Skip to main content

बलूचिस्तान पर मोदी का साथ दें यूरोप और अमेरिका: बलूच नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोगात्मक शब्दों से प्रोत्साहित बलूच नेशनल मूवमेंट के नेताओं ने पाकिस्तान के दमनकारी शासन के खिलाफ अमेरिका और यूरोपीय देशों से समर्थन मांगा है। बलूच नेशनल मूवमेंट के अध्यक्ष खलील बलूच ने एक वक्तव्य में कहा कि विश्व को समझना चाहिए कि पाकिस्तान द्वारा धार्मिक आतंकवाद की नीति को औजार के तौर पर इस्तेमाल करने के दूरगामी दुष्परिणाम होंगे। आतंकवाद को रोका नहीं जा सकता लेकिन इससे प्रभावी रूप से निपटना जरूरी है।
बलूच ने कहा कि बलूच राष्ट्र आशा करता है कि पाकिस्तान के कब्जे के 68 साल के दौरान और पाकिस्तान से आजादी के लिए हुए पांच युद्धों में बलूच राष्ट्र में मानवता के खिलाफ हुए अपराधों और युद्ध अपराधों के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराने में अमेरिका, यूरोप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देंगे।
बलूचिस्तान पर मोदी के रुख का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान में युद्ध अपराधों में नरसंहार और जातीय संहार को नजरअंदाज करने की अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने जो नीति अपना रखी है वह चिंताजनक है। बलूचिस्तान पर भारतीय प्रधानमंत्री का बयान सकारात्मक बदलाव है।
बलूचिस्तान पर बयान के लिए मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए बलूच रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष ब्रहमदाग बुगती ने विडियो बयान जारी कर उम्मीद जताई कि भारत सरकार, भारतीय मीडिया और भारत देश ना केवल बलूच राष्ट्र के लिए आवाज उठाऐंगे बल्कि आजाद बलूच अभियान में भी मदद देंगे। बुगती बलूच राष्ट्रवादी नेता नवाब अकबर बुगती के पोते हैं।
नवाब की पाकिस्तानी सेना के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई थी। बुगती ने कहा कि कश्मीर में पाकिस्तान की विध्वंसकारी भूमिका और भारत में मुंबई, पठानकोट जैसे आतंकी हमलों में उसका सीधा संबंध सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में तो आत्मनिर्धारण और स्वशासन की मांग करता है लेकिन बलूचिस्तान में वह ताकत के बल पर बलूच नेताओं की इसी मांग को कुचल रहा है।
बुगती ने कहा कि इससे पाकिस्तान के दोहरे मापदंड सामने आ गए हैं साथ ही इस क्षेत्र की शांति और स्थिरता को खत्म करने के उसके गंदे इरादे भी सामने आ गए हैं। मोदी ने बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की जनता पर पाकिस्तान की ज्यादतियों के मसले को स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में शामिल किया था।
जबकि मोदी के बलूचिस्तान मुद्दे पर भारत के ही नेता विरोध कर रहे हैं। ये सब वही छद्दम नेता हैं, जो अब भारत, पाक अधिकृत कश्मीर, बलूचिस्तान और सिंध मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे थे। 

बलूचिस्तान का नाम सुनकर उमर अब्दुल्ला बौखलाए

जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला फिर से बिल से निकल आये हैं, वे पिछले कई दिनों से गायब होकर कश्मीर के हिंसा का तमाशा देख रहे थे, इससे पहले उमर अब्दुल्ला उस वक्त देखे गए थे जब आतंकी बुरहान वानी का एनकाउंटर हुआ था, उस वक्त उन्होंने ट्वीट के जरिये बता दिया था कि अब कश्मीर में कुछ दिनों के लिए अशांति होगी, उनकी बातों से ऐसा लगा कि आन्दोलनकारी उन्हें बताकर आन्दोलन और हिंसा करने वाले हैं, उनकी बातों से ऐसा भी लगा कि वो उन्हें हिंसा और आन्दोलन शुरू करने का इशारा कर रहे हों, उसके बाद हिंसा शुरू हो गयी और एक महीने से कश्मीर में हिंसा जारी है।
अब तक उमर अब्दुल्ला गायब रहकर तमाशा देख रहे थे लेकिन जैसे ही मोदी ने पाकिस्तान की पूंछ बलोचिस्तान पर पैर रखा पाकिस्तान बिलबिला उठा, पाकिस्तान का बिलबिलाना तो बनता है लेकिन हमारे देश के भी कुछ नेता बिलबिला उठे, मोदी के बलोचिस्तान पर बोलते ही पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया, ऐसे में हमारे देश के ही कुछ नेता पाकिस्तान की भाषा बोलने लगे, कल कांग्रेस के बड़े नेता सलमान खुर्शीद ने भी मोदी पर अटैक किया था तो आज कांग्रेस के साथी उमर अब्दुल्ला ने मोदी पर अटैक किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि छह ताजा मौतों के साथ सरकार जम्मू एवं कश्मीर में ‘इतना अच्छा काम’ कर रही है, इसलिए यही समय है जब भारत को बलूचिस्तान का मसला सुलझाना चाहिए। जम्मू एवं कश्मीर में बीते 24 घंटे में हुई घटनाओं में छह और लोगों की मौत हो गई है।
उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा, “कश्मीर में 24 घंटे (सोमवार के बाद से) में छह प्रदर्शनकारी मारे जा चुके हैं, लेकिन चलिए हम बलूचिस्तान का मसला हल करें क्योंकि इस समय हम जम्मू एवं कश्मीर में इतना अच्छा काम कर रहे हैं।”
नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के नेता स्वत्रंतता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में बलूचिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की ‘स्वतंत्रता’ का मुद्दा उठाने का जिक्र कर रहे थे।
मोदी ने सोमवार को अपने भाषण में इन क्षेत्रों में पाकिस्तान सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर किए जा रहे अत्याचारों का जिक्र किया था।
अब्दुल्ला ने अपने निर्वाचन क्षेत्र मध्य कश्मीर के बीरवाह में मंगलवार सुबह चार प्रदर्शकारियों के मारे जाने के बाद ट्वीट कर यह बात कही। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में एक और नागरिक की गोली लगने से मौत हुई है।
श्रीनगर में सोमवार शाम को पुलिस और अर्धसैनिक बलों की झड़प में दसवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई।
आठ जुलाई को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से कश्मीर में हिंसा और तनाव व्याप्त है, जिसमें अब तक 65 लोग मारे जा चुके हैं।

कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद का खौला खून

कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने फिर से पाकिस्तान के प्रति भक्ति दिखाई है, 15 अगस्त पर मोदी के बलोचिस्तान पर बोलते ही सलमान खुर्शीद भड़क गए और उन्होंने मोदी के बयान को बेहूदा बयान बता दिया, उन्होने कहा कि POK भारत का अभिन्न अंग है लेकिन बलोचिस्तान पाकिस्तान का हिस्सा है और मोदी को उसका नाम नहीं लेना चाहिए था।
सलमान खुर्शीद की प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है, कहा जा रहा है कि कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भी भारत का अभिन्न अंग है लेकिन पाकिस्तान दिन रात कश्मीर का नाम लेता रहता है, कश्मीर पर आतंकवादी हमले करवाता रहता है, 24 घंटे आतंकवादी घुसपैठ कराने की फिराक में रहता है, जब पाकिस्तान हमारे कश्मीर का नाम ले सकता है, प्रधानमंत्री नवाज शरीफ कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा बनाने का बयान दे सकते हैं तो मोदी बलोचिस्तान का नाम क्यों नहीं ले सकते।
The video features Salman Khurshid,  German Ambassador Michael Steiner and his wife
The video features Salman Khurshid,  German Ambassador Michael Steiner and his wife: Courtesy:Waltzing DiplomacyBy Malavika Sangghvi | Posted 27-Apr-2015
बता दें कि पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से कश्मीर में आतंक का नंगा नाच करा रहा है, कश्मीर पर कब्ज़ा करना चाहता है, ऐसे में मोदी ने बलोचिस्तान का नाम लेकर पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से दिया है लेकिन कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद मोदी का बयान सुनते ही बौखला गए, ऐसा लगता है कि सलमान खुर्शीद भारतीय नहीं बल्कि पाकिस्तानी हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बलूचिस्तान तथा ‘पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर’ की ‘आजादी’ का खुले तौर पर समर्थन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “मैं बलूचिस्तान, गिलगित, बाल्टिस्तान तथा पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर के लोगों के बारे में भी कुछ बोलना चाहता हूं।”
मोदी ने कहा, “दुनिया देख रही है। पिछले कुछ दिनों में बलूचिस्तान व पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर के लोगों ने मेरा आभार जताया है।” उन्होंने कहा, “मैं उनका शुक्रगुजार हूं।”
उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पाकिस्तानी क्षेत्र के लोगों ने मेरा आभार प्रकट किया है, उससे मुझे बेहद खुशी हुई है।
उल्लेखनीय है कि मोदी ने पिछले सप्ताह कहा था कि पाकिस्तान को दुनिया को यह जवाब देने का समय आ गया है कि वह पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर व बलूचिस्तान के लोगों पर क्यों अत्याचार कर रहा है।
मोदी ने आतंकवाद के समर्थन के लिए पाकिस्तान को सोमवार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पाकिस्तान के पेशावर में जब स्कूल पर आतंकवादी हमला हुआ था, तब भारतीयों ने बेहद दुख जताया था, लेकिन पाकिस्तान उसकी उलटी प्रतिक्रिया दे रहा है।
उन्होंने कहा, “यह भारत का स्वभाव है। लेकिन दूसरी ओर उन्हें देखिए, जो आतंकवाद का महिमामंडन करने में लगे हैं। ये किस तरह के लोग हैं, जो आतंकवाद का महिमामंडन करते हैं? ये किस तरह के लोग हैं, जो लोगों के मारे जाने पर खुशियां मनाते हैं?”

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...