Skip to main content

आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट खत्म हो--राज ठाकरे

Image result for raj thackeray
महाराष्ट्र के नेता राज ठाकरे ने नया मुद्दा हाथ में ले लिया है। राज ठाकरे ने आरक्षण खत्म कर उसे आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की है। इतना ही नहीं राजनीति मौत मर रहे मनसे नेता राज ठाकरे ने दलित अत्याचार कानून में भी संशोधन करने की मांग की है। राज ठाकरे ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट का बेजा इस्तेमाल होता है। दलित समुदाय इस कानून का दुरुपयोग करते हैं इसलिए इसे बंद कर देना चाहिए।
दरअसल कुछ दिन पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एक विवादित बयान दिया था। जिसमें उन्होंने आरक्षण खत्म करने या फिर उसकी समीक्षा की मांग की थी। अब राज ठाकरे उन्हीं के रास्ते पर चलकर अपना स्पेश बनाने में जुटे हैं। राज ठाकरे ने कहा कि जाति आधारित आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करना चाहिए
महाराष्ट्र में माटी मानुष के मुद्दे पर राजनीतिक रोटी सेंककर देख चुके राज ठाकरे ने एससी-एसटी अत्याचार कानून में भी बदलाव की मांग की है। राज ठाकरे की माने तो एससी-एसटी समुदाय के लोग इसका दुरुपयोग करते हैं।
इस मुद्दे को उठाने के लिए आरक्षण संघर्ष समन्वय समिति राज ठाकरे जी का आभार व्यक्त करती है।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)