Skip to main content

उपभोक्ता को धता पहुंचाते एमटीएनएल अधिकारी एवं कर्मचारी

दिल्ली एमटीएनएल अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सीमा उलन्घन करती लापरवाही

29 मार्च 2016 से मैं हैदराबाद प्रवास पर होने में कारण केवल कोर्ट केस के कारण बहुत से बहुत मात्र एक सप्ताह के लिए दिल्ली जाना होता है। और जब भी दिल्ली पहुँच इन्टरनेट देखो गायब क्योंकि टेलीफोन ही डेड होता है। शिकायत करने पर ठीक हुआ सायं 4 बजे रात 10 बजे फिर डेड। जबकि बिल पूरा लिया जा रहा है, मेरी भी मजबूरी है,क्योंकि पुरे माह दिल्ली तो रहता नहीं, हैदराबाद प्रवास के दौरान क्या दूरभाष ठीक हुआ होगा, उसकी कल्पना करना भी व्यर्थ नही, बल्कि सोंचना भी मूर्खता है। अधिकारियों को समय पर वेतन मिल जाये, सरकारी सुख-सुविधा मिल जाये और उपभोक्ता जाये भाड़ में।
ऐसा आभास होता है, एमटीएनएल स्टाफ को शायद वेतन नहीं मिलता, जिस कारण विभाग का कोई अधिकारी उपभोक्ता की शिकायत पर ध्यान नहीं देता। और अपने कर्मचारियों पर ही अपनी नौकरी पक्की कर, सरकारी धन का दुरूपयोग कर रहे हैं।
ऐसा नहीं कि यह कोई नई बीमारी है, नहीं यह टेलीफोन विभाग की लापरवाही है। 2015 में भी ऐसी ही बीमारी थी। 15 अप्रैल 2015 को लिखित में दिल्ली गेट स्थित टेलीफोन विभाग में शिकायत दर्ज करवाने उपरांत संबंधित अधिकारी से भेंट कर समस्या बताने पर मात्र 3 घंटे में तार भी बदल समस्या का निवारण हो गया। कुछ समय उपरांत फिर वही समस्या।अपने न्यूज़ पोर्टल पर  “सफ़ेद हाथी महानगर टेलीफोन निगम http://devbhoomisamachar.com/national-news-66/” लिखने पर तुरंत समस्या का समाधान हो गया। लेकिन अब पुनः वही समस्या। क्या विभाग में कोई अधिकारी नहीं जो इस बात की पुष्टि करे कि समस्या का समाधान हुआ या नहीं,यदि नहीं हुआ तो क्यों? क्या कारण है कि बार-बार इसी नंबर के साथ क्यों समस्या आ रही है? किसी को उपभोक्ता की चिन्ता नहीं। आखिर लापरवाही की भी कोई सीमा होती हैं। यह स्थिति उस समय है, जबकि सम्बंधित जानते हैं कि यह उपभोक्ता एक पत्रकार हैं।
समय पर बिल जमा न होने पर, एक दिन की देरी पर जुर्माना लिया जाता है ,लेकिन सप्ताह टेलीफोन ख़राब होने पर अपना वेतन क्यों नहीं कटवाते? ऐसे लापरवाह अधिकारियों को क्यों नहीं नौकरी से हटाया जाता ? क्या इस तरह के लापरवाह अधिकारी सरकार पर बोझा नहीं?
इस माह(अगस्त)की 16 तारीख को दिल्ली पहुँचने पर शिकायत करने पर फ़ोन चालू हुआ ,लेकिन वही 10 बजे dead . तब से लेकर 22 अगस्त को 2 बजे घर पर ताला लगाने तक टेलीफोन DEAD ही था, किसी उच्च अधिकारी को चिंता नहीं। क्यों? क्या सरकार वेतन नहीं देती? अगर सरकार समय से वेतन और हर सुविधा दे रही है फिर उपभोक्ता परेशान क्यों? अपने रिकॉर्ड को देखने की किसी अधिकारी को चिन्ता नहीं कि 23246192 से हर माह क्यों शिकायत आ रही है ? यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि एमटीएल अधिकारी कितने लापरवाह हैं ? क्या संचार मन्त्रालय ऐसे लापरवाह अधिकारियों एवम इनके अंतर्गत कर्मचारियों पर लापरवाही करने पर कोई ठोस कार्यवाही करेगा? या वह भी इनको बचाने में तल्लीन रहेगा।
23246192 के आलावा दिल्ली में ऐसे न जाने कितने 23246192 होंगे ? इसका एक और नमूना 20 अगस्त के कड़कड़डूमा कार्यालय में देखने को मिल जायेगा। जहाँ श्री सोनू सक्सेना ने जब विभाग को फ़ोन काटने के लिए कहा। विभाग का उत्तर देखने कमाल का था “ठीक है इंस्ट्रूमेंट और wifi लेकर आ जाओ”, क्योंकि “लाइनमैन बाहर से तार डाल कर घर में लाकर थमा दिया कि खुद जोड़ लो, मेरे पास सीढ़ी नहीं है। उससे कहा सीढ़ी हम दे देते हैं जोड़ दीजिये हम महिलाएं कैसे जोड़ेंगी ? मेरे को कहीं काम से जाना है टाइम नहीं हैं।” सोनू ने अपनी शिकायत में फ़ोन कटवाए जाने का जो कारण लिखा, जिसे पढ़ ऊपर से नीचे कार्यालय हिल गया। बुलाकर कर अधिकारियों ने स्वयं  पत्र लिखवाया की “हमारा तीन/चार महीने का बिल माफ़ कर दिया जाये।” दोनों पत्र कड़कड़डूमा कार्यालय में प्राप्त किये गए हैं।
जब टेलीफोन अधिकारी/कर्मचारी काम कर नहीं सकते, फिर वेतन क्यों? और DEAD टेलीफोन पर बिल प्रेषित क्यों ? क्यों नहीं अप्रैल से कम से कम अगस्त माह तक लिए गए बिल का भुगतान इनके वेतन से लेकर मुझे वापस किये जाएँ। और इनके विरुद्ध लापरवाही किये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाये।    
एक पत्रकार होने के नाते मुझे शक है इन लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों का दूसरी संचार कंपनियों से कोई गुप्त समझौता तो नहीं ?इसकी भी जाँच होनी अनिवार्य है?
दिल्ली में दूसरी कंपनियों के जो अब तक जितने भी  ग्राहक बने हैं, लगता हैं ऐसे ही लापरवाही के कारण बने हैं और अब नितऱोज़ की झिकझिक से परेशान होकर मैं स्वयं भी  एमटीएनएल से निजात पाने का मन बना चूका हूँ।

Comments

AUTHOR

My photo
shannomagan
To write on general topics and specially on films;THE BLOGS ARE DEDICATED TO MY PARENTS:SHRI M.B.L.NIGAM(January 7,1917-March 17,2005) and SMT.SHANNO DEVI NIGAM(November 23,1922-January24,1983)

Popular posts from this blog

भोजपुरी एक्ट्रेस त्रिशा कर मधु का MMS…सोशल मीडिया पर हुआ लीक

सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर त्रिशा कर मधु का MMS लीक हो गया है, जिससे वो बहुत आहत हैं, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है, त्रिशा मधु ने इस बात को कबूल किया है कि वीडियो उन्होंने ही बनाया है लेकिन इस बात पर यकीन नहीं था कि उन्हें धोखा मिलेगा। गौरतलब है कि हाल ही में त्रिशा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वह एक शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थीं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इसे डिलीट करने की गुहार लगाई साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री के लोगों पर उन्हें बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाया। त्रिशा मधु कर ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो के साथ पोस्ट लिखा है जिसमें कहा, आप लोग बोल रहे हैं कि खुद वीडियो बनाई है। हां, हम दोनों ने वीडियो बनाया थ। पर मुझे ये नहीं मालूम था कि कल को मेरे साथ धोखा होने वाला है। कोई किसी को गिराने के लिए इतना नीचे तक गिर जाएगा, यह नहीं पता था। इससे पहले त्रिशा ने वायरल हो रहे वीडियो पर अपना गुस्सा जाहिर किया था और कहा था कि उनको बदनाम करने को साजिश की जा रही है। त्रिशा मधु कर ने सोशल मीडिया पर ए...

राखी सावंत की सेक्सी वीडियो वायरल

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपनी अजीबो गरीब हरकत से सोशल मिडिया पर छाई रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी बोल्ड फोटो के लिए चर्चे में हैं. उन्होंने हाल ही में एक बोल्ड फोटो शेयर की जिसमें वह एकदम कहर ढाह रही हैं. फोटो के साथ-साथ वह कभी अपने क्लीवेज पर बना टैटू का वीडियो शेयर करती हैं तो कभी स्नैपचैट का फिल्टर लगाकर वीडियो पोस्ट करती हैं. वह अपने अधिकतर फोटो और वीडियो में अपने क्लीवेज फ्लांट करती दिखती हैं. राखी के वीडियो को देखकर उनके फॉलोवर्स के होश उड़ जाते हैं. इसी के चलते उनकी फोटो और वीडियो पर बहुत सारे कमेंट आते हैं. राखी अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं.राखी अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहतीं हैं. राखी कभी दीपक कलाल से शादी और लाइव हनीमून जैसे बयान देती हैं तो कभी चुपचाप शादी रचाकर फैंस को हैरान कर देती हैं. हंलाकि उनके पति को अजतक राखी के अलावा किसी ने नहीं देखा है. वह अपने पति के हाथों में हाथ डाले फोटो शेयर करती हैं लेकिन फोटो में पति का हाथ ही दिखता है, शक्ल नहीं. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर राखी जो भी शेयर करती हैं वह भी चर्चा ...

Netflix फैला रहा हिन्दू घृणा : ‘हल्लिलूय्याह’ बन गया ‘अनंत आनंदम्’, बच्चों का यौन शोषण करने वाला हिन्दू बाबा

                             Netflix लो वेब सीरीज 'राणा नायडू' में वेंकटेश और राणा दग्गुबती भारत में आजकल गालियों और सेक्स को ही वेब सीरीज मान लिया गया है। इसमें अगर हिन्दू घृणा का छौंक लग जाए तो फिर कहना ही क्या। चाहे ‘पाताल लोक’ में पंडित के मुँह से माँ की गाली बुलवाने वाला दृश्य हो या फिर ‘मिर्जापुर’ में ब्राह्मण को लालची बता कर उसे उठा कर भगाने का, OTT पर धड़ाधड़ रिलीज हो रहे ये वेब सीरीज इन मामलों में निराश नहीं करते। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज Netflix पर आई है, ‘राणा नायडू’ नाम की। हिन्दू भावनाओं के प्रति जितनी जागरूकता सरकार और हिन्दुओं में देखी जा रही है, उतनी कभी नहीं। 70 के दशक में वैश्यवृत्ति पर आधारित निर्माता-निर्देशक राम दयाल की फिल्म 'प्रभात' का प्रदर्शन हुआ, जिसे विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नायक और नायिका के राम एवं सीता होने पर आपत्ति करने राम दयाल को दोनों के नाम परिवर्तित होने को मजबूर होना पड़ा था। इसके अलावा कई फिल्में आयी जिनमें हिन्दू मंदिरो को बदनाम किया जाता रहा है। यही कारण है कि राहुल गाँधी द्वा...