Skip to main content

राहुल-केजरीवाल-माया को दलित उत्पीड़न की फिक्र सिर्फ बीजेपी शासित राज्यों में क्यों है?

BJP, बीजेपी

      बीजेपी शासित राज्य में हुआ तो अत्याचार… वरना कोई बात नहीं !

 देश में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं एक के बाद एक सामने आ रही हैं, जरा कुछ घटनाओं को देखिए। 11 जुलाई को गुजरात के ऊना में गौ रक्षा के नाम पर 4 दलित युवकों की पिटाई कर दी गई। इसके 9 दिन बाद बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में दो दलित युवकों को बाइक चोरी के शक में बुरी तरह पीटा गया और फिर उनके चेहरे पर पेशाब करने की बात भी सामने आई। तीसरी घटना भी बिहार से ही है। 3 अगस्त को यहां छात्रवृति घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राज्य भर के दलित छात्रों पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पुलिस का कहर टूटा। छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियों से पीटा गया।

अब इन तीनों घटनाओं पर हो रही सियासत को देखिए। ऊना की घटना निश्चित रूप से शर्मनाक है और इसके दोषियों को उचित सजा दी ही जानी चाहिए। इस घटना पर गुजरात की सरकार कार्रवाई कर भी रही है। इस घटना के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बीएसपी सुप्रीमो मायावती तक गुजरात का दौरा कर आए हैं। उन्होंने अपनी तरफ से पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की और उन्होंने ढांढस बंधाया।

यहां तक तो ठीक था, लेकिन सवाल तब उठता है जबकि बीजेपी शासित राज्यों में दलितों पर कहीं भी अत्याचार की खबर सुनायी देती है तो राहुल गांधी, केजरीवाल और मायावती पहली फ्लाइट से दलितों के घर पहुंचते हैं, दलितों का हाल चाल पूछते हैं और बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर आग उगलते हैं, बीजेपी को दलित विरोधी बताते हैं, लेकिन वैसी ही घटनाएं गैर बीजेपी शासित राज्यों या फिर इनके दोस्तों के शासन वाले राज्यों में घटित होती हैं तो इनके मुंह से एक शब्द तक क्यों नहीं निकलता।

बिहार के मुजफ्फरपुर में दलितों की पिटाई के बाद चेहरे पर पेशाब करने की खबर आई, इससे दर्दनाक, दुखद और अपमानजनक बात और क्या हो सकती है, लेकिन न तो राहुल गांधी को इस पर चिंता हुई ना ही अरविंद केजरीवाल को और ना ही मायावती को। जब नीतीश कुमार के बिहार में दलितों की बर्बरतापूर्वक पिटाई होती है, पुलिस लाठीचार्ज में दर्जनों दलित छात्र घायल होते हैं तो भी राहुल गांधी, केजरीवाल और मायावती अपनी आंखें बंद कर लेते हैं, ये लोग न तो बिहार का दौरा करते हैं और ना ही नीतीश कुमार का विरोध करते हैं।

सवाल है कि आखिर एक जैसी घटनाओं पर ही इन नेताओं का ऐसा अलग-अलग नजरिया क्यों है? क्या बिहार में जो हुआ वो दलितों का उत्पीड़न नहीं, वो दलितों का अपमान नहीं क्योंकि वो बीजेपी के शासन वाले राज्य में नहीं हुआ। या फिर फिर इसलिए कि बिहार में जो सरकार है वहां राहुल की कांग्रेस भी हिस्सेदार है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मित्र हैं और मायावती को आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए नीतीश का साथ चाहिए, भविष्य में कांग्रेस से भी गठबंधन की संभावनाएं बनती हैं।

पटना में प्रदर्शन कर रहे दलित छात्र हाल ही में नीतीश कुमार सरकार की तरफ से दलित छात्रों को दी जाने वाली छात्रिवृत्ति में कटौती का विरोध करने पहुंचे थे। दलित छात्रों के संगठन ‘छात्र कल्याण संघ’ ने पटना में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्र विधानसभा मार्च करने वाले थे। इस मार्च में भाग लेने के लिए राज्य के तमाम जिलों से छात्र पटना पहुंचे थे। आगे बढ़ रहे छात्रों को पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास रोक दिया और बाद में उन पर लाठियां बरसाई गईं। लाठीचार्ज में 12 से ज्यादा छात्रों को चोटें आई हैं जिन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छात्रों की पिटाई की इस घटना के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पीएमसीएच पहुंचे और घायल छात्रों से मिले। सुशील मोदी ने मांग की कि सरकार दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान करके सख्त कार्रवाई करे और छात्रवृत्ति की कटौती को वापस ले। जीतन राम मांझी ने कहा कि छात्रवृति की कटौती की लड़ाई अब सदन से लेकर सड़क तक होगी।
इस घटना की गूंज संसद से लेकर बिहार विधानसभा तक में सुनाई दी। बीजेपी ने बिहार विधानसभा में जमकर हंगामा किया और घटना की न्यायिक जांच की मांग की। वहीं लोकसभा में लोकजनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने इस मामले को उठाया। चिराग पासवान ने कहा कि दलितों के मसीहा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के नीचे दलित छात्रों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। आरजेडी से निकाले जाने के बाद अलग पार्टी बनाने वाले पप्पू यादव ने भी इस मामले को उठाया और बिहार की नीतीश सरकार को दलित विरोधी करार दिया।

घटना से साफ है कि दलितों के नाम पर राजनीति किस तरह से हो रही है। बिहार विधानसभा चुनावों से पहले नीतीश ऐसा जाहिर कर रहे थे कि दलितों के लिए उनसे बड़ा कोई हितैषी ही नहीं है लेकिन चुनाव जीतने के बाद हालात उल्टे हैं। जो नीतीश दलितों को डराते थे कि अगर बीजेपी की बिहार में सरकार बन गयी तो दलितों के अधिकार खत्म कर दिए जाएंगे, वही छात्रवृत्ति में कटौती जैसे कदम उठा कर दलितों के अधिकार खत्म कर रहे हैं, विरोध करने पर दलित छात्रों को लाठी से पिटवा भी रहे हैं। राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, मायावती जैसे नेता सबकुछ देखते हुए चुप हैं, इनके लिए बीजेपी शासित राज्य में दलितों पर अत्याचार, अत्याचार की श्रेणी में आता है, लेकिन गैर बीजेपी सरकार में दलितों पर अत्याचार से इन्हें फर्क नहीं पड़ता।


Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...