Skip to main content

योग्यता के बावजूद छोटे पद से रिटायर हो जाते हैं अनारक्षित वर्ग के कर्मचारी

पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर बुधवार को 22 संगठनों के साथ मिलकर सपाक्स संगठन ने हुंकार भरी।
पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर बुधवार को 22 संगठनों के साथ मिलकर सपाक्स संगठन ने हुंकार भरी। जिसमें सैकड़ों की तदाद में शामिल हुए अधिकारियों-कर्मचारियों व कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के वक्तव्य की न सिर्फ निंदा की बल्कि हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ सुप्रिम कोर्ट में याचिका लगाने का विरोध भी किया। पदाधिकारियों ने कहा कि इससे योग्य कर्मचारी और अधिकारी छोटे पद पर रहते हुए सेवानिवृत्त हो जाते हैं और आगे नहीं बढ़ पाते। सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 80 हजार अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पा रही है।
पद्मधर पार्क में हुए एकत्र
सपाक्स के सदस्य दोपहर 12 बजे से पद्मधर पार्क में एकत्रित हुए जहां जनसभा आयोजित की गई। सभा के मुख्य अतिथि संगठन के संरक्षक डॉ. केएस तोमर रहे। जिसमें कार्यकारिणी सदस्य पीपी सिंह सहित जिलाध्यक्ष इंजीनियर देवेन्द्र सिंह, राजपत्रित अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष आदित्य तिवारी सहित 22 संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति में आरक्षण किसी भी स्तर पर उचित नहीं है।
पलायन के लिए मजबूर
उन्होंने कहा कि इस वर्ग के युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर नहीं मिल पा रहा। अनुसूचित जाति तथा जनजाति के पद प्रतिवर्ष खाली होते हैं। उन पर बैकलॉग नियुक्ति की जाती है। जिससे उक्त वर्ग के युवाओं को रोजगार भी मिल जाता है और उन्हें पदोन्नति का लाभ भी दिया जाता है। यही हालत रहे तो सामान्य पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के युवा अपनी योग्यता व डिग्री का तिरस्कार करके पलायन करने को मजबूर होंगे।
ये संगठन रहे शामिल
पदोन्नति में आरक्षण समाप्त किए जाने के मुद्दे पर इस महारैली में सपाक्स संगठन से जुड़े हुए राजपत्रित संघ के डा. आदित्य तिवारी, डिप्लोमा इंजीनियर संघ के आरपी शर्मा, कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री राजेन्द्र तिवारी व जिलाध्यक्ष राजकुमार चौबे, शिक्षक कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष हर्षलाल शुक्ला, जिलाध्यक्ष आबाद खान, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के केपी सिंह, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के पीएल तिवारी, तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के रजनीश तिवारी, शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह, लघु वेतन कर्मचारी संघ के मोतीलाल शर्मा, विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष सेंगर, अध्यापक संघ के राघवेन्द्र सोहगौरा, वन कर्मचारी संघ के अनिल पाण्डेय, पेंशनर समाज के दिनेश तिवारी व कृषि विस्तार अधिकारी संघ के रतन कुमार पाण्डेय सहित ब्राह्मण महासभा, राजपूत संगठन आरक्षण मुक्त भारत अभियान, आरक्षण विरोधी पार्टी सहित अन्य 22 संगठन के लोगों ने इस महारैली का समर्थन किया था।
निकाली रैली
लगभग 3 घंटे तक चली पद्मधर पार्क में सभा के बाद सपाक्स के लोग रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। हजारों की तादाद में शामिल महिला व पुरूष अधिकारी-कर्मचारियों के हाथ में तख्तियां थीं। जिसमें हाईकोर्ट के निर्देश का पालन किए जाने की न सिर्फ मांग की गई थी बल्कि आरक्षण में पदोन्नति किसी भी तरह से उचित नहीं है के नारे लिखे गए थे।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...