तानी कलाकारों और एक्टरों को भारत छोड़ने की धमकी दी है। एमएनएस चित्रपट कर्मचारी सेना के नेता अमीय खोपकर ने कहा है, “हम सभी पाकिस्तानी कलाकारों और एक्टरों को भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय देते हैं या उसके बाद एनएनएस उन्हें बाहर फेंक देगी।” पिछले महीने ही शिव सेना ने मुंबई में पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली के कार्यक्रम का विरोध किया था जिसके बाद उसे रद्द कर दिया गया था।
राज ठाकरे हर मुद्दे को बेबाकी से जनता के सामने रखते है. लेकिन इस बार ठाकरे के मन में राज्यप्रेम नहीं बल्कि राष्ट्रप्रेम जाग उठा है. जी हाँ राज ठाकरे ने इस बार पाकिस्तान के खिलाफ ही जंग का ऐलान कर दिया है. मालुम हो कि बीते दिनों कश्मीर के उरी में हुवे हमले से पूरा देश गुस्से में है और हर भारतीय पकिस्तान से ईंट का जवाब पत्थर से चाहता है. लेकिन ऐसे में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने पकिस्तान को आड़े हाथों ले लिया है.
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने पकिस्तान से आये बॉलीवुड के सारे पाकिस्तानी कलाकारों को पकिस्तान लौट जाने की चेतावनी दी है और उन्हें 48 घंटे का समय दिया है. और साथ ही ये भी कहा है की अगर उन्हों ने समय रहते हिन्दुस्तान नहीं छोड़ा तो उन्हें बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है. एमएनएस के के चित्रपट सेना के नेता अमेय चित्रपट ने सारे पाकिस्तानी कलाकारों को खुली धमकी दे डाली है, उन्हों ने कहा है कि अगर हिन्दुस्तान में रह रहे पाकिस्तानी कलाकारों ने जल्द ही हिन्दुस्तान नहीं छोड़ा तो उन्हें बुरा परिणाम भुगतना पड़ सकता है. उन्होंने कहा है कि “महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पाकिस्तानी अभिनेता या कलाकारों के लिए एक 48 घंटे की समय सीमा दे रहा ही ताकि वो भारत छोड़ सके नहीं तो हम उन्हें धक्के मार के बाहर निकाल देंगे.”
खोपकर ने कहा है कि पाकिस्तान के इन आतंकी हमलों के बाद अब वो एक भी पाकिस्तानी कलाकार को मुंबई में शूटिंग नहीं करने देंगे और अगर कोई ऐसा करता है तो इसका अंजाम बुरा हो सकता है. मालुम हो कि पकिस्तान की आतंकी गतिविधियों के कारण पकिस्तान से आक्रोश जताने के लिए पाकिस्तानी फिल्म “बिन रोये” को पुरे महाराष्ट्र में बन कर दिया था.
Comments